आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, सुरों की मलिका को अंतिम विदाई देने पहुंचे क्रिकेटर और सिनेमा के सितारे

अंतिम विदाई देने वालों में जैकी श्रॉफ, हेलेन, तब्बू, सचिन तेंदुलकर, पूनम ढिल्लो समेत कई सेलेब्स शामिल रहे. ये सभी आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सुरों की मलिका आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, भावुक हुए सितारे

भारतीय संगीत जगत की वो सबसे मधुर आवाज, जिसने दशकों तक हर दिल को छुआ, वो अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है. दिग्गज गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया. जैसे ही ये खबर सामने आई, पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. उनके चाहने वाले, फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे और आम लोग उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे. हर किसी की आंखें नम थीं और दिल में सिर्फ एक ही बात थी कि एक युग खत्म हो गया है. फैंस और फिल्मी सितारे आशा भोसले को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और याद कर रहे हैं. 

अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया गया. पूरे क्षेत्र को फूलों से सजाया गया था. हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. माहौल बेहद भावुक था और हर कोई उनकी यादों में खोया नजर आया.

राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया था. ये उनके देश और संगीत के प्रति योगदान का सम्मान था. पूरे सम्मान के साथ अंतिम क्रिया पूरी की गई. जैसे ही वो पंचतत्व में विलीन हुईं, हर किसी की आंखें भर आईं.

ये भी पढ़ें: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने में अथिया शेट्टी से हो गई बड़ी भूल, शेयर कर दी लता मंगेशकर की फोटो

Advertisement

सेलेब्स ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

फिल्म और संगीत जगत के कई बड़े नाम उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे. सभी ने सोशल मीडिया और मौके पर पहुंचकर उन्हें याद किया. हर किसी ने आशा भोसले के योगदान को अमूल्य बताया और कहा कि उनकी आवाज हमेशा जिंदा रहेगी. अंतिम विदाई देने वालों में जैकी श्रॉफ, हेलेन, तब्बू, सचिन तेंदुलकर, पूनम ढिल्लो समेत कई सेलेब्स शामिल रहे. ये सभी आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे. सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाते हुए खुद भी भावुक नजर आए. वहीं तब्बू की आंखें भी नम दिखीं, जबकि जैकी श्रॉफ और हेलेन ने भी चुपचाप नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

एक युग का अंत

आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाए और हर पीढ़ी को अपनी आवाज से जोड़ा. उनका सफर सिर्फ गानों तक सीमित नहीं था, बल्कि वो सुरों की वो मल्लिका थीं जिनका हर जेनरेशन कायल है. आज भले ही वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा दिलों में गूंजती रहेगी.

Advertisement

सुरों की मल्लिका का सुनहरा सफर

आशा भोसले को ‘सुरों की मलिका' कहा जाता था. उनका जन्म 1933 में हुआ था और बहुत कम उम्र में उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. 1950 के दशक से शुरू हुआ उनका करियर कई दशकों तक बुलंदियों पर रहा. उन्होंने अपने करियर में करीब 12,000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. उनकी गायकी ने हिंदी सिनेमा को एक अलग पहचान दी.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नाम

आशा भोसले की उपलब्धियां सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहीं. साल 2011 में उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया, क्योंकि उन्होंने संगीत इतिहास में सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड किए थे.

Featured Video Of The Day
पति के शव को बाथरूम में दफनाया! 45 दिन बाद खुला हत्याकांड का राज
Topics mentioned in this article
Asha Bhosle
Asha Bhosle Funeral
Asha Bhosle Death News
Asha Bhosle Dies At 92
Asha Bhosle Age