पेरिस पहुंचते ही अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग शेयर की प्यारभरी तस्वीर, देखकर फैंस बोले- 'शादी कर लो'

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों पेरिस में हैं. यह कपल वहां वेकेशन मना रहा है. शुक्रवार को अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पेरिस के लिए रवा हुए थे.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों पेरिस में हैं. यह कपल वहां वेकेशन मना रहा है. शुक्रवार को अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पेरिस के लिए रवा हुए थे. इस दौरान उनका एक वीडियो भी सामने आया था. यह कपल अर्जुन कपूर का बर्थ सेलिब्रेट करने के लिए पेरिस पहुंच चुका है. अब पेरिस से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं. जिसे इन दोनों के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इन तस्वीरों को अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों में इन दोनों का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिल रहा है. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की तस्वीर में आइफिल टावर भी दिखाई दे रहे हैं. इन दोनों की यह सेल्फी तस्वीरें हैं. 

Advertisement

इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'आइफिल अच्छा... मुझे पता था.' सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की यह सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. दोनों के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक फैन ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, 'एन्जॉय करो, प्यार करे वालों को कई रोक नहीं सकता.' दूसरे फैन ने सलाह देते हुए लिखा, 'शादी कर लो.' अन्य फैन ने लिखा, 'दुनिया की सब से खूबसूरत जोड़ी.' इनके अलावा और भी कई फैंस ने कमेंट किए हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
वो करें तो बोलने की आजादी, हम करें तो गुनाह: Canada पर बोले S Jaishankar