अरिजीत सिंह ने 7 महीने बाद रिलीज किया पहला गाना, देवी की आरती गाकर जीता फैन्स का दिल

अरिजीत सिंह की आवाज में भक्ति गीत सुन फैन्स काफी खुश हो रहे हैं. लोग कमेंट कर अरिजीत की तारीफ कर रहे हैं. कुछ तो ये भी कह रहे हैं कि देवी मां चाहती थीं कि आरती अरिजीत गाएं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अरिजीत सिंह का भक्ति गीत यूट्यूब पर रिलीज, सिंगर ने सात महीने बाद गाया कोई गाना
Social Media
नई दिल्ली:

अपनी मखमली आवाज से दर्शकों के कानों में मिठास घोलने वाले सिंगर अरिजीत सिंह ने एक बार फिर अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. लेकिन इस बार अरिजीत कोई रोमांटिक या लव सॉन्ग नहीं बल्कि भक्ति के रस में डूबा एक भक्ति गीत लेकर आए. अरिजीत सिंह का ये गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया. उनके भक्ति गीत ‘लिंग भैरवी शयन आरती' ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. यह गीत साउंड्स ऑफ ईशा के लिए रिकॉर्ड किया गया है और नवरात्रि के शुभ मौके पर रिलीज किया गया.

ईशा योग सेंटर, कोयंबटूर में लिंग भैरवी के लिए समर्पित यह शयन आरती शाम करीब 8:20 बजे गाई जाती है. अरिजीत की भाव से सजी गायकी  में म्यूजिक का ऐसा मेल सुनने वालों को डीप मेडिटेशन और भक्ति का अनुभव कराता है. गीत का यूट्यूब लिंक तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे बार-बार सुन रहे हैं.

2026 में लिया था प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट

अरिजीत सिंह ने जनवरी 2026 में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, “हैप्पी न्यू ईयर. मैं अब प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा. इसे खत्म कर रहा हूं. यह एक शानदार सफर था.” उन्होंने साफ किया कि वह म्यूजिक बनाना बंद नहीं करेंगे. वे भारतीय शास्त्रीय संगीत की तरफ लौटना चाहते हैं और फ्रीलांस म्यूजिक करेंगे. उनका कहना था कि उन्होंने यह फैसला एक नई एनर्जी की तलाश के लिए लिया. वे पेंडिंग काम पूरे करेंगे और कुछ गाने अभी भी रिलीज हो सकते हैं.

यह भक्ति गीत उनके रिटायरमेंट के बाद की नई शुरुआत का इशारा है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अरिजीत अब शास्त्रीय और आध्यात्मिक संगीत में और ज्यादा काम करेंगे. उनका यह आरती गीत नवरात्रि की भक्ति भावना को और मजबूत करता है. इससे पहले अरिजीत सिंह ने इसी साल फरवरी तीन गाने रिलीज किए थे. ये गाने थे रैना, इन टू यू और ओह शिव मेरे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश-बिहार के लोगों का फेवरेट है ये सोहर गीत, बच्चा पैदा होने पर गाती हैं औरतें, बुआ-फूफा की चुहलबाजी वाला गाना हुआ वायरल

Featured Video Of The Day
Blue Drum Murder Case: Meerut मर्डर केस में Muskan और Sahil को फांसी की सजा | Breaking News
Topics mentioned in this article
Arijit Singh
Hindi Song
Entertainment
Trending
Isha Foundation