अर्चना पूरन सिंह ने 34 साल तक शादी चलाने के लिए क्या कुछ नहीं किया! अब परमीत से ले रहीं स्लीप डिवोर्स

हाल में एक वीडियो में अर्चना और परमीत ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक ऐसी बात कही जो चौंकाने वाली है. अर्चना ने परमीत के साथ स्लीप डिवॉर्स का जिक्र किया. साथ ही बताया कि 34 साल की शादी को चलाने के लिए उन्होंने क्या कुछ किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
‘हमारा स्लीप डिवॉर्स हो चुका है’, बोलीं अर्चना पूरन सिंह

फिल्मों और टीवी पर अपनी बड़ी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और उनके पति एक्टर परमीत सेठी सोशल मीडिया पर भी बड़े स्टार हैं. दोनों अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर अपने निजी जिंदगी की झलक दिखाते रहते हैं. इन दोनों के साथ इनके बच्चे भी नजर आते हैं. हाल में एक वीडियो में अर्चना और परमीत ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक ऐसी बात कही जो चौंकाने वाली है. अर्चना ने परमीत के साथ स्लीप डिवॉर्स का जिक्र किया. साथ ही बताया कि 34 साल की शादी को चलाने के लिए उन्होंने क्या कुछ किया. 

‘7 साल पहले हुआ स्लीप डिवार्स'

वीडियो में परमीत और अर्चना ने बताया कि वे एक ही बेड पर नहीं सोते हैं. अर्चना पूरन सिंह ने कहा, “मैं उसके खर्राटों की वजह से अलग बेड पर सो रही हूं. यह बहुत बड़ी प्रॉब्लम बन सकती है. यह एक बड़ा इशू है. आप जानते हैं कि वे इसे ‘स्लीप डिवोर्स' कहते हैं. हमारे स्लीप डिवोर्स को पांच से सात साल हो गए हैं, दोस्तों. हमारा डिवोर्स हो गया है, स्लीप डिवॉर्स. मैं बहुत हल्की नींद सोती हूं. जरा सी आवाज से भी मेरी नींद खुल जाती है. और एक बार जब मैं जाग जाती हूं, तो मैं दोबारा सो नहीं पाती. आपका क्या? आप तुरंत सो जाते हैं, खर्राटे लेते हैं, और फिर सुबह फ्रेश उठते हैं. लेकिन मैं डिस्टर्ब हो जाती हूं.”

ऐसे रखते है एक दूसरे का ख्याल

वीडियो में अर्चना कहती हैं, “असली प्यार में शोर नहीं होता. असली प्यार उन छोटी-छोटी चीजों में होता है जो आप एक-दूसरे के लिए करते हैं. जब आप रात को सोने जाते हैं, तो मैं पूरी तरह चुप हो जाती हूं. मुझे रात में जागना पसंद है, और मैं देर से उठती हूं. आप जल्दी सोते हैं और जल्दी उठते हैं. तो हमारे बीच यह एक खूबसूरत बैलेंसिंग एक्ट है. जब आप जल्दी सो जाते हैं, तो मैं दबे पांव चलती हूं. मैं कोई आवाज नहीं करती. मैं जो भी करती हूं, हेडफोन इस्तेमाल करती हूं. मैं दो या ढाई घंटे जागती रहती हूं. इसी तरह सुबह जब मैं सो रही होती हूं, तो आप पूरी तरह शांत रहते हैं. आप मुझे कभी परेशान नहीं करते. ये वो चीजें हैं जो मुझे बताती हैं कि आप मेरी परवाह करते हैं. इसलिए, सुबह आप कोई शोर नहीं करते.”

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ने कोर्ट की सुनवाई से 18 दिन पहले किया खुलासा, बोले- विश्वास पर साइन किए थे कागज

Advertisement
Featured Video Of The Day
कल थम जाएंगी सांसें, रोनाल्डो या मोड्रिच... किसका होगा यह 'आखिरी डांस'?
Topics mentioned in this article
Archana Puran Singh
Parmeet Sethi
Archana Puran Singh News
Archa Puran Singh Divorce
Archana Puran Singh Sleep Divorce