Awarapan 2 Trailer: आवारापन 2 का ट्रेलर रिलीज, इमरान हाशमी का एक्शन अवतार, 19 साल बाद हुई शिवम पंडित की वापसी

इमरान हाशमी शिवम पंडित के रोल में लौट रहे हैं. अब वे और मैच्योर हो गए हैं, उन पर जख्मों के निशान हैं, और वे पिछली फिल्म की उन सभी अनसुलझी चीजों का बोझ उठाए हुए हैं. उनकी परफॉर्मेंस याद दिलाती है कि यह किरदार दो दशकों से क्यों बना हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आवारापन 2 का ट्रेलर रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

बड़े पर्दे पर शिवम पंडित की वापसी हो गई है! 19 साल बाद एक बार फिर लेकिन नई कहानी और कुछ ज्यादा दर्द, गुस्से और एक ऐसे मकसद के साथ लौट रहे हैं जिसे रोका नहीं जा सकता. विशेष फिल्म्स ने 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज किया है, और यह उस लंबे इंतजार के बाद उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरता भी नजर आ रहा है. डार्क, जबरदस्त और बेहतरीन सिनेमैटिक अंदाज वाला यह ट्रेलर सीधे शिवम की दुनिया में ले जाता है. एक ऐसी दुनिया जहां बदला, प्रायश्चित और ऐसे अंजाम हैं जिनसे बचा नहीं जा सकता. इसमें जबरदस्त एक्शन और गहरे इमोशन्स हैं, और म्यूजिक बिल्कुल वैसा ही है जैसा 'आवारापन' यूनिवर्स के लिए जरूरी है.

इमरान हाशमी शिवम पंडित के रोल में लौट रहे हैं. अब वे और मैच्योर हो गए हैं, उन पर जख्मों के निशान हैं, और वे पिछली फिल्म की उन सभी अनसुलझी चीजों का बोझ उठाए हुए हैं. उनकी परफॉर्मेंस याद दिलाती है कि यह किरदार दो दशकों से क्यों बना हुआ है. दिशा पटानी जारा के रोल में इस दुनिया में कदम रखती हैं और एक नया इमोशनल पहलु लाती हैं, जो इस फ्रेचाइजी में पहले कभी नहीं देखा गया. नफीसा के रोल में शबाना आजमी हर उस फ्रेम में अपनी छाप छोड़ती हैं जिसमें वे नजर आती हैं. 

ट्रेलर अहम किरदारों में दमदार कास्ट की एंट्री का भी ऐलान करता है. जोरावर के रोल में पूरन गब्बी, सिकंदर के रोल में अनिरुद्ध रावल, जयदीप के रोल में सुरेंद्र विक्की, महमूद के रोल में विजयंत कोहली और समर्थ के रोल में अतुल कुमार हैं.

'आवारापन 2' का म्यूजिक भी इसकी कहानी की तरह ही कई परतों वाला है. मिथुन, जीत गांगुली, अमाल मलिक, अंकित सचदेव और वासिफ अहमद के कंपोज किए गए और सईद कादरी, रश्मि विराग, अखिल सचदेवा और सचिन सिंह चंदेल के लिखे गए गानों जैसे 'वे जुनून', 'ये आवारापन' और 'तो फिर आओ' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, और अभी और भी गाने आने बाकी हैं. हर गाने ने फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ाया है.

यह भी पढ़ें: रामायणम् की रिलीज डेट कनफर्म, दिवाली से दो दिन पहले बड़े पर्दे पर आएंगे श्रीराम, पढ़ें क्या है रिलीज डेट

Advertisement

इस सबके बीच है 'तेरा मेरा रिश्ता' गाना, जिसे मिथुन ने कंपोज किया है और साज भट्ट व सुबोध शर्मा ने गाया है. यह गाना ट्रेलर में दूसरी धड़कन की तरह चलता है और हर एक्शन सीन को ऐसा बना देता है जो सीधे दिल को छूता है. 'आवारापन 2' सिर्फ एक सीक्वल नहीं है. यह एक हिसाब-किताब है. मुकेश भट्ट और विशेष फिल्म के बैनर तले आ रही 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पूरे भारत में इसकी थिएट्रिकल डिस्ट्रिब्यूशन पेन मारुधर करेगी.

Featured Video Of The Day
राहुल गांधी ने छात्रों को किया फोन, बातचीत का वीडियो चर्चा में!
Topics mentioned in this article
Awarapan 2
Emraan Hashmi
Entertainment
Bollywood
Shabana Azmi