जब आशा भोसले ने ब्रेट ली संग 'यू आर द वन' गाकर लोगों को किया चकित, क्रिकेट के भगवान की थीं जबरा फैन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली के साथ आशा भोसले ने 'यू आर द वन' गाना भी गाया था. यह गाना हिंदी और अंग्रेजी में था. हिंदी शब्द आशा भोसले ने, जबकि अंग्रेजी शब्द ब्रेट ली ने गाया था. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2006 के दौरान में रिलीज हुए इस गाने को ब्रेट ली ने ही लिखा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब आशा भोसले ने ब्रेट ली संग गाकर लोगों को किया चकित
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा की मशहूर और दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया. वह 92 साल की थीं. संगीत में अपने प्रयोग के लिए जानी गई आशा भोसले ने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने गाए. संगीत के साथ-साथ क्रिकेट जगत से भी उनका गहरा नाता रहा. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली के साथ आशा भोसले ने 'यू आर द वन' गाना भी गाया था. यह गाना हिंदी और अंग्रेजी में था. हिंदी शब्द आशा भोसले ने, जबकि अंग्रेजी शब्द ब्रेट ली ने गाया था. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2006 के दौरान में रिलीज हुए इस गाने को ब्रेट ली ने ही लिखा था.

आशा भोसले की खनकदार आवाज में यह गाना भारत में सुपरहिट हुआ था और अभी भी यूट्यूब पर संगीत प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है. दिग्गज और महान गायिका के प्रशंसकों में क्रिकेट के मैदान में भगवान का दर्जा रखने वाले सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं. आशा भोसले तेंदुलकर को क्रिकेट का सबसे बड़ा कलाकार कहती थीं. वह अक्सर क्रिकेट या संगीत से जुड़े इवेंट में तेंदुलकर के साथ नजर आती थीं.

यह भी पढ़ें -  'Piya Tu Ab To Aaja' से ' In Aankhon Ki Masti' तक, Asha Bhosle के वो 10 गाने जो आज भी किए जाते हैं बेहद पसंद 

आशा भोसले की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी. तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मुंबई अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके निधन के बाद अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा कि मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया. उनके बेटे आनंद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन होंगे और 4 बजे शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें - 'धुनें भारी और खामोशी बड़ी गहरी हो गई', आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, रवीना, अक्षय,अक्षरा, जुबिन ने बताया बड़ी क्षति  

आशा भोसले के गाए सर्वाधिक लोकप्रिय गानों में पिया तू अब तो आजा, दम मारो दम, ये मेरा दिल, चुरा लिया है तुमने, इन आंखों की मस्ती के, और दिल चीज क्या है प्रमुख हैं. फिल्मी दुनिया और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से नवाजा गया था.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
VIDEO: देखते ही देखते समंदर में समा गया घर! कैमरे में कैद खौफनाक मंजर, खतरे में हैं 17 गांव
Topics mentioned in this article
Asha Bhosle Brett Lee Song You Are The One
Asha Bhosle Brett Lee Song
Asha Bhosle Net Worth And Business
Asha Bhosle News In Hindi
Asha Bhosle News LIVE