20 days ago
नई दिल्ली:

Asha Bhosle Funeral, Last Rites: भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. आशा भोसले ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद खबर की पुष्टि की. आशा भोसले को छाती में संक्रमण और थकान के कारण शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया. वे भारतीय सिनेमा की सदाबहार आवाज रही हैं. लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा ने 20 भाषाओं में 12 हजार गीत गाए, जिनमें दम मारो दम, ये मेरा दिल, रमैया वस्तावैया जैसे हिट गाने शामिल हैं. उन्होंने पद्म विभूषण सहित अनेक सम्मान प्राप्त किए. परिवार ने बताया कि सोमवार (13 अप्रैल) सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके आवास 'कासा ग्रांडे' पर अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे. अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा. नेताओं, बॉलीवुड सितारों और संगीत प्रेमियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. देशभर में शोक की लहर है.

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ. वे दीनानाथ मंगेशकर की बेटी थीं. छोटी उम्र से ही आशा और लता ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली. 1943 में उन्होंने मराठी फिल्म ‘माझा बाल' में पहला गीत गाया, जबकि 1948 में हिंदी फिल्म ‘चुनरिया' के गीत ‘सावन आया' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. आशा भोसले ने 20 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं. आशा भोसले के निधन और अंतिम संस्कार से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ...

आशा भोसले अंतिम संस्कार | Asha Bhosle Funeral

Apr 13, 2026 17:14 (IST)

Asha Bhosle Funeral LIVE: सुदेश भोसले, अनूप जलोटा और शान ने गाकर दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि

सुदेश भोसले ने श्मशान भूमि पर आशा भोसले के लिए जिंदगी एक सफर है सुहाना गाना गाया. अनूप जलोटा ने भी भजन की कुछ लाइनें गाईं. शान ने भी गाकर आशा ताई को श्रद्धांजलि दी. 

Apr 13, 2026 17:11 (IST)

Asha Bhosle Funeral Live Updates: विक्की कौशल ने भी किए आशा भोसले के अंतिम दर्शन

अभिनेता आमिर खान और विक्की कौशल ने मशहूर सिंगर आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि दी. आशा भोसले का कल 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया.

Apr 13, 2026 17:09 (IST)

Asha Bhosle Funeral Live Updates: राज ठाकरे ने किए आशा भोसले के अंतिम दर्शन

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने मशहूर सिंगर आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि दी. आशा भोसले का कल 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया.

Apr 13, 2026 17:08 (IST)

Asha Bhosle Funeral Live Updates: रितु तावड़े ने मशहूर सिंगर आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि दी

बीएमसी की मेयर रितु तावड़े ने मशहूर सिंगर आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि दी. आशा भोसले का कल 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया.

Advertisement
Apr 13, 2026 17:00 (IST)

Asha Bhosle Funeral Live Updates: आशा भोसले के अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भी पहुंचे है.

Apr 13, 2026 16:16 (IST)

Asha Bhosle Funeral LIVE: आशा ताई के संस्कार में मीडिया भी आ सकेगा, फूलों से सजाई गई श्मशाम भूमि

आशा भोसले को अंतिम विदाई अब अपने अंतिम चरण में है. शमशान घाट के अंदर मीडिया को अनुमति दी गई है, ऐसा अकसर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के अंतिम संस्कार में नहीं होता. एलईडी लगाई गई है जिसपर आशा की तस्वीरें चलेंगी और उनके मशहूर गाने चलाए जाएंगे. सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम हैं और पूरे शमशान को फूलों से सजाया गया. चिता के आस पास भी फूल लगाये गए हैं.

Advertisement
Apr 13, 2026 15:14 (IST)

Asha Bhosle Funeral Live Updates: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मोहम्मद सिराज

आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड सितारे पहुंच रहे हैं. भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद सिराज भी आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे. उनका वीडियो वायरल हो रहा है.

Apr 13, 2026 12:52 (IST)

Asha Bhosle Last Rites LIVE News: फैमिली के साथ आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे नील नितिन मुकेश

आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां लगातार आ रही हैं. बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश अपने परिवार के साथ आशा ताई के अंतिम दर्शन करने पहुंचे.

Apr 13, 2026 12:39 (IST)

Asha Bhosle Last Rites LIVE News: आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुचे रितेश देशमुख

आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ. वे 92 वर्ष की थीं. उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे.

Apr 13, 2026 12:24 (IST)

Singer Asha Bhosle Funeral Live Updates: आशा भोसले के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा निकलेगी, पूरा रूट

आशा भोसले के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा निकलेगी, अंतिम यात्रा का मार्ग कुछ इस तरह होगा. कासा ग्रैंड एग्जिट गेट से शुरू होकर अंतिम यात्रा इन मार्गों से गुजरेगी:

-कासा ग्रैंड एग्जिट गेट

-पेनिन्सुला सिग्नल

-गणपतराव कदम मार्ग

-श्रीराम नाका

-वरली नाका

-डॉ. एनी बेसेंट मार्ग

-पोद्दार जंक्शन

-ग्लेक्सो जंक्शन

-सास्मिरा जंक्शन

-हार्डीकर जंक्शन

-सेंचुरी जंक्शन

-किस्मत जंक्शन

-हत्तीचा पुतला 

-सिद्धिविनायक मंदिर

-काशिनाथ धुरू मार्ग

-कीर्ति कॉलेज

-सूर्यवंशी हॉल

-श्मशान भूमि

Advertisement
Apr 13, 2026 11:47 (IST)

Asha Bhosle Funeral Live Updates: आशा भोसले को अंतिम विदाई देने के लिए व्हीलचेयर पर आईं बहन मीना मंगेशकर

आशा भोसले का निधन 92 वर्ष की उम्र में 12 अप्रैल को मुंबई हुआ. अपने उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है और परिवार समेत सभी जाने-माने चेहरे उनके दर्शन के लिए आ रहे हैं. अब एक वीडियो आया है जिसमें उनकी बहन मीना मंगेशकर व्हीलचेयर पर बहन को अंतिम विदाई देने के लिए आई हैं.

Apr 13, 2026 11:37 (IST)

Asha Bhosle Last Rites LIVE News: दादी आशा भोसले के निधन पर फूट-फूटकर रोती नजर आईं पोती जनाई

आशा भोसले का निधन 92 वर्ष की उम्र में 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया. उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. सचिन तेंदुलकर आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं. इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें जनाई भोसले अपनी दादी को देख फूट-फूटकर रो रही हैं. आशा ताई की लाड़ली पोती बार-बार अपनी दादी के चेहरे को देख रही हैं. ये वीडियो बहुत ही इमोशनल कर देने वाला है.

Advertisement
Apr 13, 2026 11:33 (IST)

Singer Asha Bhosle Funeral Live: आशा भोसले की अंतिम यात्रा के लिए सज रहा वाहन, वीडियो आया सामने

आशा भोसले की अंतिम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. जिसकी तैयारी का एक वीडियो सामने आया है. 

Apr 13, 2026 11:22 (IST)

Singer Asha Bhosle Funeral Live Updates: सचिन तेंदुलकर ने आशा ताई के किए अंतिम दर्शन

आशा भोसले का आज 4 बजे अंतिम संस्कार होना है. उनके पार्थिव शरीर को 11-3 बजे तक के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे.

Apr 13, 2026 09:47 (IST)

Asha Bhosle Funeral News Live: आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे एआर रहमान

एआर रहमान आज यानी सोमवार 13 अप्रैल को आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे.

Apr 13, 2026 09:43 (IST)

Asha Bhosle News Live: आशा ताई के निधन पर इमोशनल हुए मिलिंद सोमन

एक्टर मिलिंद सोमन ने एएनआई से बातचीत में कहा, जब भी मैं आशा जी से मिला. वह बहुत वंडरफुल थीं.

Apr 13, 2026 09:39 (IST)

Asha Bhosle News Live: दीया मिर्जा ने आशा भोसले के साथ बिताए 4 दिनों को किया याद

दीया मिर्जा ने आशा भोसले के साथ पेरिस में बिताए 4 दिनों को याद किया. जब वह आप की आशा के ना मरते दम पर काम कर रही थीं. दीया मिर्जा ने बताया जब वह दिग्गज सिंगर से मिली तो केवल 18 साल की थीं.

