90 से 2000 के दशक में उदित नारायण, कुमार सानू, अलका याग्निक और सोनू निगम जैसे सिगर्स का बॉलीवु़ड पर राज था, जिसने गानों ने इसे और भी खास बना दिया. लेकिन क्या आप इन 4 दिग्गज सिंगरों की आवाज से तैयार हुई उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जिसे बनने में 4 साल लगे. लेकिन जब यह तैयार हुई तो बिना प्यार की अरेंज मैरिज की कहानी और 8 गानों ने फैंस को सिनेमाघरों तक आने पर मजबूर कर दिया. वहीं फिल्म के गाने इसकी धड़कन बन गए, जिन्हें आज तक फैंस भुला नहीं पाए हैं.
बिना प्यार के अरेंज मैरिज की कहानी
हम बात कर रहे हैं साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म धड़कन की कहानी, जिसमें अमीर परिवार की लड़की अंजलि (शिल्पा शेट्टी) को गरीब देव (सुनील शेट्टी) से प्यार हो जाता है. लेकिन उसके पिता उसकी अमीर बिजनेसमैन राम से अरेंज मैरिज करवा देते हैं, जिससे वह प्यार नहीं करती. शुरुआत में अंजली राम से दूर रहती है, लेकिन राम का सच्चा प्यार और अच्छाई उसका दिल जीत लेती है. दोनों खुशी से रहने लगते हैं तभी अमीर बनकर देव की उनकी लाइफ में एंट्री होती है और वह अंजली को पाने की कोशिश करता है. लेकिन अंजलि अपना पुराना प्यार भूलकर राम के साथ अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाती है.