4 minutes ago
नई दिल्ली:

Asha Bhosle Passes Away LIVE News Updates: बॉलीवुड की दिग्गज गायिका और दिवंगत लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं.  उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली.एक दिन पहले ही उन्हें सीने में इंफेक्शन की शिकायत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को बताया कि मां नहीं रहीं,उनका सोमवार को सुबह 11 बजे से लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे और शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा. नियति देखिए... आशा भोसले और बड़ी बहन लता मंगेशकर के निधन की उम्र एक ही है. लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी तो वहीं  आशा भोसले ने भी 92 साल की उम्र ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया. दोनों ने एक ही दिन यानी रविवार को ही इस जग को अलविदा कहा था. आशा ताई के निधन पर पूरा देश, पूरा बॉलीवुड शोकाकुल है. आशा भोसले के निधन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ 

LIVE News Updates on Legendary Singer Asha Bhosle's Death

Apr 12, 2026 15:23 (IST)

Asha Bhosle Death News Live: अक्षरा सिंह ने आशा दीदी को दी श्रद्धांजलि

भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह ने आशा दीदी की फोटो लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं, सिंगर जसलीन मथारू ने सिंगर के साथ फोटो पोस्ट कर उन्हें सबसे अनमोल हीरा बताया. उन्होंने लिखा, "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी... आपकी आत्मा को शांति मिले." वहीं अक्षय कुमार और तुषार कपूर ने भी सिंगर के निधन पर दुख व्यक्त किया है. अक्षय कुमार के लिखा दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है. जबकि तुषार कपूर ने आशा जी का जाना हिंदी सिनेमा और संगीत के दुनिया के लिए बड़ी क्षति बताया. 

Apr 12, 2026 15:21 (IST)

Asha Bhosle Death News Live: रवीना टंडन ने कहा- ओह नहीं आशा जी

बॉलीवुड की टिप-टिप गर्ल रवीना टंडन ने भी सिंगर के निधन पर दुख जताया है, लेकिन वे उस बात से संतुष्ट हैं कि जब भी उन्हें मिलने का मौका मिला तो उन्होंने हमेशा उन्हें बताया कि वो उनसे कितना प्यार करती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ओह नहीं आशा जी, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. मुझे बहुत खुशी है कि मैंने हर मौके पर आपको बताया कि मैं आपसे प्यार करती हूं."

Apr 12, 2026 15:17 (IST)

अलविदा आशा ताई: रिद्धिमा कपूर ने आशा ताई के निधन पर शोक व्यक्त किया

 रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सिंगर के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने आशा भोसले का जाना एक युग का अंत बताया.

Apr 12, 2026 15:15 (IST)

Asha Bhosle Death News Live: जैमी लीवर को आशा भोसले के निधन का लगा सदमा, कहा-मैं हमेशा उनसे मिलना चाहती थी

मिमिक्री आर्टिस्ट, स्टैंड अप कमीडियन और सोशल मीडिया क्रिएटर जैमी लीवर ने सिंगर के निधन पर दुख प्रकट किया है. उनके लिए सिंगर का जाना कभी न भूल पाने वाला सदमा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट कर लिखा, यह लिखते हुए मेरा दिल दुख रहा है. मैं हमेशा से उनकी कला की प्रशंसक रही हूं, और अपने जीवन के अधिकांश समय में, मैं उनकी आवाज और शैली से प्रेरित होती रही हूं. मैं उनके गायन से इतनी मुग्ध थी कि स्वाभाविक रूप से उनकी नकल करने लगी. लोग मेरी इस समानता/नकल को पसंद करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि आशा जी जैसी कोई दूसरी नहीं हो सकती.  मैं हमेशा उनसे मिलना चाहती थी, लेकिन अब यह संभव नहीं है. अगर वह मेरे गाल खींचतीं, शायद एक थप्पड़ मारती या कुछ ऐसा कहतीं जैसे 'पागल लड़की,' तो मैं खुशी-खुशी स्वीकार कर लेती. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, 'आप हैं तो हम हैं." मेरा एक हिस्सा, "छोटी आशा जी", उन्हीं की वजह से है."

Advertisement
Apr 12, 2026 15:13 (IST)

Asha Bhosle News LIVE: आशा ताई के लिए सुधांशु पांडे ने लिखा- विल मिस यू फॉरएवर

टीवी एक्टर सुधांशु पांडे ने सिंगर की अनदेखी फोटो शेयर की है और लिखा, "आपकी गोद में सर रखकर जब ये तस्वीर ली थी तब नहीं सोचा था कि ये मेरी सबसे अनमोल धरोहर बन जाएगी. आप इस दुनिया को अपनी सुंदर आवाज से सजा के चली गईं, हमेशा के लिए. विल मिस यू फॉरएवर, आओ."

Apr 12, 2026 15:10 (IST)

Asha Bhosle Death Live: जुबिन नौटियाल ने लिखा- उनके गीतों में सुकून पाया

सिंगर जुबिन नौटियाल ने सिंगर आशा भोसले को याद पर दुख जाहिर किया। उन्होंने सिंगर की प्यारी-प्यारी फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा," वो आवाज जिसने कभी खामोशी को आत्मा में बदल दिया था… अब खुद खामोशी बन गई है.आशा भोसले के निधन से दुनिया ने सिर्फ एक गायिका को ही नहीं खोया, बल्कि एक युग, एक भावना, एक धड़कन खो दी है जो लाखों गीतों में बसी थी. उनकी आवाज सिर्फ सुनी ही नहीं गई बल्कि महसूस की गई – दिल टूटने में, प्यार में, तड़प में, खुशी में. पीढ़ियां सिर्फ उन्हें सुनकर ही बड़ी नहीं हुईं, बल्कि उनके जरिए महसूस करती हुई बड़ी हुईं. आज, धुनें भारी लगती हैं. खामोशी और भी गहरी लगती है. लेकिन उनके जैसी महान हस्तियां जाती नहीं, उनकी गूंज सुनाई देती है. हर सुर में, हर याद में, हर उस दिल में जिसने कभी उनके गीतों में सुकून पाया."

Advertisement
Apr 12, 2026 14:58 (IST)

Asha Bhosle Death Live: अमित शाह ने लिखा- सदैव हमारे दिलों में रहेंगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ''आज हर भारतीय और विशेषकर मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुखद दिन है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं. आशा ताई ने न सिर्फ अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से एक अलग पहचान बनाई, बल्कि अपने सुरों से भारतीय संगीत को भी और अधिक समृद्ध किया. हर तरह के संगीत में ढल जाने की उनकी अनोखी प्रतिभा हर व्यक्ति का दिल जीत लेती थी. अपनी आवाज से करोड़ों दिलों को छूने वालीं आशा जी ने हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल, गुजराती सहित अनेक भाषाओं के साथ-साथ लोकगीतों में भी अमिट छाप छोड़ी.आशा ताई की आवाज में जितनी कोमलता थी, उनके व्यवहार में भी उतनी ही सादगी और आत्मीयता थी. उनसे जब भी मुलाकात होती थी, संगीत और कला जैसे अनेक विषयों पर लंबी बातें होती थीं. आज वे भले ही हमारे बीच नहीं हैं, पर अपनी आवाज से वे सदैव हमारे दिलों में रहेंगी. ईश्वर आशा जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. उनके परिजनों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.'

Apr 12, 2026 14:53 (IST)

Asha Bhosle Death Live: हेमा मालिनी ने आशा भोसले के निधन पर लिखा- आशा ताई अब नहीं रहीं

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, आशा ताई अब नहीं रहीं! मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा कि कोई इतनी जिंदादिल इंसान, जिसने अपने गानों में इतनी जान और अंदाज भर दिया था, हमें यूं अकेला और दुखी छोड़कर चली गईं. यह मेरे लिए खासकर बहुत मुश्किल है, क्योंकि आशा जी के साथ मेरा एक गहरा जज्बाती जुड़ाव था. उन्होंने अपनी अनोखी आवाज और अंदाज से मेरे कई गानों को बेहद मशहूर बना दिया था. लता जी और आशा जी, दोनों के साथ मेरा बहुत ही खास रिश्ता था; फिल्म इंडस्ट्री में मेरी कामयाबी में उन दोनों का योगदान बहुत बड़ा रहा है. यह महाराष्ट्र और पूरे भारत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई या जगह कोई और कभी नहीं ले सकता!

Apr 12, 2026 14:50 (IST)

Asha Bhosle Death Live: आशा भोसले के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''भारत की सबसे आइकॉनिक और बहुमुखी आवाजों में से एक आशा भोसले जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं. दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ. चाहे उनकी दिल को छू लेने वाली धुनें हों या उनकी जोशीली रचनाएं, उनकी आवाज हमेशा बेमिसाल रही. उनके साथ हुई मेरी मुलाकातों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे.''

Apr 12, 2026 14:42 (IST)

Asha Bhosle Death Live: विशाल ददलानी ने लिखा- एक एरा का हुआ अंत

आशा भोसले के निधन पर कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- यह एक युग का अंत है और एक अनंत काल की शुरुआत. आशा-जी हमें हमेशा सिखाती रहेंगी. आज उन्हें खोना, मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर, एक ऐसा दर्द है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से बस थोड़ा-बहुत ही परिचित था, लेकिन उनकी आवाज! उनका अंदाज! उनकी गायकी का विस्तार! उनका समर्पण! उनका जुनून! ये सभी हमारी संगीत संस्कृति का एक अमिट हिस्सा हैं! #AshaBhosle जी अमर हैं!

Advertisement
Apr 12, 2026 14:32 (IST)

Asha Bhosle Death Live: एआर रहमान ने लिखा- वह उनकी आवाज के साथ हमेशा हमारी जिंदगी में जिंदा रहेंगी

एआर रहमान ने दिग्गज सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, वह उनकी आवाज के साथ हमेशा हमारी जिंदगी में जिंदा रहेंगी और उनका औरा भी. क्या आर्टिस्ट थीं. आशा भोसले.

