अरिजीत सिंह का आया नया गाना, यूलिया वंतूर के साथ गाया तेरे संग सॉन्ग, फैंस बोले- दिल को छू गया

सलमान खान की रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर और अरिजीत सिंह के इकोज ऑफ अस का दिल छू लेने वाला ट्रैक तेरे संग फैंस को काफी पसंद आ रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अरिजीत सिंह का यूलिया वंतूर के साथ रोमांटिक गाना वायरल
नई दिल्ली:

सिंगिंग रिटायरमेंट के ऐलान के बाद अरिजीत सिंह का नया गाना चर्चा में हैं. दरअसल, यूलिया वंतूर और अरिजीत सिंह ने तेरे संग में साथ आकर एक सोलफुल कॉलेबोरेशन पेश किया है, जो लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है और इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. यह खूबसूरत गीत शॉर्ट फिल्म इकोज ऑफ अस में शामिल है, जिसका निर्देशन जो राजन ने किया है. गाने में यूलिया और अरिजीत की आवाजों का जबरदस्त मेल है, जो सुनने वालों को भावनाओं में डुबो देता है. उनकी ये जोड़ी काफी पसंद की जा रही है, लोग उनकी आवाजों के तालमेल की खूब तारीफ कर रहे हैं.  

तेरे संग हाल ही में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला म्यूजिकल कॉलेबोरेशन बन गया है. सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी को भरपूर प्यार दे रहे हैं और यूलिया और अरिजीत की आवाज़ों के परफेक्ट मेल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक नेटिजन ने लिखा, “सच में यूलिया से बहुत इम्प्रेस्ड हूं, वह मेहनत कर रही हैं और ये साफ दिख रहा है. और अरिजीत का उन्हें सपोर्ट करना बस.”

ये भी पढ़ें- अरिजीत सिंह के सिंगिंग रिटायरमेंट को विशाल भारद्वाज ने बताया अनफेयर, कहा- यह सही नहीं है

Advertisement

एक और फैन ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा, “तेरे संग सच में बहुत खूबसूरत गाना है. अरिजीत की आवाज़ में सच्ची भावनाएं हैं और यूलिया ने नई ऊर्जा भर दी. इस कॉलेबोरेशन को बहुत पसंद किया!” एक नेटिज़न ने कमेंट किया, “इस शॉर्ट फिल्म में दिल है. अरिजीत की आवाज़ ने इसे पूरी तरह उठाया है, और यूलिया इसमें बेहद खूबसूरती से फिट बैठती हैं.” “एक नेटिजन ने लिखा, “अरिजीत सिंह का इतनी अर्थपूर्ण शॉर्ट फिल्म चुनना और यूलिया का साथ देना इस कॉलेबोरेशन को और भी खास बनाता है.”

Advertisement

एक नेटिजन ने कमेंट किया, “यह शॉर्ट फिल्म दिल को छू जाती है. अरिजीत की आवाज़ में सच्ची भावनाएं हैं और यूलिया नई, स्थिर ऊर्जा लेकर आती हैं, पूरी तरह तारीफ के काबिल.”  एक कमेंट में लिखा गया, “प्यारी शॉर्ट फिल्म. अरिजीत का संगीत, यूलिया की मेहनत और पूरी कहानी यह साफ बताती है कि इसे इतना प्यार और पहचान क्यों मिल रही है.” एक फैन ने लिखा, “पुरस्कारों की बात अलग, लेकिन यह फिल्म सच में दिल को छूती है. अरिजीत की आवाज हर पल को और खास बनाती है और यूलिया स्क्रीन पर बहुत नैचुरल लगती हैं."

तेरे संग शॉर्ट फिल्म इकोज ऑफ अस की भावनाओं को सीधे दिल तक पहुंचाता है. गाना फिल्म की स्टोरी में ऐसा जुड़ा है कि यह एक शोक में डूबे आदमी की जिंदगी के साथ मेल खाता है, जो अपनी दिवंगत पत्नी की वीडियो डायरीज से कुछ छुपी हुई सच्चाइयां जानता है.  

ये भी पढ़ें- मैं जानता हूं मेरा भाई अरिजीत क्यों सिंगिंग छोड़ रहा है... सिंगर पलाश सेन ने कही ये बात

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV की खबर का असर! Badrinath Dham चढ़ावा मामले में तत्काल जांच के आदेश, दोषियों पर गिरेगी गाज!
Topics mentioned in this article
Arijit Singh
Ilulia Vantur
Arijit Singh Song
Arijit Singh New Song