सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में महफिल लूट ले गए ऐश्वर्या-अभिषेक, वीडियो देख कहेंगे ये है जोड़ी नंबर 1

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की ग्रैंड एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया. कपल का ग्लैमरस लुक और सास-ससुर से दूरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में ऐश्वर्या-अभिषेक की स्टाइलिश एंट्री

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर इस समय जश्न का माहौल है. उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं और उनकी शादी के फंक्शन इन दिनों खूब चर्चा में हैं. मेहंदी से लेकर संगीत तक हर रस्म की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं. इसी बीच जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने वेडिंग वेन्यू पर ग्रैंड एंट्री ली तो पूरा माहौल ही ग्लैमरस हो गया और कैमरे भी लगातार उनकी तरफ घूमते नजर आए.

ऐश्वर्या और अभिषेक की ग्रैंड एंट्री

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने बेहद स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की. कपल जैसे ही वेडिंग वेन्यू पर पहुंचा, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और दोनों ने मुस्कुराते हुए कई पोज दिए. दोनों का ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा था. सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

तलाक की खबरों के बीच साथ दिखा कपल

पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं. दोनों के रिश्ते को लेकर भी कई अफवाहें सामने आई थीं. लेकिन अर्जुन तेंदुलकर की शादी में दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश नजर आए. कपल ने एक साथ कैमरों के सामने पोज दिए और उनकी केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींच लिया.

ऐश्वर्या राय का एलिगेंट लुक

इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय ने लाइट ब्लू कलर का खूबसूरत आउटफिट पहना था. इसके साथ उन्होंने रेड लिपस्टिक और खुले बालों से अपना लुक पूरा किया. उनका ये सिंपल लेकिन क्लासी अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है. कैमरों के सामने ऐश्वर्या की स्माइल ने पूरे लुक को और खास बना दिया.

Advertisement

अभिषेक बच्चन का रॉयल अंदाज

वहीं अभिषेक बच्चन इस शादी में ऑल ब्लैक लुक में नजर आए. उन्होंने ब्लैक अचकन सूट पहना और साथ में ब्लैक चश्मा भी लगाया हुआ था. उनकी दाढ़ी और स्टाइलिश अंदाज उनके लुक को और भी रॉयल बना रहा था. ऐश्वर्या के साथ उनकी जोड़ी भी काफी शानदार लग रही थी.

सास-ससुर से दूरी ने खींचा ध्यान

हालांकि इस शादी में एक चीज ने लोगों का खास ध्यान खींचा. ऐश्वर्या इस मौके पर अपनी सास जया बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ नजर नहीं आईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चन परिवार के बाकी सदस्य बाद में शादी में पहुंचे. इतना ही नहीं, इस मौके पर बच्चन परिवार की कोई फैमिली फोटो भी सामने नहीं आई. इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग इस बात को लेकर अलग-अलग तरह की बातें करते नजर आए.

Featured Video Of The Day
Trump का बड़ा खुलासा: Iran ने भेजा सीक्रेट Gift! क्या रुक जाएगी महाजंग?