Asha Bhosle Net Worth: विदेश में हैं आशा भोसले के रेस्तरां, सिंगिंग से लेकर बिजनेस तक से कमाए इतने करोड़

Asha Bhosle Net Worth:2002 में दुबई से 'आशा' नाम का रेस्तरां चेन शुरू किया. यह अब अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बन चुका है. यूएई, कुवैत, बहरीन के अलावा ब्रिटेन के बर्मिंघम और मैनचेस्टर में भी इनके रेस्तरां चल रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Asha Bhosle Net Worth: विदेश में हैं आशा भोसले के रेस्तरां

Asha Bhosle Net Worth: भारत की मशहूर गायिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं. रविवार 12 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. उन्हें ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां थकान और सीने के संक्रमण का इलाज चल रहा था. आशा भोसले के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. हर कोई दिग्गज गायिका को याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है. आशा भोसले ने अपने करियर में कई बड़े दिग्गज कलाकारों के लिए गाने गाए थे.

आशा भोसले के पुरस्कार 

आशा भोसले मात्र 10 साल की उम्र में संगीत जगत में कदम रखा था और वे भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय आवाजों में से एक थीं. उन्होंने हजारों गाने गाए, जिनमें कई सदाबहार हिट शामिल हैं. उनकी मेहनत को कई सम्मानों से नवाजा गया है. उन्हें पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जैसे बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उन्हें सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में जगह मिली है.

आशा भोसले की संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा भोसले की कुल संपत्ति करीब 200 से 250 करोड़ रुपये है. यह दौलत उनके लंबे करियर से आई है. उन्होंने दशकों तक फिल्मों के लिए गाने गाए और कई एल्बम जारी किए. उनकी आवाज ने रोमांटिक, डांस और कैबरेट नंबर्स सभी में जादू बिखेरा.

ये भी पढ़ें: फिल्मों से नहीं, यहां से करोड़ों कमाती हैं फराह खान,जानकर रह जाएंगे हैरान

आशा भोसले के रेस्तरां

संगीत के अलावा आशा भोसले की रुचि खान-पान में भी रही. उन्होंने 2002 में दुबई से 'आशा' नाम का रेस्तरां चेन शुरू किया. यह अब अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बन चुका है. यूएई, कुवैत, बहरीन के अलावा ब्रिटेन के बर्मिंघम और मैनचेस्टर में भी इनके रेस्तरां चल रहे हैं. खाने की यह चेन उनकी अतिरिक्त आय का बड़ा स्रोत है. संपत्ति की बात करें तो अशा भोसले के पास मुंबई और पुणे में लग्जरी घर हैं. इनकी कुल कीमत 80 से 100 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. उन्होंने एक लग्जरी अपार्टमेंट पहले बेच भी दिया. 

Advertisement

आशा भोसले अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने दुनिया भर में लाइव कॉन्सर्ट किए. दुबई, ट्रिनिडाड, अमेरिका, कनाडा समेत कई देशों में उनके शो हुए. इन कार्यक्रमों से भी उन्हें अच्छी कमाई हुई और 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump ने बार-बार डेडलाइन क्यों बदली? Iran US Ceasefire | Sucherita Kukreti | PAK