बादशाह के साथ दिखी 'मिस्ट्री वुमन’, फोटो से मचा बवाल, देख कर फैंस बोले - क्या ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर है?

हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ बादशाह की इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. फैंस इसे हानिया आमिर बता रहे हैं. यह मामला इसलिए भी दिलचस्प हो गया है, क्योंकि रैपर की इशा रिखी से शादी को लेकर पहले से ही कयासों का बाजार पहले से ही गरम है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बादशाह की मिस्ट्री गर्ल कौन? नए पोस्ट से मची हलचल
नई दिल्ली:

रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों बटोर रहे हैं. लेकिन इस बार उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट वजह बनी है, जिसमें उन्होंने एक महिला के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. हालांकि, फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ने का कारण फोटो में मौजूद महिला का चेहरा नहीं दिखना है. इन तस्वीरों में बादशाह एक खुले मैदान में चलते हुए उस महिला का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा - “Universe has a strange way of putting people in your life.” इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार और गर्म कर दिया.

फैंस ने शुरू की डिटेक्टिव गेम

जैसे ही ये पोस्ट सामने आई, वैसे ही कमेंट सेक्शन में अनुमान और कयासों की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि यह महिला पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हो सकती हैं, जिनका नाम पहले भी बादशाह के साथ जोड़ा जाता रहा है. एक यूजर ने लिखा, “क्या ये हानिया आमिर है?” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “ये हनिया जैसी नजर आ रही है.” कुछ लोगों ने तो इसे म्यूजिक वीडियो या नए प्रोजेक्ट की शूटिंग तक बता दिया. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट कुछ ही घंटों में ट्रेंड करने लगा और फैंस लगातार नई कहानियां बनाते नजर आए. अब तक न तो बादशाह और न ही हानिया आमिर ने इस पर कोई जवाब दिया है, जिससे सस्पेंस और गहरा हो गया है.

यह भी पढें-  सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल के प्रोड्यूसर की हॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म 'द एम्प्टी एड्रेस' का ऐलान

Advertisement

इशा रिखी से शादी की खबरों के बीच बढ़ा सस्पेंस

यह पूरा मामला फिलहाल और दिलचस्प हो गया है. दरअसल, बादशाह की शादी की खबरों को लेकर कयासों का बाजार पहले से ही गरम है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस इशा रिखी से शादी कर ली है. यह दावा कुछ महीनों पहले तब मजबूत हुआ जब इशा की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में बादशाह और इशा पारंपरिक शादी के रीति-रिवाज निभाते नजर आए थे. वरमाला और समारोह की झलकियों ने फैंस को और उलझन में डाल दिया था. हालांकि, इस पर भी दोनों में से किसी ने आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है. 

Advertisement

बादशाह का ‘टटीरी' विवाद

पर्सनल जिंदगी के अलावा बादशाह हाल ही में अपने गाने ‘टटीरी' को लेकर भी विवादों में रहे थे. मार्च 2026 में रिलीज हुए इस गाने पर आरोप लगे कि इसमें आपत्तिजनक दृश्य और शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. विवाद बढ़ने के बाद अप्रैल में गाने का दूसरा वर्जन जारी किया गया, जिसमें विवादित हिस्सों को हटा दिया गया. बादशाह ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि कलाकार होने के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है.

यह भी पढें- फार्महाउस से लेकर ब्रेसलेट तक, जब प्रणित मोरे के मजाक से सलमान खान हो गए थे नाराज, सबके सामने लगा दी थी क्लास

सोशल मीडिया पर जारी सस्पेंस

फिलहाल बादशाह की ‘मिस्ट्री वुमन' पोस्ट ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैंस लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर तस्वीरों में दिख रही महिला कौन है. हालांकि जब तक खुद बादशाह इस पर खुलासा नहीं करते, तब तक इंटरनेट पर यह मिस्ट्री यूं ही चर्चा में बनी रहने वाली है.

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी मामले में हर आरोपी से कितने-कितने लाख बरमाद हुए?
Topics mentioned in this article
Badshah With Mystery Girl
Badshah Isha Rikhi Wedding
Badshah Instagram
Badshah News
Badshah Latest Controversy News