Apr 12, 2026 14:27 (IST)

Asha Bhosle Death Live: तनिषा मुखर्जी ने दी दिग्गज सिंगर को श्रद्धांजलि

काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी ने आशा भोसले के निधन पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया.

Advertisement
Apr 12, 2026 14:06 (IST)

Asha Bhosle Death Live: करण जौहर ने जताया दुख

करण जौहर ने आशा भोसले के निधन पर इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, यह कहना कि आज हमने एक महान हस्ती को खो दिया है, उनकी शान के हिसाब से बहुत कम होगा. आशा जी सबसे अलग थीं. एक ऐसी आवाज, जिसने न सिर्फ एक पीढ़ी को, बल्कि पूरे फिल्मी जगत को परिभाषित किया! मैं हमेशा से उनकी आवाज, उनकी कला और उनके व्यक्तित्व का बहुत बड़ा फैन रहा हूं... आशा जी, आपका संगीत हमेशा अमर रहेगा, और हम खुशनसीब हैं कि हमें उस जादू को महसूस करने का मौका मिला है, जो आप अपने पीछे हमेशा के लिए छोड़ गई हैं! आपको शांति और शक्ति मिले.

Apr 12, 2026 14:04 (IST)

Asha Bhosle Death Live: सिंगर हर्षदीप कौर ने दी श्रद्धांजलि

सिंगर हर्षदीप कौर ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, आशा भोसले जी, "प्यार की आवाज", अब हमारे बीच नहीं रहीं. इस खबर पर यकीन ही नहीं हो रहा. अभी पिछले महीने ही उनसे मुलाकात हुई थी और उनका आशीर्वाद लिया था. उनकी मौजूदगी का जादू हमेशा की तरह मुझे मंत्रमुग्ध कर गया. वह एक प्रेरणा थीं, संगीत की एक संस्था थीं. अपने सुरीले गीतों के जरिए वह हमेशा हमारे साथ जीवित रहेंगी.

Apr 12, 2026 14:01 (IST)

Asha Bhosle Death News Live: अक्षय कुमार ने शेयर की आशा भोसले के साथ अनदेखी फोटो

सोशल मीडिया पर दिग्गज सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, आशा भोसले जी के निधन से मुझे जो क्षति हुई है. उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उनकी सुरीली आवाज हमेशा हमेशा के लिए अमर रहेगी. ओम शांति.

Apr 12, 2026 13:57 (IST)

Asha Bhosle Death News Live: रजत बेदी ने आशा भोसले के निधन पर जताया दुख

बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आने वाले एक्टर रजत बेदी ने लेजेंड्री सिंगर के निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा, इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है. उनकी फैमिली और परिवार को मेरी संवेदना.

Apr 12, 2026 13:54 (IST)

Asha Bhosle Death News Live: जूनियर एनटीआर ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि

दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन पर फोटो शेयर करते हुए जूनियर एनटीआर ने पोस्ट शेयर किया. एक्स पर लिखा, आशा भोसले जी के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. उनकी जादुई आवाज दशकों तक भारतीय सिनेमा की धड़कन रही और लाखों दिलों को छुआ. वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं, जो पीढ़ियों तक जीवित रहेगी और जिसे हमेशा सम्मान और प्रेम के साथ याद किया जाएगा. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति.

Apr 12, 2026 13:50 (IST)

Asha Bhosle Death News Live: तेजस्वी यादव ने आशा भोसले के निधन पर जताया दुःख

मशहूर संगीतकार आशा भोसले के निधन पर तेजस्वी यादव का बयान,संगीत की दुनिया में उनका बड़ा नाम थी. आज उनका निधन हुआ है, संगीत दुनिया में बड़ी क्षति हुई है. हम लोग परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं ,उनकी आत्मा को शांति प्रदान की जाए.  

Apr 12, 2026 13:45 (IST)

Asha Bhosle News LIVE: आशा भोसले के निधन पर सेलेब्स ने जताया शोक

आशा भोसले के निधन पर देवेन्द्र फडणवीस ने दुख जताया है और दिग्गज सिंगर को श्रद्धांजलि दी है.

Apr 12, 2026 13:44 (IST)

Asha Bhosle Death News Live: मां आशा भोसले की निधन की बेटे ने की जानकारी

अस्पताल से बाहर आकर आशा भोसले के बेटे आनंद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन होंगे और 4 बजे शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा कि यह बड़ी दुख की खबर है कि आशा भोसले जी का निधन हो गया है. उनको मल्टी ऑर्गन फेलियर था, जिसके चलते उन्होंने अंतिम सांस ली.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump ने बार-बार डेडलाइन क्यों बदली? Iran US Ceasefire | Sucherita Kukreti | PAK
Topics mentioned in this article