1 करोड़ जीतने का मौका! अनिल कपूर लेकर आ रहे हैं 'इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट', कॉमन सेंस बनेगा सबसे बड़ा हथियार

अनिल कपूर बहुत जल्दी ही एक टीवी शो लेकर आ रहे हैं. जिसमें लोग घर बैठे और शो का हिस्सा बनकर भी 1 करोड़ रुपए जीत सकते हैं. अनिल कपूर ने कहा, यह ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोगों के कॉमन सेंस को महत्व और इनाम मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
जल्द ही टीवी शो को होस्ट करते नजर आएंगे अनिल कपूर
नई दिल्ली:

टेलीविजन की दुनिया में क्विज शो की कमी नहीं है. अलग-अलग शो में प्रतियोगियों से सामान्य ज्ञान, इतिहास, विज्ञान और मनोरंजन से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं और वे सही जवाब देकर बड़ी रकम जीतते हैं. अब दर्शकों के सामने एक ऐसा गेम शो आने वाला है, जिसमें सिर्फ किताबी ज्ञान काम नहीं आएगा. इस शो में आपकी समझ, सोचने का तरीका और रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाला कॉमन सेंस सबसे ज्यादा मायने रखेगा. इस नए शो की कमान बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर संभालने वाले हैं. अनिल कपूर जल्द ही नए क्विज गेम शो 'इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट' को होस्ट करते नजर आएंगे. उन्होंने शो के फॉर्मेट को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं. उनका कहना है कि यह दूसरे क्विज शो से काफी अलग होगा. यहां कंटेस्टेंट्स को मुश्किल फैक्ट्स को याद रखने के बजाय अपनी सोच और समझ का इस्तेमाल करना होगा.

क्या होगा इस शो में?

शो के बारे में बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा, ''इसमें कुल 13 सवाल पूछे जाएंगे. ये सवाल मुख्य रूप से कॉमन सेंस पर आधारित होंगे. सबसे खास बात यह है कि स्टूडियो में एक या दो कंटेस्टेंट्स नहीं, बल्कि एक साथ 100 खिलाड़ी खेल में हिस्सा लेंगे. हर सवाल के बाद बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के जवाब सामने आएंगे और गलत जवाब देने वालों को खेल से बाहर होने के साथ अपनी रकम भी गंवानी पड़ सकती है.''

उन्होंने कहा, ''इस गेम की शुरुआत ही हर खिलाड़ी को एक लाख रुपए मिलने से होगी. यानी 100 प्रतियोगियों को शुरुआत में 1-1 लाख रुपए दिए जाएंगे. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा और खिलाड़ी गलत जवाब देंगे, उनकी रकम प्राइज पूल में जाती जाएगी. 13 सवाल पूरे होने के बाद यह प्राइज पूल बढ़ते-बढ़ते अधिकतम 1 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है. इस तरह कंटेस्टेंट्स के लिए हर सवाल में सिर्फ सही जवाब देने की चुनौती नहीं होगा, बल्कि अपनी रकम बचाए रखने की भी परीक्षा होगी.''

घर पर बैठे लोग भी बनेंगे शो का हिस्सा

अनिल कपूर ने आगे कहा, ''इस शो की एक और खास बात यह है कि इसमें सिर्फ स्टूडियो में बैठे कंटेस्टेंट्स ही हिस्सा नहीं लेंगे. घर पर बैठे दर्शकों को भी खेलने का मौका मिलेगा. टीवी या मोबाइल पर शो देखने वाले लोग भी सवालों के जवाब देकर अपनी समझ को आजमा सकेंगे.''

Advertisement

अनिल कपूर ने कहा, ''यह ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोगों के कॉमन सेंस को महत्व और इनाम मिलेगा. कई बार किसी सवाल का जवाब किताबी जानकारी से नहीं, बल्कि सामान्य समझ और सही तरीके से सोचने से मिलता है. 'इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट' इसी सोच को गेम के रूप में दर्शकों के सामने लाएगा.''

ये भी पढ़ें: श्रीदेवी की 43 साल पुरानी वो फिल्म, जिसने उन्हें रातोंरात बनाया सुपरस्टार, उसी की सक्सेस को मानती थी बदकिस्मती

Advertisement

'इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट' लोकप्रिय इंटरनेशनल गेम शो फॉर्मेट 'द 1पर्सेंट क्लब' का भारतीय रूप है, जिसकी शुरुआत ब्रिटेन में साल 2022 में हुई थी. इसके बाद यह तेजी से लोकप्रिय हुआ और कई देशों में इसका स्थानीय रूप तैयार किया गया. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, स्पेन, फ्रांस, इजरायल और मैक्सिको समेत 15 देशों में इस फॉर्मेट को अपनाया जा चुका है.

भारत में इस शो को अनिल कपूर अपने खास अंदाज में होस्ट करते दिखाई देंगे. यह शो 5 सितंबर 2026 से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर शुरू होगा.

Featured Video Of The Day
एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में NDTV का बड़ा खुलासा!
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Anil Kapoor