Apr 13, 2026 09:37 (IST)

Asha Bhosle News Live: आशा भोसले की हाउस हेल्प ने कहा- उनका व्यवहार बहुत अच्छा था

IANS से ​​बात करते हुए आशा भोसले की हाउस हेल्प सुनम साल्वे ने कहा, "मैं उनके घर पर काम करती थी और उनका व्यवहार बहुत अच्छा था. उन्होंने मुझ जैसी एक गरीब महिला, जो झुग्गी-झोपड़ी में रहती है उसे बहुत सम्मान दिया."

Apr 13, 2026 09:21 (IST)

Asha Bhosle Funeral News Live: राजकीय सम्मान के साथ होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार

दिग्गज सिंगर आशा भोसले को अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी.

Apr 13, 2026 08:04 (IST)

Asha Bhosle News Live: आशा भोसले ने कहा था- उस दौर की मैं आखिरी हूं

आशा भोसले पिछले दिनों रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आई थीं, जिसका वीडियो दिग्गज सिंगर के निधन के बाद वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कहती हैं, सब म्यूजिक डायरेक्टर चले गए. सब सिंगर चले गए. नाम गिनाए उसने (लता मंगेशकर). देखो किशोर चला गया. रफी साहब चले गए. मुकेश भाई चले गए. 

(पूरी खबर पढ़ने के लिए)

Apr 13, 2026 07:44 (IST)

Asha Bhosle Funeral News Live: ऋतिक रोशन ने आशा ताई के लिए लिखा- भारत ने एक अनमोल रत्न खो दिया

एक्टर ऋतिक रोशन ने एक्स पर दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया. उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा, “भारत ने एक अनमोल रत्न खो दिया. आशा जी न केवल एक महान हस्ती थीं, जिनसे मुझे बातचीत करने का सौभाग्य मिला, बल्कि वे मेरी जिंदगी में हमेशा चुपचाप मौजूद रहने वाली एक ऐसी शक्ति भी थीं जो हमेशा मेरे भले के बारे में सोचती थीं. मुझे हिम्मत देती थीं, जमीन से जोड़े रखती थीं और सबसे प्यार भरी झप्पियां देती थीं. आशा जी, मैं आपको बहुत याद करूंगा. उन अनमोल यादों और आपके सदाबहार गीतों के लिए धन्यवाद. आप भारतीय प्लेबैक सिंगिंग की रानी हैं और हमेशा रहेंगी. भोसले फैमिली के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. आशा जी, आपकी आत्मा को शांति मिले.”

Apr 13, 2026 07:43 (IST)

Asha Bhosle News Live: दूरदर्शन से हटा दिया गया था आशा भोसले का कॉन्ट्रोवर्शियल गाना

क्या आप आशा भोसले के उस गाने के बारे में जानते हैं, जिस पर खूब हंगामा हुआ था. यहां तक कि रेडियो पर बैन तो दूरदर्शन से हटा दिया गया था. लेकिन आज वह गाना खूब पॉपुलर है और फैंस का गाने को प्यार मिला है. हम बात कर रहे हैं 1971 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का आइकॉनिक गाना 'दम मारो दम' की, जिसे देवानंद और जीनत अमान पर फिल्माया गया था.

(पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

Apr 13, 2026 07:14 (IST)

Asha Bhosle Funeral News Live: विद्या बालन दे दी आशा ताई को अंतिम विदाई

एक्ट्रेस विद्या बालन को आशा ताई को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचते हुए देखा गया. इस दौरान वह काफी इमोशनल नजर आईं.

Apr 13, 2026 07:12 (IST)

Asha Bhosle Death News Live: 20 फीट की रेत कलाकृति बनाकर आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि

पद्म पुरस्कार से सम्मानित और प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रविवार को ओडिशा के पुरी बीच पर एक भव्य रेत की मूर्ति बनाकर दिग्गज गायिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मनमोहक रेत की मूर्ति पर एक मार्मिक संदेश अंकित है, “आशा ताई को श्रद्धांजलि—आपकी आवाज हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी.” भक्ति, संगीत और सम्मान के प्रतीक के रूप में 20 फीट लंबी वीणा की एक भव्य रेत कलाकृति बनाई गई.  

Apr 13, 2026 07:09 (IST)

Asha Bhosle Funeral News Live: शबाना आजमी पहुंचीं आशा भोसले के घर

दिवंगत दिग्गज सिंगर आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने उनके घर एक्ट्रेस शबाना आजमी पहुंचीं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Apr 13, 2026 06:41 (IST)

Asha Bhosle Funeral News Live: आशा भोसले के निधन पर रामदास आठवले ने जताया गहरा शोक

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने रविवार को आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. रामदास आठवले ने कहा, "महान गायिका आशा भोसले के निधन से भारतीय सिनेमा ने अपनी मधुरता खो दी है. भारतीय संगीत की मधुरता खो गई है. उनके निधन ने सभी भारतीयों के दिलों में गहरा दुख और पीड़ा भर दी है. भारतीय फिल्म उद्योग को अपूरणीय क्षति हुई है." रामदास आठवले ने आशा भोसले को संगीत और गायन क्षेत्र में भारत का 'कोहिनूर' बताते हुए कहा, "आशा भोसले हिंदी, मराठी समेत कई भाषाओं में गीत गा चुकी हैं. वे गायन कला में पूरी तरह पारंगत थीं. उनकी आवाज अत्यंत मधुर और अनुपम थी. उन्होंने फिल्म उद्योग में एक बेमिसाल उदाहरण पेश किया. आशा भोसले ने महान डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और 'भीम गीतों' की महिमा का बखान करने वाले शानदार गीत भी गाए. उनके लाखों प्रशंसक न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में फैले हुए हैं. उनके द्वारा गाए गए सैकड़ों गीत आज भी लोगों के दिलों में गूंजते हैं. भले ही वे शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनकी मधुर आवाज मृत्यु पर विजय प्राप्त करती है. उनकी आवाज, उनके गीत और उनकी यादें सदैव अमर रहेंगी. संगीत के क्षेत्र में पूरे भारत की 'आशा' वास्तव में आशा भोसले ही थीं."

Apr 13, 2026 06:38 (IST)

Asha Bhosle Funeral News Live: आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे जैकी श्रॉफ

दिग्गज सिंगर आशा भोसले के पार्थिव शरीर के दर्शन करने एक्टर जैकी श्रॉफ अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंचते हुए नजर आए. वहीं उन्हें इमोशनल और हाथ जोड़ते हुए देखा गया.

Apr 13, 2026 06:31 (IST)

Asha Bhosle Funeral News Live: आशा ताई के निधन पर प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- धन्यवाद, आशा जी

प्रियंका चोपड़ा ने दिवंगत पार्श्व गायिका आशा भोसले को एक भावुक श्रद्धांजलि दी है. एक्ट्रेस ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर दिवंगत गायिका के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की. उन्होंने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा, "कुछ नुकसान ऐसे होते हैं जो आपके बचपन, आपकी यादों, आपके घर का एक हिस्सा खोने जैसा महसूस कराते हैं. आशा जी हममें से कई लोगों के लिए वैसी ही थीं. उनकी आवाज सिर्फ भारतीय संगीत का हिस्सा नहीं थी, बल्कि यह हमारे जीवन की पृष्ठभूमि का हिस्सा थी. यह हमारे बड़े होने के दौरान हमारे घरों में गूंजती थी, पारिवारिक समारोहों में, दिल टूटने के पलों में, खुशी के पलों में, उन शांत और शोर भरे पलों में जो हमारे एहसास होने से पहले ही यादें बन गए. मेरी पीढ़ी और उससे पहले और बाद की कई पीढ़ियों के लिए, वह सिर्फ एक ऐसी महान हस्ती नहीं थीं जिनकी हम तारीफ करते थे, बल्कि वह एक निरंतर साथ थीं. एक ऐसी आवाज जो इतनी शाश्वत थी कि लगता था वह हमेशा हमारे साथ रहेगी. उन शब्दों में बयां करना मुश्किल है कि किसी ऐसे व्यक्ति को खोने का क्या मतलब है, जिसकी कला ने पूरे देश के भावनात्मक परिदृश्य को आकार देने में मदद की हो. धन्यवाद, आशा जी, हमें जीवन भर गाने, भावनाएं और सुंदरता देने के लिए। संगीत जगत को मिले सबसे महान उपहारों में से एक होने के लिए. शांति से विश्राम करें. आपकी आवाज वहीं जीवित रहेगी जहां सभी सच्ची महान हस्तियां रहती हैं - हमेशा हमारे दिलों में."

Apr 13, 2026 06:25 (IST)

Asha Bhosle Funeral News Live: ललित पंडित ने कहा- हमने आशा को खो दिया है

 म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित ने कहा, "यह हम सबके लिए दुख की बात है, क्योंकि हमने आशा को खो दिया है, लेकिन इसके साथ ही जो गाने और आयाम उन्होंने हिंदी सिनेमा को दिए हैं, उसे हम सबको मिलकर सेलिब्रेट करना चाहिए. वे हमेशा अपने सहाबहार गीतों से हमारे बीच रहने वाली हैं. हम बहुत खुदकिस्मत हैं, क्योंकि हमारी फिल्म 'खिलाड़ी' में बहुत सारे गाने गाए थे और बहुत सारी फिल्में ऐसी थीं, जिसमें सारे ही गाने उनके थे, जैसे 'जब प्यार किसी से होता है'." स्टूडियो में रिकॉर्डिंग के किस्से को याद कर उन्होंने कहा, "आशा बहुत खुश रहने वाली महिला थीं और चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखती थीं. वे पहले गाने की रिहर्सल करती थी और रिकॉर्डिंग के बाद हम सब लोग मिलकर खूब सारी बातें करते थे. उनके साथ बिताया हर पल खुशनुमा होता था."

Apr 13, 2026 06:24 (IST)

Asha Bhosle Funeral News Live: अमीषा पटेल ने कहा- आशा के साथ मेरा रिश्ता बहुत खास था

अमीषा पटेल का कहना है कि उनका जाना पूरे विश्व के लिए बड़ा नुकसान है, क्योंकि उनके चाहने वाले सिर्फ भारत में नहीं थे, बल्कि विदेशों में भी हैं. उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "आशा के साथ मेरा रिश्ता बहुत खास था, क्योंकि उन्होंने मेरी डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है के गाने में फिल्माया गया जानेमन-जानेमन गाना गाया था और सेट पर पहले दिन ही इस गाने पर मुझे काम करना था. यह मेरे लिए उनकी मीठी याद की तरह है. मेरा पहला कदम ही इंडस्ट्री में उनके साथ ही शुरू हुआ था."

Apr 13, 2026 06:24 (IST)

Asha Bhosle Funeral News Live: आशा ताई के निधन पर इमोशनल हुए आमिर खान

गायिका आशा भोसले के निधन पर अभिनेता आमिर खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। यह बहुत दुखद क्षण है और एक बहुत बड़ी क्षति है. यह एक युग का अंत है. लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और आशा भोसले, इन चार महान गायकों के जाने से ऐसा लगता है जैसे एक युग का अंत हो गया है. मेरी संवेदनाएं देश में उनके फैंस और परिवार के साथ हैं. हम उनके लिए दिल से प्रार्थना करते हैं."

Apr 13, 2026 06:22 (IST)

Asha Bhosle Funeral News Live: मुंबई में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार

आशा भोसले के पार्थिव शरीर को सोमवार दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है और शाम को 4 बजे शिवाजी पार्क, द ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. 

Apr 13, 2026 06:16 (IST)

Asha Bhosle Death News Live: घर पर रखा गया है आशा भोसले का पार्थिव शरीर

दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 92वें साल की उम्र में रविवार 12 अप्रैल का निधन हो गया है, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से बीते दिन घर लाया गया है. वहीं आज यानी सोमवार 13 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसके चलते सेलेब्स उन्हें आखिरी विदाई देने घर पर पहुंचे, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी नाम शामिल है.

Featured Video Of The Day
Pawan Khera vs Himanta Biswa: 'सुप्रीम' राहत मिलते ही पवन खेड़ा ने कौन से बड़े दावे कर चौंका दिया?
Topics mentioned in this article