Exclusive: एक कॉल, पांच मिनट की मीटिंग और मिल गई इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा'

इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा में 'मेहर' का किरदार निभाने वाली अंजना सुखानी ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि उन्हें ये रोल कितनी आसानी से मिल गया था.उन्होंने इम्तियाज अली के काम करने के तरीके और फिल्म से जुड़ने का दिलचस्प अनुभव भी साझा किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक कॉल और 5 घंटे में मिल गई इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा'
NDTV

इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में 'मेहर' का किरदार निभाकर अंजना सुखानी सुर्खियां बटोर रही हैं. नसीरुद्दीन शाह जैसे उम्दा एक्टर और दिलजीत दोसांझ जैसे पॉपुलर एक्टर के बीच भी उनकी एक्टिंग दर्शकों का दिल जीत रही है. हाल ही में एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में अंजना ने फिल्म से जुड़ने का दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि इम्तियाज अली के साथ उनकी पहली मुलाकात कैसी रही. उन्हें ये फिल्म कैसे मिली और निर्देशक के साथ काम करने का अनुभव उनके लिए क्यों खास रहा. आपको जानकर ताज्जुब होगा कि फिल्म के लिए ये मीटिंग 15 मिनट भी नहीं चली.

ये भी पढ़ें: उर्फी जावेद बनीं हिंदू? एक्ट्रेस ने बताया वायरल खबरों का सच

सिर्फ 5 मिनट की बातचीत में मिला रोल

अंजना सुखानी ने बताया कि इम्तियाज अली का घर उनके ऑफिस से महज 10 मिनट की दूरी पर है. एक दिन शाम करीब 5 बजे दोनों की मुलाकात हुई. बातचीत के दौरान इम्तियाज अली ने उनसे कुछ सवाल किए और उनके काम को समझा. अंजना के मुताबिक ये बातचीत मुश्किल से पांच मिनट चली होगी. लेकिन इसी मुलाकात में उन्हें फिल्म का रोल ऑफर कर दिया गया. उन्होंने कहा कि कुछ ही घंटों में सब कुछ लगभग तय हो गया और उन्होंने भी तुरंत इस फिल्म के लिए हामी भर दी. उन्हें कहानी और अपना किरदार इतना पसंद आया कि फैसला लेने में बिल्कुल देर नहीं लगी. उन्होंने कहा कि ऐसा कम ही होता है कि किसी एक्टर को इतनी छोटी सी मुलाकात के बाद इतनी अहम भूमिका मिल जाए.

नहीं सुनाई देती ऊंची आवाज

अंजना सुखानी ने इम्तियाज अली के काम करने की स्टाइल की भी खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इम्तियाज बेहद क्वाइटली काम करते हैं और उनके सेट पर कभी भी बेकार का शोर-शराबा या ऊंची आवाज सुनने को नहीं मिलती. वो खुद बहुत सहज है और साथ काम करने वालों को भी कंफर्टेबल एटमॉस्फियर में काम करवाते हैं. अंजना सुखानी के मुताबिक 'मैं वापस आऊंगा' जैसी इमोशनल और सीरियस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी पूरा माहौल बहुत अच्छा और कूल रहता था. बता दें कि इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' में अंजना सुखानी ने नसीरुद्दीन शाह की छोटी बहू 'मेहर' का किरदार निभाया है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शारवरी वाघ भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: महंत धर्मदास का बड़ा बयान, बोले- 'अयोग्य लोगों को जिम्मेदारी दी गई'
Topics mentioned in this article
Anjana Sukhani
Main Vaapas Aaunga
Main Vaapas Aaunga Box Office
Main Vaapas Aaunga Budget
Bollywood