रितेश देशमुख की दीवानी हुईं अंजलि आनंद, ‘धमाल 4’ की एक्ट्रेस बोलीं- मैं उन्हें दिल से पसंद करती हूं

‘धमाल 4’ के ट्रेलर और ‘चटनी’ गाने में अपनी छाप छोड़ने वाली अंजलि आनंद ने रितेश देशमुख के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है. अभिनेत्री ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह सिर्फ उनके काम ही नहीं, बल्कि उनकी शख्सियत की भी फैन हो गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धमाल 4 में नजर आएंगी अंजलि आनंद

धमाल 4 के ट्रेलर में अंजलि आनंद की दमदार झलक ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया और साथ ही यह सोचने पर भी कि वह इस धमाल भरे सफर में कितना नया बवाल मचाने वाली हैं. वहीं चटनी गाने की रिलीज के साथ उनके फैंस को एक मसालेदार ट्रीट मिली, जहां उन्होंने गाने की धुन पर झूमते हुए अंजलि की एनर्जेटिक स्क्रीन प्रेजेंस का भरपूर आनंद लिया. अब जिस चीज का दर्शक सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं, वह है रितेश देशमुख के साथ उनकी केमिस्ट्री, जो ढेर सारी हंसी और अप्रत्याशित मस्ती का वादा करती है.

ट्रेलर में दर्शकों का ध्यान खींच चुकी रितेश देशमुख के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और मजेदार नोकझोंक के बारे में बात करते हुए अंजलि आनंद ने कहा, “मैं हमेशा से रितेश और उनके हर काम की फैन रही हूं, लेकिन अब मैं उनकी शख्सियत की भी फैन हो गई हूं. उनके साथ काम करना बेहद शानदार और मजेदार अनुभव रहा. हमारी केमिस्ट्री बहुत नैचुरल थी और हम हमेशा हंसते, मजाक करते और बातें करते रहते थे. उनकी मौजूदगी में मैं बहुत सहज महसूस करती थी और उन्होंने हमेशा मुझे बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया. इतने अनुभवी कलाकार के साथ काम करना वाकई शानदार है. मैं उन्हें दिल से बहुत पसंद करती हूं.”

हर उम्र के दर्शकों के लिए हंसी से भरपूर मनोरंजन का वादा करती धमाल 4 में कलाकारों की दमदार टोली देखने को मिलेगी, जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा के साथ ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

धमाल 4 को गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जो देवगन फिल्म्स के सहयोग से टी-सीरीज फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज का निर्माण है. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है और इसका निर्माण अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने किया है. धमाल 4 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू जंगल' में 32 स्टार्स, ईगो क्लैश और झगड़े? सवाल सुनते ही अक्षय कुमार ने दिया मजेदार जवाब- ‘पहले लड़ाई करवा दो'

Featured Video Of The Day
कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Topics mentioned in this article
Anjali Anand
Dhamaal 4
Ritesih Deshmukh
Entertainment