अनुष्का शर्मा के बचपन की 4 तस्वीरें, मना रही हैं 38वां जन्मदिन, तीसरी पर विराट कोहली भी हार बैठे थे दिल

अनुष्का शर्मा 1 मई 2026 को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म से कदम रखा.  

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
अनुष्का शर्मा मना रही हैं 38वां जन्मदिन
नई दिल्ली:

कहते हैं कि जो कुछ भी होता है, उसके पीछे कोई न कोई कारण होता है. रिजेक्शन को लेकर हिंदी सिनेमा में कई कहानियां है. रिजेक्शन की वजह से अभिनेता और अभिनेत्रियों को डिप्रेशन का सामना करना पड़ा लेकिन अनुष्का शर्मा के लिए रिजेक्शन वरदान साबित हुआ. ये जानकर आपको हैरानी होगी कि मल्टीपल रिजेक्शन की वजह से ही अनुष्का शर्मा को पर्दे पर पहली बार शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला था. 1 मई को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मी अनुष्का ने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगी क्योंकि अभिनेत्री आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं.

मॉडलिंग में करियर बनाना चाहती थीं अनुष्का शर्मा

अनुष्का पत्रकारिता और मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी और यही कारण था कि उन्होंने 15 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी. मॉडलिंग के दौरान भी उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा लेकिन पहली फिल्म साइन करने से पहले लगभग 1 महीने में उन्हें चार बार रिजेक्शन झेलना पड़ा था. अनुष्का का फिल्मों में आने का इरादा नहीं था लेकिन वे विज्ञापन के लिए ट्राई कर रही थीं. विज्ञापन के ऑडिशन को क्रैक कर पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था.

ये भी पढ़ें- सनी देओल ने शेयर किया धर्मेंद्र की उस फिल्म का वीडियो, जो 50 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली, बनीं 70s की छठी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

शाहरुख खान के साथ किया डेब्यू

फाइनल ऑडिशन में भी उन्हें हर बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, और जब उन्होंने पहली बार 'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया, तब भी उन्हें अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं था. उन्हें लगता था कि यहां भी रिजेक्शन का सामना ही करना पड़ेगा. खुद अनुष्का ने इस बात का खुलासा किया था कि ऑडिशन के दौरान वे बिल्कुल भी सीरियस नहीं थी और बिना मेकअप और बालों को संवारे ही स्क्रीन टेस्ट देने के लिए पहुंच गई थी.

Advertisement

ऑडिशन में सीरियस नहीं थीं अनुष्का शर्मा

कुछ दिन बात आदित्य चोपड़ा की टीम की तरफ से फोन आया कि आपको फाइनल ऑडिशन और बातचीत के लिए बुलाया गया है लेकिन तब भी उन्हें लग रहा था कि अब फाइनल में पहुंचकर निकाल देंगे लेकिन हुआ उसका उल्टा. अभिनेत्री को फिल्म के लिए साइन किया और उसके पीछे की वजह थी रिजेक्शन. दरअसल आदित्य चोपड़ा को ऐसे नए चेहरे की तलाश थी, जिसे स्क्रीन पर कम ही देखा गया हो. अनुष्का ने खुद बताया कि अगर उन्हें विज्ञापन में रिजेक्शन नहीं मिला होता तो उनके साथ इतनी बड़ी फिल्म नहीं लगती. 

विराट कोहली का आया दिल

अनुष्का और विराट बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के पॉपुलर कपल हैं, जिनकी पहली मुलाकात 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन शूटिंग पर हुई थी. शुरू में क्रिकेटर विराट काफी नर्वस थे. लेकिन शूटिंग के बाद अनुष्का शर्मा के साथ उनकी दोस्ती हो गई. वहीं धीरे धीरे दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आई. जबकि 2014 में विराट का दक्षिण अफ्रीका टूर से लौटने के बाद सीधे अनुष्का शर्मा के घर जा के घर जाना चर्चा का विषय बन गया. इसके बाद मैच में एक्ट्रेस के नजर आने से दोनों की डेटिंग की खबरों पर मोहर लगी. हालांकि कहा जाता है कि दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था. लेकिन कपल ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में शादी करके इन अफवाहों पर विराम लगा दिया. अब दोनों की खूबसूरत फैमिली है. कपल बेटी वामिका और बेटे अकाय के पेरेंट्स हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Raja Shivaji Review: रितेश देशमुख की राजा शिवाजी का फर्स्ट डे फर्स्ट रिव्यू, सलमान खान के कैमियो ने खींचा फैंस का ध्यान

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | मौलाना को डिबेट में जब वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने जब पढ़ाया पाठ ! | Bengal Politics
Topics mentioned in this article