अनिरुद्ध रविचंद्रन और काव्या मारन का प्रपोजल वीडियो वायरल, क्या है इस रोमांटिक वीडियो का सच?

म्यूजिक कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द शादी करने वाले हैं. शादी की तस्वीरें और वीडियोज आने से पहले एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें अनिरुद्ध, काव्या को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. जानें क्या है इस वीडियो की सच्चाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अनिरुद्ध रविचंद्रन की शादी की खबरों के बीच प्रपोजल का वीडियो वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

म्यूजिक कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंद्रन और काव्या मारन की शादी की खबरों के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अनिरुद्ध सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन को एक बड़ी डायमंड रिंग के साथ प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. ये प्रपोजल वीडियो ग्रीस का है. दोनों का ये इंटिमेट रोमांटिक मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देख फैन्स के बीच भी शादी को लेकर खासी एक्साइटमेंट बढ़ गई है. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रहा है लेकिन इसका पुष्टि नहीं हुई है. ना अनिरुद्ध और ना काव्या दोनों में से किसी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो शेयर नहीं किया है.

अनिरुद्ध रविचंद्रन का प्रपोजल वीडियो

इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स जो कि अनिरुद्ध जैसा दिख रहा है वह एक लड़की के साथ हाथ में हाथ डाले चलते नजर आ रहे हैं. इसके बाद दोनों एक खूबसूरत फूलों से सजे मंडप में नजर आ रहे हैं. वह शख्स लड़की को अंगूठी पहनाता है. यह वीडियो अनिरुद्ध फैन क्लब नाम के एक्स पेज पर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, अनी ने वाकई अपनी लव स्टोरी कम्पोज की. ग्रीस के खूबसूरत नजारों के बीच ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है.

9 नवंबर से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें अनिरुद्ध को टक्सीडो में दिखाया गया है और काव्या ने एक लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ है. दोनों एक दूसरे का हाथ थामे अपनी वेडिंग रिंग्स दिखा रहे हैं. इन वीडियोज पर लोग उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं. 

प्रपोजल वीडियो असली है नकली?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों को कनफ्यूज कर रहा है. इस बीच अनिरुद्ध के कई फैन पेजेस ने ये साफ किया है कि वीडियो AI की मदद से बनाए गए हैं. सेलेब कपल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर कोई तस्वीर या वीडियो शेयर नहीं  किया है. ऐसे में किसी भी कंटेंट को असल मानकर सर्कुलेट करना ठीक बात नहीं है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा का पहला एक्टर जिसने काम संभालने के लिए रखा था सेक्रेटरी, 300 फिल्में की लेकिन कभी एक डायलॉग पर नहीं चली सेंसर की कैंची

Featured Video Of The Day
गुवाहाटी ट्रेन एक्‍सीडेंट से पहले VIDEO में क्या कहता दिखा ड्राइवर, इमरजेंसी ब्रेक क्यों नहीं लगा?
Topics mentioned in this article
Anirudh Ravichander Marriage
Kavya Maran
Hindi News
Entertainment News
Jawan

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं