43 साल पुराना पंजाबी गाना, आशा भोसले- मोहम्मद रफी की रूहानी आवाज में अमर, 'दस मेरेया दिलबरा वे'लवर्स की टॉप प्लेलिस्ट में शुमार

आशा भोसले ने हिंदी, मराठी, बंगाली और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में लगभग 12,000 से अधिक गाने गाए. हालांकि आज हम जिस गाने के बारे में बात करने जा रहे हैं, वह हैं पंजाबी में गाया हुआ उनका बेहद खूबसूरत रोमांटिक गाना.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
43 साल पुराना पंजाबी गाना
नई दिल्ली:

आशा भोसले महान गायिका थीं. वह अपनी खूबसूरत आवाज के जरिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं. उन्होंने  अपने आठ दशकों के लंबे करियर में हजारों गाने गाए. सिंगर का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था.  उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और नाटककार थे. वह स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं. उन्होंने साल 1943 में मात्र 10 साल की उम्र में गाना शुरू किया था. 

यह भी पढ़ें- सुरों की मल्लिका आशा भोसले का फैंस को तोहफा, आखिरी गाने में जिंदगी को लगाया गले, सुनते ही कर बैठेंगे प्यार

उन्होंने हिंदी, मराठी, बंगाली और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में लगभग 12,000 से अधिक गाने गाए. हालांकि आज हम जिस गाने के बारे में बात करने जा रहे हैं, वह हैं पंजाबी में गाया हुआ उनका बेहद खूबसूरत रोमांटिक गाना.  वैसे आशा भोसले ने कई प्रसिद्ध पारंपरिक और फिल्मी पंजाबी हिट गाने गाए हैं. मोहम्मद रफी के साथ गाए उनके कई पंजाबी गाने हिट हैं. उन्हीं में से लोकप्रिय पंजाबी गाना है दस मेरिया दिलवरा वे, यह फिल्म सस्सी पुन्नू का गाना है. यह बेहद खूबसूरत गाना आप यूट्यूब पर सुन सकते हैं. 

 पंजाबी फिल्म 'सस्सी पुन्नू' 1983 में रिलीज हुई थी. इसके डायरेक्टर सतीश भाखरी हैं और इसमें सतीश कौल और भावना भट्ट लीड रोल में हैं. फिल्म सस्सी पुन्नू की लोककथा पर आधारित है.

यह भी पढ़ें- 12 की उम्र में लिखे फिल्मों के लिए गाने, 45 की उम्र में 17 की लड़की से शादी, पढ़ें 'आवाज के जादूगर' के दिलचस्प किस्से

Advertisement

Topics mentioned in this article
 asha Bhonsle
Asha Bhosle
Asha Bhosle Song
Asha Bhosle Song List
Asha Bhosle Song Release