आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने में अथिया शेट्टी से हो गई बड़ी भूल, शेयर कर दी लता मंगेशकर की फोटो

अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्रद्धांजलि पोस्ट की. लेकिन इसमें उन्होंने गलती से दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की पुरानी फोटो लगा दी. लता जी का निधन फरवरी 2022 में हो चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने में अथिया शेट्टी ने शेयर की मंगेशकर की फोटो

अथिया शेट्टी को आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते समय लता मंगेशकर की फोटो पोस्ट करने पर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा है. यह गलती काफी शर्मनाक बताई जा रही है. कल 12 अप्रैल 2026 को दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्रद्धांजलि पोस्ट की. लेकिन इसमें उन्होंने गलती से दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की पुरानी फोटो लगा दी. लता जी का निधन फरवरी 2022 में हो चुका है.

लोगों ने अथिया को किया ट्रोल

अथिया ने जल्दी ही अपनी गलती समझते हुए पोस्ट हटा लिया और सही फोटो लगा दी. लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे. नेटिजन्स ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने लिखा कि यह सिर्फ छोटी गलती नहीं है, बल्कि ध्यान न देने की बात है. एक यूजर ने लिखा, "अथिया शेट्टी लता मंगेशकर जी की फोटो शेयर करके आशा भोसले जी को श्रद्धांजलि दे रही हैं. गंभीर मौके पर इतनी लापरवाही दुखद है.अगर बेसिक ज्ञान नहीं है तो सिर्फ शब्दों में संदेश देना बेहतर होता." 

Advertisement

ये भी पढ़ें: रोमांटिक मूड हो या फिर डांस का इरादा, आशा भोसले के 5 सदाबहार गाने, जो आज तक नहीं हुए पुराने

लोग बोले ब्यूटी विदाउट ब्रेन्स

दूसरे यूजर ने कहा, "सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने आशा भोसले के निधन पर लता मंगेशकर की फोटो पोस्ट कर दी. ट्रूली एम्बैरसिंग." कुछ ने उन्हें 'ब्यूटी विदाउट ब्रेन्स' भी कहा और नेपो किड्स पर तंज कसा कि बिना मेहनत के रिलेवेंट बनने की कोशिश में ऐसी भूल हो जाती है.

Advertisement

आशा भोसले कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं. डॉक्टर प्रतीत सामदानी ने बताया कि उनका निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर से हुआ. उनका अंतिम संस्कार आज सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे होगा. अथिया शेट्टी की यह गलती बॉलीवुड और संगीत प्रेमियों को काफी अजीब लगी. लता और आशा दोनों ही भारतीय संगीत की महान हस्तियां हैं, लेकिन उनके निधन के बीच का फर्क सब जानते हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि श्रद्धांजलि देते समय थोड़ा सा ध्यान जरूर रखना चाहिए.

Featured Video Of The Day
Diplomacy का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक!; PM Modi ने बताया कैसे भारत ने समय रहते दुनिया को चौंकाया
Topics mentioned in this article
Asha Bhosle
Asha Bhosle Funeral
Asha Bhosle Final Farewell
Singer Asha Bhosle
Athiya Shetty