मलाइका अरोड़ा को छोड़ ये किस एक्ट्रेस के बालों को संवारते नजर आए अर्जुन कपूर, देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. वह जन्मदिन मनाने के लिए गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस गए हुए हैं. मलाइका अरोड़ा ने भी उनको प्यार भरे अंदाज में बर्थडे विश किया.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. वह जन्मदिन मनाने के लिए गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस गए हुए हैं. मलाइका अरोड़ा ने भी उनको प्यार भरे अंदाज में बर्थडे विश किया. उनके अलावा बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारों और फैंस ने भी अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया है. लेकिन जिसकी विश की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. वह खूबसूरत अभिनेत्री तारा सुतारिया हैं. तारा सुतारिया ने अर्जुन कपूर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. 

तारा सुतारिया ने उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है. तारा सुतारिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. तारा सुतारिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अभिनेता तारा सुतारिया के बालों को कंघी से संवारते नजर आ रहे हैं. 

तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर का यह वीडियो फिल्म एक विलेन रिटर्न का है. वीडियो में यह दोनों फिल्म क्रू से घिरे नजर आ रहे हैं. वहीं तारा सुतारिया कुर्सी पर बैठी हुई हैं, जबकि अर्जुन कपूर पीछे खड़े होकर कंघी से उनके बाल संवार रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए तारा सुतारिया ने अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'अपराध में मेरे पार्टनर और असाधारण हेयर स्टाइलिस्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात, मेरी सबसे बड़े फैन… सबसे अच्छे होने के लिए शुक्रिया अर्जुलु !!! तारा सुतारिया का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों कलाकारों के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mathura Gau Rakshak Case: 'फरसा वाले बाबा' पर मथुरा में संग्राम! Baba Bageshwar ने क्या कहा? |