बादशाह ने'टटीरी' को लेकर मांगी माफी, राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने किया पश्चाताप, रखा 50 बच्चियों की शिक्षा का प्रस्ताव

बादशाह ने महिला आयोग के सामने अपनी माफी के साथ यह भी विश्वास दिलाया कि वह भविष्य में महिलाओं और समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बादशाह ने'टटीरी' को लेकर मांगी माफी
नई दिल्ली:

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के सामने पेश होकर अपने विवादित गाने 'टटीरी' के लिए लिखित में माफी मांगी. यह सुनवाई आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में हुई. बादशाह के साथ गाने के निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह और निर्माता हितेन भी मौजूद थे. आयोग ने कहा कि गाने के बोल और प्रस्तुतिकरण महिलाओं की गरिमा और शालीनता के खिलाफ थे.

सुनवाई के दौरान विजया रहाटकर ने कहा कि इस तरह की प्रस्तुतिकरण से समाज में महिलाओं के प्रति गलत संदेश जाता है. उन्होंने गायक, निर्माता और निर्देशक सभी पक्षों को भविष्य में ऐसी कोई भी पुनरावृत्ति न करने के निर्देश दिए. इसके बाद सभी संबंधित पक्षों ने आयोग के समक्ष बिना शर्त लिखित माफी मांगी और समाज में हुए नुकसान के लिए खेद व्यक्त किया.

यह भी पढें- सच्ची घटना पर आधारित इस सीरीज ने तोड़ा ‘रामायण' का रिकॉर्ड, महज 5 एपिसोड में रचा इतिहास, IMDb पर 9.2 की है रेटिंग

बादशाह ने आयोग के सामने अपनी माफी के साथ यह भी विश्वास दिलाया कि वह भविष्य में महिलाओं और समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि अगले चार महीनों के भीतर वह महिला सशक्तीकरण पर एक सकारात्मक गीत पेश करेंगे.इसके अलावा, उन्होंने वादा किया कि इस तरह की किसी भी विवादास्पद गतिविधि में अब शामिल नहीं होंगे. बादशाह ने आयोग के सामने आर्थिक रूप से कमजोर 50 लड़कियों की शिक्षा का प्रस्ताव रखा है. इसके लिए वह राशि जुटाने में भी सहयोग करेंगे.

Advertisement

यह भी पढें- मां श्रीदेवी को होम ब्रेकर कहे जाने पर टूट गई थीं जाह्नवी कपूर, डिप्रेशन में चली गई थीं एक्ट्रेस, खुद किया खुलासा, बोलीं- लोग अच्छे नहीं थे

पिछले महीने, यानी मार्च में, बादशाह ने 'टटीरी' गाना रिलीज किया था. गाने के लिरिक्स में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल और गाने में स्कूल यूनिफॉर्म में छात्राओं को दिखाने को लेकर लोगों ने आपत्तियां जताईं. हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गाने को लेकर बादशाह को समन जारी किया और इसके बाद राज्य पुलिस ने सोशल मीडिया से गाने से जुड़े 857 लिंक हटवाए. इनमें 154 वीडियो और 703 शॉर्ट वीडियो शामिल थे.

Advertisement

गाने के विवादित होने के बाद बादशाह ने 7 मार्च को सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि उनका इरादा कभी भी किसी महिला या बच्ची के प्रति गलत संदेश देने का नहीं था.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी में नया खुलासा! अविनाश के भाई अमित शुक्ला की कैश वाली फोटो से बढ़े सवाल
Topics mentioned in this article
Badshah Playlist
Badshah Instagram
Badshah Tateeree
Badshah Tateeree Song
Badshah Tabahi Song