आशा भोसले की नातिन बॉलीवुड की सुपरस्टार, 16 की उम्र में मिला सलमान खान संग फिल्म का ऑफर, पापा हैं खूंखार विलेन

Asha Bhosle Granddaughter Bollywood Superstar: आशा भोसले की एक नातिन हैं, जो बॉलीवुड में कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकी हैं. जबकि उनके पिता बॉलीवुड के खूंखार विलेन के रोल में जाने जाते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Asha Bhosle Death: आशा भोसले की नातिन है ये एक्ट्रेस, बॉलीवुड पर करती है राज
नई दिल्ली:

Asha Bhosle Granddaughter Bollywood Superstar: आशा भोसले बॉलीवुड के उस परिवार से हैं, जिसमें एक से बढ़कर एक सुपरस्टार हैं. उनकी बहन लता मंगेशकर से लेकर पति कंपोजर आरडी बर्मन शामिल हैं. वहीं इन दिनों उनकी पोती जनाई भोसले के बारे में खूब बात हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी एक नातिन बॉलीवुड की सुपरस्टार हैं, जिन्होंने अपनी हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों से कुछ ही साल में अपनी पहचान बनाई है. वहीं उनके पिता बॉलीवुड के खूंखार विलेन हैं, जो 80 से अबतक कई हिट फिल्मों में अपनी विलेनगिरी से लेकर कॉमेडी से फैंस का दिल जीत चुके हैं. हम बात कर रहे हैं श्रद्धा कपूर की.

आशा भोसले के निधन पर टूटीं श्रद्धा कपूर

आजी आशा भोसले के निधन पर रिएक्शन देते हुए श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक टूटे दिल वाली इमोजी शेयर की. वहीं बैकग्राउंड में आशा भोसले का गाना आगे भी जाने ना तू सुना जा सकता है. 

श्रद्धा कपूर और आशा भोसले का रिश्ता

बेहद कम लोग जानते हैं कि श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापूरे कपूर हैं, जिनके पिता यानी श्रद्धा कपूर के नाना पंढरीनाथ कोल्हापुरे हैं, जो  दीनानाथ मंगेशकर के भतीजे और लता मंगेशकर व आशा भोसले के ममेरे भाई थे. इसके चलते आशा भोसले श्रद्धा कपूर की आजी (नानी) रिश्ते में लगती हैं और उनके साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. 

ये भी पढे़ं- 27 साल पुरानी फिल्म के गाने को धुरंधर 2 में किया गया बिना इजाजत इस्तेमाल, डायरेक्टर ने कहा- 'ये लोग चोर हैं' 

Advertisement

श्रद्धा कपूर का हिट है करियर

बॉलीवुड के खूंखार विलेन और दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर हैं, जो बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. उन्होंने 2010 में तीन पत्ती फिल्म से करियर की शुरूआत की थी, जिसके बाद वह एक विलेन, आशिकी 2, एबीसीडी 2, बागी, कॉक ऑन, हाफ गर्लफ्रेंड, स्त्री, और रणबीर कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार में नजर आ चुकी हैं. उनकी आखिरी रिलीज स्त्री 2 थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई थी. 

सलमान खान के साथ मिला था काम करने का मौका

श्रद्धा कपूर ने भले ही सलमान खान के साथ काम करने का मौका ना मिला हो. लेकिन कम लोगों को पता है कि फिल्मी करियर शुरु होने से पहले विदेश में पढ़ाई के दौरान श्रद्धा कपूर ने कॉफी शॉप में जॉब की. इस दौरान उन्हें 16 साल की उम्र में सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला. हालांकि पढ़ाई के लिए उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया. वहीं आज वह रणबीर कपूर, राजकुमार राव, अर्जुन कपूर और सुशांत सिंह राजपूत जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं.  

Advertisement

ये भी पढे़ं- व्हील ऑफ फॉर्च्यून में अनलकी साबित हुई ये एक्ट्रेस, जीरो हुआ बैलेंस, व्हील घुमाकर भी मिला सिर्फ एक रुपया, अक्षय कुमार ने थमाया जूता

Featured Video Of The Day
Bargi Dam Cruise Accident: रात-दिन मरने वाले लोग दिखते हैं... बरगी हादसे के बाद रो दिया क्रूज का ड्राइवर