‘बाहुबली’ की राजमाता ने किया था 70s के दो सुपरस्टार्स के साथ रोमांस, आज भी सुपरहिट है ये सॉन्ग, 38 साल बाद फिर कर रहा ट्रेंड

38 साल पहले बॉलीवुड का एक गाना आया था, जिसमें बाहुबली की राजमाता शिवगामी का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला था. इस गाने में उनके साथ 70 के दशक के दो सुपरस्टार्स भी नजर आए थे. यह गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस हिंदी गाने में नजर आई थीं राम्या कृष्णन, जिसमें थे 2 सुपरस्टार्स
YouTube

अगर आपने ‘बाहुबली' देखी है तो राजमाता शिवगामी का दमदार किरदार शायद ही भूले हों. इस रोल को निभाने वाली राम्या कृष्णन ने अपनी शानदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई थी. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि साउथ सिनेमा की यह मशहूर अभिनेत्री हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया और एक ऐसा आइटम सॉन्ग भी किया, जिसकी लोकप्रियता दशकों बाद भी बरकरार है. दिलचस्प बात यह है कि इस गाने का बाद में रीमेक भी बनाया गया, जिसने नई पीढ़ी के बीच भी खूब सुर्खियां बटोरीं. यही वजह है कि राम्या कृष्णन का यह गाना आज भी बॉलीवुड के यादगार डांस नंबरों में गिना जाता है.

‘बाहुबली' की राजमाता का यह गाना बना था बड़ी हिट

राम्या कृष्णन ने अपने बॉलीवुड करियर के शुरुआती दौर में 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘दयावान' में एक खास डांस नंबर किया था. ‘चाहे मेरी जान तू ले ले' नाम का यह गाना रिलीज होते ही काफी लोकप्रिय हो गया था. गाने में राम्या कृष्णन पीली साड़ी में नजर आई थीं और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया था. इस गाने की शूटिंग समुद्र के बीच चलती बोट पर हुई थी, जिसने इसके विजुअल्स को और भी खास बना दिया. वर्षों बाद भी यह गाना पुराने बॉलीवुड म्यूजिक प्रेमियों की पसंद बना हुआ है.

70s के दो सुपरस्टार्स के साथ आई थीं नजर

इस गाने में राम्या कृष्णन के साथ फिरोज खान और विनोद खन्ना जैसे 70 के दशक के बड़े सुपरस्टार भी नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन भी फिरोज खान ने ही किया था. गाने को जॉली मुखर्जी और सपना मुखर्जी ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसका संगीत मशहूर जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था. गीतकार इंदीवर के लिखे बोल भी उस दौर में काफी पसंद किए गए और यह गाना फिल्म की बड़ी पहचान बन गया.

Advertisement

रीमेक ने नई पीढ़ी में भी दिलाई पहचान

राम्या कृष्णन के इस लोकप्रिय गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्षों बाद इसका रीमेक ‘हईया हो' के नाम से फिल्म ‘मरजावां' में बनाया गया. इस नए संस्करण को रकुल प्रीत सिंह पर फिल्माया गया था. वहीं, ‘दयावान' की बात करें तो फिल्म में विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित की जोड़ी नजर आई थी. फिल्म अपने गानों के साथ-साथ दोनों सितारों के चर्चित बोल्ड सीन्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थी. आज भी ‘चाहे मेरी जान तू ले ले' को राम्या कृष्णन के सबसे यादगार बॉलीवुड गीतों में शामिल किया जाता है.

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने नेशनल अवार्ड जीतने के बाद सबसे पहले किया ये काम, लोग बोले- जीत का असली हकदार

Advertisement
Featured Video Of The Day
CJP और कांग्रेस प्रदर्शन में विपक्ष बंट गया? AAP ने क्या आरोप लगाए?
Topics mentioned in this article
Ramya Krishnan
Entertainment
Bollywood