अरबाज खान की कार में जबरन घुसा अनजान शख्स, एक्टर के उड़े होश, सिक्योरिटी टीम के छूटे पसीने: देखें VIDEO

कोलकाता दौरे के दौरान अरबाज खान की सुरक्षा में कथित चूक देखने को मिली, जब एक शख्स अचानक उनकी कार में घुस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अरबाज खान का वीडियो वायरल

अरबाज खान हाल ही में कोलकाता दौरे पर पहुंचे थे, लेकिन उनका यह दौरा एक घटना की वजह से सुर्खियों में आ गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अभिनेता की सुरक्षा में कथित चूक देखने को मिल रही है. वीडियो में नजर आता है कि अरबाज खान अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ वाहन की ओर बढ़ रहे हैं. इसी दौरान एक शख्स कथित तौर पर उनकी कार में जबरन घुस जाता है. यह घटना इतनी अचानक हुई कि वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. कुछ सेकंड के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वायरल क्लिप्स में देखा जा सकता है कि सुरक्षा टीम तुरंत सक्रिय हुई और उस व्यक्ति को कार से बाहर निकाल लिया. घटना के बाद अरबाज भी कुछ पल के लिए चौंके हुए नजर आए.

कार में घुसते ही मच गया हड़कंप

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही अरबाज खान अपनी कार के करीब पहुंचते हैं, एक व्यक्ति अचानक कार के अंदर चला जाता है. इसके बाद सुरक्षा कर्मी तुरंत हरकत में आते हैं और उसे बाहर निकालते हैं. इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो जाती है और सभी यह जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर हुआ क्या है.

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह व्यक्ति कौन था और उसने कार में घुसने की कोशिश क्यों की. घटना को लेकर अरबाज खान या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इसके बावजूद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अभिनेता की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं.

Advertisement

हाल ही में पत्नी शूरा खान के साथ भी रहे चर्चा में

इस घटना से पहले अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ एक मजेदार सोशल मीडिया बातचीत को लेकर चर्चा में थे. दरअसल, शूरा ने एक ऑनलाइन सवाल-जवाब सत्र के दौरान एक ट्रोल को अपने अंदाज में जवाब दिया था. एक यूजर ने उनकी और अरबाज की उम्र के अंतर पर तंज कसते हुए पूछा था कि क्या वह 'एक बूढ़े आदमी' के साथ खुश हैं.

यह भी पढ़ें: जब मीना कुमारी को चुकानी पड़ी थी डायरेक्टर को चांटा मारने की कीमत, 31 बार करवाया ये काम

Advertisement

इस पर शूरा ने नाराज होने के बजाय मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'वो बूढ़े नहीं हैं, बल्कि लिमिटेड एडिशन विंटेज मॉडल हैं'. उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. बता दें कि अरबाज खान और शूरा खान की मुलाकात फिल्म पटना शुक्ला के दौरान हुई थी. दोनों ने साल 2023 में शादी की थी. इससे पहले अरबाज की शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा अरहान खान है.
 

Featured Video Of The Day
मोदी-ट्रंप की मुलाकात , क्या हैंडशेक से आगे बढ़ेगी बात?
Topics mentioned in this article
Arbaaz Khan
Bollywood