सनी देओल की बटवारा 1947 को इमरान हाशमी की आवारापन 2 से मिलेगी मात? जानें पहले दिन किसकी होगी ज्यादा कमाई

14 अगस्त को सनी देओल की बटवारा 1947 और इमरान हाशमी की आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर आने वाली हैं. देखना होगा कि दर्शकों के बीच सनी पाजी का जोर चलता है रोमांस और एक्शन से भरपूर आवारापन 2 फैन्स के दिल में उतरती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आवारापन 2 या बटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर कौन मारेगा बाजी?
Social Media
नई दिल्ली:

14 अगस्त को थियेटर्स में दो फिल्में आने वाली हैं. एक फिल्म है सनी देओल की बटवारा 1947 और दूसरी फिल्म है इमरान हाशमी की आवारापन 2. ये दोनों ही फिल्में बिल्कुल अलग तेवर की हैं इस वजह से दर्शकों के मन में काफी उलझन भी है कि. अगर आप आंकड़े देखे बिना जज करने जाओगे तो आपको लगेगा कि सनी देओल के दमदार अंदाज के आगे कौन टिक सकता है? जाहिर सी बात है बटवारा 1947 को ही शानदार ओपनिंग मिलेगी लेकिन असल मैदान में हाल कुछ और हैं. सनी पाजी सीरियल किसर के टैग से मशहूर रहे इमरान हाशमी से पिछड़ते नजर आ रहे हैं. शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ साफ नजर आ रहा है कि शुरुआती रुझान में आवारापन 2 अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.

आवारापन 2 या बटवारा 1947 पहले दिन कलेक्शन के मामले में कौन मारेगा बाजी?

एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद हालात साफ होते नजर आ रहे हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आवारापन 2 को करीब 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिल सकती है. वहीं सनी देओल और प्रीति जिंटा के लीड रोल वाली बटवारा 1947 करीब 8 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. मतलब साफ है कि आवारापन 2 अपने सामने खड़ी बटवारा 1947 को आसानी से बीट कर जाएगी. पहले दिन के बाद किस तरह का रिस्पॉन्स आता है. किस फिल्म को रिव्यू और माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलता है ये तो समय आने पर ही पता चलेगा.

19 साल बाद आ रहा आवारापन का सीक्वल

बता दें कि आवारापन 2 साल 2007 में आई आवारापन का सीक्वल है. पहली फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. हालांकि धीरे धीरे फिल्म के म्यूजिक ने दर्शकों के दिलों में पहचान बनाई और लोगों ने इसकी कहानी को समझा. एक्ट्रेस श्रिया सरन ने बताया था कि हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था लेकिन धीरे धीरे लोग इसे पसंद करने लगे, लोग मिलकर कहते थे कि उन्हें फिल्म पसंद आई. उन्होंने कहा, मैं ये देखकर हैरान थी लोग धीरे धीरे कहानी से जुड़ रहे थे. 

यह भी पढ़ें: श्रिया सरन का छलका दर्द, बोलीं आवारपन फ्लॉप हुई तो इंडस्ट्री के लोगों ने कर लिया था किनारा, किया ऐसा बर्ताव

Advertisement
Featured Video Of The Day
चर्चा से क्यों भागा विपक्ष? शाजिया इल्मी ने कांग्रेस प्रवक्ता की बखिया उधेड़ दी!
Topics mentioned in this article
Awarapan 2
Emraan Hashmi
Sunny Deol
Batwara 1947
Entertainment