Avengers: Doomsday का क्रेज सातवें आसमान पर, भारत में फैंस बोले- टिकट बुकिंग अभी शुरू करो!

Avengers Doomsday Advance Booking: भारत में अभी तक एवेंजर्स डूम्स डे की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है. इस बीच भारतीय फैन्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपने तरीके से मेकर्स से अपील करना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Avengers: Doomsday Advance Booking: भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर युवाओं का क्रेज
Social Media
नई दिल्ली:

एवेंजर्स:डूम्सडे 17 दिसंबर को भारत में रिलीज होने जा रही है, यानी अमेरिका में फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले. ऐसे में भारत की Gen Z ने सोशल मीडिया पर मोर्चा संभाल लिया है और मार्वल स्टूडियोज की इस मचअवेटेड फिल्म की टिकट बुकिंग तुरंत शुरू करने की मांग कर रही है! साल के सबसे बड़े सिनेमाई मुकाबले के लिए अब सिर्फ एक महीना बाकी है और मार्वल स्टूडियोज की एवेंजर्स:डूम्सडे को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच चुकी है.

फिल्म को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की रिलीज से पहले ही दुनिया भर में एडवांस टिकटों की बिक्री 150 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मार्वल टेलीविजन की सीरीज विजनक्वेस्ट के हाल ही में टेलिकास्ट हुए फिनाले के बाद टिकटों की बिक्री में एक बार फिर तेजी आई है. बताया जा रहा है कि इस चौंकाने वाले एपिसोड के बाद एडवांस बुकिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.

जैसे-जैसे एवेंजर्स: डूम्सडे को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ रही है, Gen Z ने फिल्म के लिए अपना प्यार और दीवानगी जाहिर करने के लिए सड़कों पर उतरकर एक खास मांग शुरू कर दी है. भारत में अभी तक फिल्म की टिकट बुकिंग शुरू नहीं हुई है. ऐसे में युवा फैन्स अपनी बेसब्री को सड़कों और सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं. टिकटों की मांग अब एक बड़े फैन मूवमेंट का रूप ले चुकी है.

मजेदार पोस्टर्स, बॉलीवुड फिल्मों से इंस्पायर्ड मजाकिया डायलॉग्स और मार्वल इंडिया से चुटीले अंदाज में की जा रही अपीलों के जरिए देशभर के फैन्स एक ही सवाल पूछ रहे हैं आखिर भारत में डूम्सडे की टिकट बुकिंग कब शुरू होगी? फैंस की यह दीवानगी साफ नजर आ रही है. एक फैन ने देसी अंदाज में अपनी और तमाम फैंस की फीलिंग्स जाहिर करते हुए पोस्टर पर लिखा, "मार्वल इंडिया, हमें यूं नजरअंदाज करना बंद करो. डूम्सडे की टिकटें बुकिंग के लिए खोल दो!"

Advertisement

एक ने लिखा, "ब्रेकिंग न्यूज! Gen Z का सब्र अब जवाब दे चुका है. इसके लिए एक बार फिर मार्वल इंडिया जिम्मेदार है. अब डूम्सडे की बुकिंग शुरू करो!"

Advertisement

दिल्ली से लेकर वाराणसी और कोलकाता तक एक बात बिल्कुल साफ होती जा रही है भारत के मार्वल फैंस पूरी तरह तैयार हैं और उन्हें बस अपनी टिकटों का इंतजार है! जैसे-जैसे डूम्सडे की रिलीज का काउंटडाउन आगे बढ़ रहा है, बुकिंग शुरू करने की मांग भी तेज होती जा रही है. फैंस का यह शोर इतना बढ़ गया है कि आज X पर यह सबसे चर्चित ट्रेंड बन गया है. फैन्स #OpenDoomsdayBookings हैशटैग के साथ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं.

एवेंजर्स: डूम्सडे में तीन अलग-अलग यूनिवर्स के पॉपुलर सुपरहीरोज एक ऐसे खतरनाक टकराव का हिस्सा बनेंगे, जहां उन्हें एक ऐसे अस्तित्व के संकट का सामना करना पड़ेगा, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा.

Advertisement

एंथनी और जो रूसो के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का निर्माण केविन फाइगी, लुई डी'एस्पोसिटो और जोनाथन श्वार्ट्ज ने किया है. फिल्म की शानदार स्टारकास्ट में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रुड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वैनेसा किर्बी, एबन मॉस-बैक्रैक, वायट रसेल, चैनिंग टैटम, सिमू लियू, इयान मैकेलेन, हेली एटवेल, टॉम हिडलस्टन, जेम्स मार्सडेन, पैट्रिक स्टीवर्ट, जोसेफ क्विन, सेबेस्टियन स्टैन, डेविड हार्बर, लेटिटिया राइट, लुईस पुलमैन, केल्सी ग्रामर, कैथरीन न्यूटन, डैनी रामिरेज़, विंस्टन ड्यूक, एलन कमिंग, हन्ना जॉन-कामेन, रेबेका रोमिजन, एलेक्स लिविनाली, मैबेल काडेना और तेनोच हुएर्ता मेजिया शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: कड़ाके की ठंड में बर्फीले पानी में उतरे सलमान खान, मातृभूमि के सीन में जान डालने के लिए भाईजान ने लगा दी जान

Advertisement

मार्वल स्टूडियोज की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 17 दिसंबर 2026 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो अमेरिका में फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले है. फिल्म भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी. इसे मार्वल स्टूडियोज के इन्फिनिटी विजन और दूसरे प्रीमियम फॉर्मेट्स में भी रिलीज किया जाएगा.

Featured Video Of The Day
यूपी से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, अखिलेश यादव से कितनी सीटें मांगेगी, बन रही रणनीति
Topics mentioned in this article
Avengers Doomsday
Avengers Doomsday Advance Booking
Avengers Doomsday Cast
Hindi News
Entertainment News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं