29 साल पुराना गाना, जिसके बिना अधूरी थी 90s की शादी, तारे बने बाराती, कुमार सानू-जसपिंदर की दिल छू लेने वाली आवाज

90 के दशक में कुमार सानू और जसपिंदर नरुला के 29 साल पुराने गाने के बिना शादियां अधूरी हैं, जिसमें अनिल कपूर और पूजा बत्रा की जोड़ी देखने को मिली थी. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कुमार सानू और जसपिंदर नरुला का शादी वाला गाना, 29 साल पहले अनिल कपूर पूजा बत्रा आए थे नजर
YouTube

वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है, जो कि गानों के बिना अधूरा है. लेकिन हम आपको 29 साल पुराने गाने के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसके बिना 90 के दशक की शादियां अधूरी थीं. वहीं आज भी फैंस इस गाने को लेकर कहते हैं कि सरकार को इसे नेशनल वेडिंग सॉन्ग घोषित कर देना चाहिए. यह गाना दूल्हा दुल्हन के सात फेरों के वक्त अक्सर बजते हुए सुनने को मिलता है. इसे कुमार सानू और जसपिंदर नरूला ने अपना आवाज से अमर किया था, जो आज शादियों की कैसेट में खूब सुनने को मिलता है. जबकि गाने में पूजा बत्रा और अनिल कपूर का रोमांस देखने को मिला था. 

अनिल कपूर का वेडिंग सॉन्ग है आज सुपरहिट

90 के दशक में धूम मचाने वाले शादी के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह है तारे हैं बाराती, जो 1997 में आई फिल्म विरासत में था. इस गाने को कुमार सानू और जसपिंदर नरूला ने गाया था. जबकि जावेद अख्तर ने गाने के बोल लिखे थे और म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक थे. गाने को कोरियोग्राफ फराह खान ने किया था. गाने के लिरिक्स इस प्रकार हैं....  

अंखियां मिलाके चन्ना पावे ना जुदाई वे
देखे ना तारी मेनू सारी खुदाई वे
अंखियां मिलाके ओ ओ ओ ओ ओ ओ 

तारे है बाराती चांदनी है ये बारात
सातों फेरे होंगे अब हाथों में लेके हाथ
जीवन साथी हम दिया और बाती हम
रे जीवन साथी हम दिया और बाती हम
तारे है बाराती चांदनी है ये बारात
सातों फेरे होंगे अब हाथों में लेके हाथ
जीवन साथी हम दिया और बाती हम

गंगा जमुना से भी पावन तेरा मेरा बंधन
तेरा प्रेम फुलवारी और मेरा मन है आंगन
जन्मों जन्मों का ही सजनी तेरा मेरा साथ
सातों फेरे होंगे अब हाथों में लेके हाथ
जीवन साथी हम दिया और बाती हम

Advertisement

ये भी पढ़ें- निरहुआ-आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना, गरीब लड़के से अमीर लड़की को एकतरफा प्यार, स्निग्धा सरकार की आवाज में 2024 में था पॉपुलर

Advertisement

कुमार सानू और जसपिंदर नरुला की आवाज ने गाने को किया अमर

कुमार सानू और जसपिंदर नरुला की आवाज ने इस गाने को अमर कर दिया है. लेकिन इस गाने की खास बात यह है कि गाने में पूजा बत्रा और अनिल कपूर की शादी का सीक्वेंस दिखाया गया है, जो कि एक सपना है. वहीं फिल्म में रवीना टंडन और अनिल कपूर की शादी होती हुई दिखाई गई थी. 

28 मिलियन गाने को मिले व्यूज

यूट्यूब पर यह गाना 29 साल बाद भी पॉपुलर है. इस गाने को 28 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को आज भी लोग सुनते हैं. एक यूजर ने इस गाने के कमेंट में लिखा, सरकार से निवेदन है इस गाने को national wedding song घोषित कर देना चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा, कुछ गाने अमर होते हैं जो कभी बूढ़े नहीं होते !! उनको सुनने के बाद मन अतीत में चला जाता है और अपने सुनहरे दिनों में खो जाता है !!. तीसरे यूजर ने लिखा, जब ये फिल्म रिलीज हुई थी थियेटर्स में लगी थी. केबल का जमाना था तो हम देखने गए थे. वो भी वक्त था औज उस वक्त की खूबसूरती समझ में आती है. 

ये भी पढ़ें- Panchayat 5 के रिलीज से पहले फुलेरा के प्रधान पति बनराकस ने मनाया जश्न, बिनोद और विधायक जी भी जमकर नाचे 

Featured Video Of The Day
Amit Shah Speech : 'हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए सेनानी' Constitution Day पर Amit Shah का बड़ा संदेश
Topics mentioned in this article
Tare Hain Barati Song
Jaspinder Narula
Kumar Sanu
Anil Kapoor
Pooja Batra

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं