बैक टू बैक 6 फ्लॉप देने के बाद इस एक्ट्रेस ने चमकाई सलमान की तकदीर, दो साल बाद हीरोइन का खत्म हो गया करियर

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो अब बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन आज भी लोग उन्हें स्क्रीन पर देखने की इच्छा रखते हैं. ऐसा ही एक नाम है उस एक्ट्रेस का, जो सलमान खान का डूबता करियर पटरी पर लेकर आई थीं, लेकिन दो साल बाद खुद गायब हो गईं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सलमान खान के साथ वांटेड में दिखी थीं आयशा टाकिया

Ayesha Takia Birthday: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो अब बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन आज भी लोग उन्हें स्क्रीन पर देखने की इच्छा रखते हैं और उन्हें मिस करते हैं. ऐसा ही एक नाम है आयशा टाकिया. टारजन द वंडर कार और वांटेड जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वालीं आयशा आज फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. आज भी उनके फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. कल आयशा अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं, लेकिन अब उनके बदले रूप की खूब चर्चा होती है.

इस हिट गाने में आईं नजर

अपने करियर की शुरुआत में आयशा टाकिया को पहली बार एक मॉडल के तौर पर पहचान मिली, जब वह फाल्गुनी पाठक के गाने 'मेरी चुनर उड़ उड़ जाए' में दिखाई दीं. गाने के अलावा, उन्होंने हिंदी फिल्म में डेब्यू करने से पहले कई पॉपुलर ब्रांड्स के लिए ऐड किए थे.

Advertisement

फिल्मों में डेब्यू

आयशा टाकिया ने 2005 में अब्बास-मस्तान की सुपरनैचुरल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' में वत्सल सेठ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया. प्रिया कपूर के रोल में आयशा ने अपनी एक्टिंग स्किल्स से दर्शकों को हैरान कर दिया और फिल्म को बहुत पसंद किया गया, जिससे आयशा घर-घर में मशहूर हो गईं. एक सुपरनैचुरल थ्रिलर में अपना डेब्यू करने के फैसले के साथ आयशा बच्चों और बड़े दोनों तरह के दर्शकों को इम्प्रेस करने में कामयाब रहीं.

Advertisement

इसके बाद एक्ट्रेस 'सोचा न था' (2005), 'सलाम-ए-इश्क' (2007), 'वांटेड' (2009), और 'पाठशाला' (2010) जैसी कई फिल्मों में नजर आईं. इन हिंदी हिट फिल्मों के बीच आयशा ने 2005 में नागार्जुन अक्किनेनी के साथ तेलुगु भाषा की एक्शन हीस्ट फिल्म 'सुपर' से साउथ इंडियन सिनेमा में डेब्यू किया. हालांकि वांटेड के बाद उनकी कोई फिल्म खास कमाल नहीं कर पाई और दो साल बाद एक्ट्रेस का करियर लगभग खत्म हो गया, लेकिन एक्ट्रेस के साथ काम करने से सलमान खान की तकदीर जरूर बदल गई. 

सलमान की चमकी तकदीर

दरअसल, वांडेट से पहले 2008 में सलमान खान की फिल्म गॉड तुस्सी ग्रेट हो फ्लॉप रही. इसकी साल आई हीरोज, युवराज और हैलो भी बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी रही. 2007 में आई मल्टीस्टारर सलाम ए इश्क और 2006 में बाबुल में भी सलमान का जादू नहीं चला था. इसके बाद 2009 में आई वांटेड ने सलमान की किस्मत बदली. वहीं आयशा को सलमान के लिए लकी माना गया.

बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी

23 साल की उम्र में टाकिया ने अपने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी कर ली और उसके बाद आयशा ने इंडस्ट्री की चमक-दमक को अलविदा कह दिया. कपल का एक बेटा भी है.

Advertisement

बदल चुका है पूरा लुक

इंस्टाग्राम पर आयशा की हालिया तस्वीरों ने काफी हलचल मचा दी है, क्योंकि इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. आयशा ने एक सेल्फी शेयर की थी, जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल लग रहा था, क्योंकि उनका लुक बिल्कुल ही बदला हुआ था.

Advertisement

जैसे ही यह तस्वीरें वायरल हुईं, नेटिजन्स ने इस पर कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने कहा, "हो ही नहीं सकता कि यह आयशा टाकिया हों." एक अन्य यूजर ने कहा, "मुझे पता है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी और सर्जरी के बाद मैंने उन्हें देखा भी था. एक यूजर ने लिखा, "क्या यह असली फोटो है? यह कैसे हो सकता है?".

यह भी पढ़ें: हंसिका मोटवानी ने एक्स भाभी पर ठोका 2 करोड़ का मानहानि केस, फैमिली ड्रामा पहुंचा कोर्ट

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Netanyahu ने Lebanon में लाशें बिछा दीं | Bharat Ki Baat Batata Hoon