Box Office: जन्नत 3 ऐलान के बीच संडे को इमरान हाशमी की आवारापन 2 की चांदी, तीसरे दिन बंटवारा 1947 नहीं दिखी आसपास 

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Collection day 3: बॉक्स ऑफिस पर संडे को इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने बंटवारा 2 को चारों खाने चित्त कर दिया है और 3 दिनों में 100 करोड़ पार का कलेक्शन हासिल किया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Collection day 3 आवारापन 2 और बंटवारा 1947 का संडे कलेक्शन 
नई दिल्ली:

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Collection day 3: 14 अगस्त को रिलीज हुई इमरान हाशमी की आवारापन ने सनी देओल की बंटवारा 1947 को 3 दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ चारों खाने चित्त कर दिया है. वहीं इसके बीच आवारापन 2 के प्रोड्यूसर ने हाल ही में जूम टीवी के साथ बातचीत में 2008 में रिलीज हुई जन्नत के सीक्वल जन्नत 3 का ऐलान कर दिया है. इसके चलते जहां फैंस की खुशी देखने को मिली तो वहीं बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 को बूस्ट मिला. हाल कुछ ऐसा रहा कि बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, केवल 3 दिनों में दुनियाभर में इमरान हाशमी की फिल्म ने 100 करोड़ पार की कमाई हासिल कर ली है. 

आवारापन 2 की संडे को कमाई

आवारापन 2 का पहले दिन का कलेक्शन (फ्राइडे) - 22 करोड़
आवारापन 2 का दूसरे दिन का कलेक्शन (सैटरडे)- 33.75 करोड़
आवारापन 2 का तीसरे दिन का कलेक्शन (संडे)- 26 करोड़
आवारापन 2 की भारत में नेट कलेक्शन- 81.75 करोड़
आवारापन 2 का भारत में ग्रॉस कलेक्शन- 98.10 करोड़
आवारापन 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 110.10 करोड़

ये भी पढे़ं- 21 साल पुराना रोमांटिक गाना, टीवी पर आया तो बना सौतेली मां-बेटी के प्यार की पहचान, आज भी भर आता है दिल

बंटवारा 1947 की तीन दिनों की कमाई 

बंटवारा 1947 का पहले दिन का कलेक्शन (फ्राइडे) - 5.75 करोड़
बंटवारा 1947 का दूसरे दिन का कलेक्शन (सैटरडे)- 13.5 करोड़
बंटवारा 1947 का तीसरे दिन का कलेक्शन (संडे)- 7.25 करोड़
बंटवारा 1947 का भारत में नेट कलेक्शन- 26.50 करोड़
बंटवारा 1947 का भारत में ग्रॉस कलेक्शन- 31.61 करोड़
बंटवारा 1947 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन-  37.11 करोड़

Advertisement

आवारापन 2 ने तोड़ा इमरान हाशमी की फिल्मों का रिकॉर्ड

इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने 45 करोड़ के बजट में 110 करोड़ की कमाई हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाया है. लेकिन इसी के साथ उन्होंने राज 3 (102 करोड़), बादशाहो (100 करोड़) मर्डर 2 (70 करोड़) और जन्नत 2 66 करोड़ का लाइफटाइम हासिल कर लिया है. 

ये भी पढ़ें- अवधी भाषा का ठेठ देहाती गीत, 44 साल बाद भी हेमलता बाली की आवाज देती सुकून, हिंदी सिनेमा कल्ट क्लासिक गाना

Advertisement
Featured Video Of The Day
अमेरिकी सैनिकों पर 30 हजार डॉलर का इनाम! ईरान का चौंकाने वाला ऐलान
Topics mentioned in this article
Awarapan 2
Batwara 1947
Bollywood
Awarapan 2 Box Office