800 करोड़ की राका में दीपिका पादुकोण की जगह इस एक्ट्रेस को लेना चाहते थे एटली!

एटली हाल में फिल्म इधयम मुरली के प्रमोशनल इवेंट में गए थे. यहां लीड एक्ट्रेस के बारे में बात करते हुए एटली ने साफ साफ कह दिया कि वे उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राका में दीपिका पादुकोण की जगह किसी और को लेना चाहते थे एटली!
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्मी गलियारों में इस वक्त एटली की 800 करोड़ी फिल्म राका की चर्चा है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं. लीड कास्ट तो काफी पहले ही फाइनल हो चुकी थी लेकिन अल्लू के दिल में किसी और एक्ट्रेस को हीरोइन लेने की तमन्ना थी. इन दिनों राका की शूटिंग में बिजी एटली हाल में इधयम मुरली के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे. यहां वह एक एक्ट्रेस की इतनी तारीफ करते नजर आए कि फ्लो फ्लो में यह भी कह गए कि वह उनके साथ काम करना चाहते थे. एटली ने एक्ट्रेस की एक्टिंग और डांसिंग की तारीफ करते हुए कहा कि वह उन्हें अपनी फिल्म में एक अहम रोल देना चाहते थे, लेकिन वह बहुत बिजी थीं.

'राका' में इस एक्ट्रेस को लेना चाहते थे एटली

एटली, आकाश भास्करन की फिल्म 'इधयम मुरली' के प्रमोशन इवेंट में शामिल हुए. इस फिल्म में अथर्व मुरली, प्रीति मुकुंदन, फहाद फासिल, कयादु लोहार और दूसरे कलाकार हैं. यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है. स्टेज पर अपनी स्पीच के दौरान प्रीति से बात करते हुए एटली उनकी तारीफ करते दिखे. 

उन्होंने कहा, "प्रीति मुकुंदन, मुझे आप बहुत पसंद हैं. आप कमाल की हैं जिस तरह से आप डांस करती हैं और एक्टिंग करती हैं, वह बहुत बढ़िया है." उन्होंने आगे कहा कि वह उनके साथ काम करना चाहते थे, लेकिन उनके पास डेट्स नहीं थीं. डायरेक्टर ने कहा, "मैं उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता था, लेकिन मुझे बताया गया कि वह आकाश की फिल्म ('इधयम मुरली') में बिजी हैं. मैंने कहा, ठीक है, शायद कभी और मौका मिलेगा. आप बहुत स्वीट हैं, बहुत मेहनती हैं... बहुत बढ़िया, ऐसे ही आगे बढ़ती रहें."

Advertisement

यह भी पढ़ें: सतलुज ओटीटी से हटाए जाने पर भड़कीं नीरू बाजवा, बोलीं- जनता को सच्चाई जानने का हक है

हालांकि एटली ने फिल्म का नाम नहीं बताया कि किस फिल्म में वो प्रीति को लेने की सोच रहे थे. लेकिन यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं था कि वह किस फिल्म की बात कर रहे हैं, क्योंकि 'राका' 2023 में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के बाद उनकी पहली फिल्म है. कई लोगों ने यह भी अंदाजा लगाया कि वह लीड रोल की बात नहीं कर रहे थे, जो दीपिका निभा रही हैं. हो सकता है कि वह प्रीति को उस रोल के लिए कास्ट करना चाहते हों जो अब मलयालम एक्ट्रेस फेमिना जॉर्ज को मिला है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनका रोल क्या होता.
 

Featured Video Of The Day
10 KM लंबा जाम, सड़कें तालाब... बार-बार क्यों डूब जाता है गुरुग्राम?
Topics mentioned in this article
Atlee
Raaka
Preity Mukhundhan
Deepika Padukone
Entertainment