'पेड्डी' विवाद पर बोलीं आशिकी एक्ट्रेस अनु अग्रवाल- एक्टर्स को ‘नहीं’ कहने की हिम्मत रखनी चाहिए, सम्मान सबसे जरूरी

राम चरण- जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चल विवाद पर एक्टर्स अपनी राय दे रहे हैं. इसी कड़ी में ‘आशिकी’ फेम पूर्व अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने भी अपने विचार साझा किए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'पेड्डी' विवाद को लेकर निर्देशक बुची बाबू सना ने माफी मांगी
नई दिल्ली:

राम चरण- जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चल विवाद को लेकर निर्देशक बुची बाबू सना ने भले ही माफी मांग ली हो लेकिन आम जन के साथ ही एक्टर्स भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिलाओं को केवल 'दिखावटी' रूप में पेश करने पर बात करते नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में ‘आशिकी' फेम पूर्व अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने भी अपने विचार साझा किए. फिल्म ‘पेड्डी' को लेकर चल रहे विवाद पर अनु अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि यह विवाद उन्हें 30 साल पहले लिए गए अपने फैसले की याद दिलाता है.

अनु अग्रवाल ने लिखा, “पेड्डी को लेकर चल रही चर्चा ने मुझे बहुत पहले लिए गए एक फैसले की याद दिला दी. मैं आज के दर्शकों की तारीफ करती हूं कि वे आवाज उठा रहे हैं और महिलाओं के किरदार में ज्यादा सम्मान की मांग कर रहे हैं. जिम्मेदारी सिर्फ दर्शकों की नहीं और न ही सिर्फ फिल्ममेकर्स की। यह हम एक्टर्स की भी जिम्मेदारी है.”

यह भी पढ़ें- सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर की 7 तस्वीरें, 5वीं देख कहेंगे- ऐश्वर्या- कैटरीना से जरा भी नहीं कम

उन्होंने आगे बताया, “‘आशिकी' के बाद मैंने फैसला किया था कि कोई भी फिल्म साइन करने से पहले पूरी कहानी सुनूंगी. उस समय महिलाओं को सिर्फ वस्तु की तरह दिखाना आम बात थी. मैंने उस चलन के खिलाफ काम करने का फैसला किया जो फिल्में मैंने कीं, वे इसी फैसले का सबूत हैं. कई मायनों में यही वजह थी कि मैं फिल्मों से दूर हो गई.”

Advertisement

अनु अग्रवाल ने यंग एक्टर्स से अपील की कि वे पहले स्क्रिप्ट ध्यान से सुनें, सवाल पूछें और अगर कोई चीज सम्मान से समझौता करती है तो ‘ना' कहने की हिम्मत रखें. उन्होंने कहा कि कहानियां तब बदलेंगी जब दर्शक बेहतर की मांग करेंगे, लेकिन तब भी बदलेंगी जब एक्टर्स ऐसी चीजों में हिस्सा लेने से इनकार कर देंगे.

यह भी पढ़ें- 'एक्ट्रेस को दोष न दें' पेद्दी में ऑब्जेक्टिफिकेशन को लेकर हुए विवाद के बीच जाह्नवी कपूर को आशिका रंगनाथ ने किया सपोर्ट

Advertisement

राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी' रिलीज के बाद से विवादों में घिर गई है. फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा' के कुछ दृश्यों को ऑब्जेक्टिफिकेशन (महिलाओं का वस्तुकरण) बताया गया. सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब आलोचना हुई, खासकर जान्हवी के सीन को लेकर. विवाद बढ़ने पर फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने शनिवार को पोस्ट कर माफी मांगी और विवादित दृश्यों को एडिट करने का ऐलान किया.

डायरेक्टर ने कहा कि उनका मकसद कभी किसी महिला पात्र का अपमान करना नहीं था लेकिन अगर दर्शक असहज महसूस कर रहे हैं तो वे उसका सम्मान करते हैं.

Featured Video Of The Day
महाराष्ट्र में भीषण सड़ हादसा