हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हैथवे इस साल की सबसे बड़ी स्टार बनकर उभरी हैं. उनकी दो फिल्में क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' और 'द डेविल वियर प्राडा 2' ने 2026 में लगभग सिर्फ 3 दिन में लगभग 3200 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस तरह ऐनी हाथवे सबसे बड़ी वीकेंड ओपनिंग लेने वाली एक्ट्रेस का तमगा हासिल कर लिया है. हालांकि अभी उनकी दो और फिल्में रिलीज होना बाकी हैं. लेकिन दिलचस्प यह है कि 'द ओडिसी' में उनकी एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ हो रही है और माना जा रहा है कि 2400 करोड़ के बजट वाली फिल्म कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी.
'द ओडिसी' की क्वीन बनी बॉक्स ऑफिस की महारानी
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में 264 मिलियन डॉलर (लगभग 2542 करोड़ रुपये) का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन किया. इस फिल्म में ऐनी हैथवे ने क्वीन पैनेलोपी का किरदार निभाया है. उनका कैरेक्टर इतना स्ट्रॉन्ग है कि इसकी खूब तारीफ हुई और इस किरदार में ऐनी पूरी तरह डूबी हुई नजर आईं. 'द ओडिसी' अभी तक बॉक्स ऑफिस 2720 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर नोलन ने किया है और इसमें मैट डेमन और टॉम हॉलैंड जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. बता दें कि 2024 में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म आई थी 'इंटरस्टेलर', इसमें भी ऐनी हैथवे नजर आई थीं.
द ओडिसी हिंदी ट्रेलर
सीक्वल में ऐनी ने उड़ाया गरदा
‘द डेविल वियर प्राडा 2' की बात करें तो बॉक्स ऑफिस मोजो डॉट कॉम के मुताबिक, इसने पहले वीकेंड पर 233.6 मिलियन डॉलर (लगभग 2250 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया था. 'द डेविल वियर प्राडा 2' 2006 की हिट फिल्म का सीक्वल है. इसमें एनी हैथवे, मेरिल स्ट्रीप, एमिली ब्लंट और स्टैनली टुच्ची नजर आए. डेविड फ्रैंकेल ने फिल्म का डायरेक्शन किया. फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने दुनिया भर में 690 मिलियन डॉलर (71,68 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया. फिल्म का बजट 100 मिलियन यानी 963 करोड़ रुपये है.
द डेविल वियर्स प्राडा 2 ट्रेलर
ऐनी हैथवे की 2026 की फिल्मोग्राफी
- मदर मैरी, अप्रैल 2026: A24 की साइकोसेक्शुअल पॉप थ्रिलर, डेविड लोवेरी निर्देशित.
- द डेविल वियर्स प्राडा 2, 1 मई 2026: आइकॉनिक सीक्वल, एंडी सैक्स के रोल में वापसी.
- द ओडिसी, 17 जुलाई 2026: क्रिस्टोफर नोलन की एपिक फिल्म, पेनेलोपी का शानदार किरदार.
- द ऐंड ऑफ ओक स्ट्रीट, 14 अगस्त 2026, ये एक साइंस फिक्शन मूवी है.
- वेरिटी, 2 अक्टूबर 2026: कोलीन हूवर की बेस्टसेलर किताब पर बेस्ड थ्रिलर, टाइटल रोल में ऐनी (फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं).
ऑस्कर विजेता ऐनी हैथवे इस साल 5 बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी. A24 की ‘मदर मेरी' से शुरुआत, फिर ‘द डेविल वेयर्स प्राडा 2' में एंडी सैक्स की धमाकेदार वापसी. क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी' में पेनेलोपी बनकर एपिक सफर, ‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट' और कोलीन हूवर की ‘वेरीटी' में थ्रिलिंग रोल. 2026 उनका सबसे व्यस्त और रोमांचक साल साबित होने वाला है. यही नहीं 43 वर्षीय ऐनी हैथवे इस समय प्रेग्नेंट हैं. वे तीसरी बार मां बनने जा रही हैं. ऐनी हैथवे ने 'द प्रिंसेस डायरीज' से 'ला मिजरेबल' तक विविध भूमिकाएं निभाई हैं.