स्टारडम की चमक हर किसी को नजर आती है, लेकिन उसके पीछे छिपे दर्द से बहुत कम लोग वाकिफ होते हैं. 'आश्रम' की बबीता बनकर रातों-रात घर-घर में मशहूर हुईं त्रिधा चौधरी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. जिस वेब सीरीज ने उन्हें नई पहचान, शोहरत और फैंस का भरपूर प्यार दिया, उसी ने उनकी पर्सनल लाइफ में ऐसा तूफान ला दिया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. पर्दे पर निभाया गया एक किरदार उनकी रियल लाइफ पर इतना भारी पड़ जाएगा, इसका अंदाजा खुद एक्ट्रेस को भी नहीं था. अब सालों बाद त्रिधा ने उस दर्दनाक दौर का जिक्र किया है, जिसने उनकी लव लाइफ हमेशा के लिए बदल दी.
प्यार और प्रोफेशन के बीच फंस गई थीं त्रिधा
हाल ही में Alphatalks Podcast पॉडकास्ट में त्रिधा चौधरी ने अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर को याद किया. उन्होंने बताया कि 'आश्रम' की शूटिंग के दौरान उनके एक्स बॉयफ्रेंड को सीरीज में दिखाए गए इंटीमेट सीन्स से काफी दिक्कत थी. वो चाहते थे कि ऐसे सीन्स हटाए जाएं या बदले जाएं. बात सिर्फ नाराजगी तक नहीं रुकी, बल्कि उन्होंने मेकर्स और डायरेक्टर से भी इस बारे में बात की. लेकिन एक कलाकार होने के नाते त्रिधा अपने काम से पीछे नहीं हटना चाहती थीं.
ये भी पढ़ें- कौन हैं गौरी स्प्रैट, 61 के आमिर खान की बनेंगी तीसरी बेगम, सुपरस्टार ने बताया 5 जुलाई की शादी का खास प्लान
जब रिश्ते पर भारी पड़ गया करियर
त्रिधा ने कहा कि उनके लिए एक्टिंग सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है. दूसरी तरफ उनके पार्टनर स्क्रीन पर उनकी ऐसी मौजूदगी को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे. दोनों की सोच में बढ़ता फर्क धीरे-धीरे रिश्ते को कमजोर करता गया. आखिरकार हालात ऐसे बने कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया.
पर्दे पर रोमांस, कैमरे के पीछे मस्ती
एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन्स की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. उन्होंने कहा कि स्क्रीन पर ये सीन्स जितने गंभीर और रोमांटिक दिखते हैं, सेट पर माहौल उतना ही हल्का-फुल्का होता है. उन्होंने हंसते हुए बताया कि कई बार ऐसे सीन्स की शूटिंग के दौरान वो आराम से गाजर का हलवा खा रही होती थीं. यानी पर्दे पर दिखने वाला रोमांस और असल शूटिंग का माहौल बिल्कुल अलग होता है.
एक अफसोस आज भी बाकी है
ब्रेकअप के बाद त्रिधा जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं, लेकिन एक बात का मलाल आज भी उन्हें है. उन्होंने कहा कि जिंदगी किसी के लिए रुकती नहीं है, लेकिन मुश्किल वक्त में अगर अपना इंसान साथ छोड़ दे तो वो दर्द लंबे समय तक याद रहता है. हालांकि उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्होंने अपने करियर से कभी समझौता नहीं किया.