एक प्रैंक कॉल, 11 साल किया डेट, स्ट्रगल के दिनों में गर्लफ्रेंड ने उठाया अनिल कपूर का खर्चा, आज शादी को हुए 42 साल

बॉलीवुड के तमाम कपल्स की तरह अनिल कपूर और सुनीता कपूर की लव स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प है. दोनों के प्यार की शुरुआत की एक प्रैंक कॉल से हुई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वो एक कॉल और सुनीता की आवाज के दीवाने हो गए अनिल कपूर
नई दिल्ली:

शाहरुख-गौरी, रितेश-जेनेलिया, अमिताभ-जया की तरह इंडस्ट्री में तमाम ऐसे कपल हैं जिनकी जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं. इन्हीं में से एक कपल का नाम है अनिल कपूर और सुनीता कपूर. अनिल कपूर बॉलीवुड के कितने कामयाब एक्टर हैं ये तो अब बताने की जरूरत ही नहीं है. लेकिन हर अभिनेता की तरह अनिल की जिंदगी में भी बुरा दौर आया था, लेकिन तब भी सुनीता ने उनका साथ नहीं छोड़ा था बल्कि, वो उनका सहारा बनी थीं. दोनों की लव स्टोरी बहुत दिलचस्प है. 

एक प्रैंक कॉल...और प्यार हो गया

अनिल कपूर और सुनीता कपूर की लव स्टोरी एक प्रैंक कॉल से शुरू हुई थी. कहते हैं जब अनिल कपूर मुंबई में स्ट्रगल कर रहे थे, तब एक बार उनकी नजर कहीं सुनीता पर पड़ीं और पहली ही नजर में वो उन्हें पसंद आ गईं. लेकिन सुनीता तब एक मॉडल थीं इसलिए एक्टर का उन तक पहुंच पाना थोड़ा मुश्किल था. एक दिन दोस्तों के साथ बैठकर अनिल इस बारे में चर्चा कर ही रहे थे कि तब उनके दोस्त ने उन्हें सुनीता का नंबर दिया और प्रैंक कॉल करने के लिए कहा. दोस्त के बहुत बोलने पर एक्टर ने सुनीता को कॉल कर लिया और उनकी आवाज सुनते ही अपना दिल दे बैठे. हालांकि दोनों की मुलाकात उस कॉल के कुछ दिन बाद एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई और दोनों को ही तब ये एहसास हो गया कि वो एक दूसरे के लिए बने हैं.

ये भी पढ़ें- अनिल कपूर की 43 साल पुरानी साउथ की वो फिल्म, एक नहीं दो एक्ट्रेसेस के साथ किया रोमांस, कुछ ऐसा हुआ बॉक्स ऑफिस पर हाल

अनिल कपूर का खर्चा उठाती थीं सुनीता

अनिल और सुनीता ने 11 साल डेट करने के बाद शादी थी. अनिल के बुरी वक्त में सुनीता ने उनका बहुत साथ दिया था, क्योंकि एक्टर तब स्ट्रगल ही कर रहे थे तो उनके पास पैसों की तंगी रहती थी और सुनीता एक सक्सेसफुल मॉडल थीं तो उन्हें पैसों की परेशानी नहीं थी. कई बार ऐसा होता था कि डेट पर जाने के बाद बिल अनीता ही देती थीं यहां तक कि अनिल के आने जाने का टैक्सी का खर्चा भी सुनीता ही देती थीं ताकी दोनों एक दूसरे से मिल सकें.

Advertisement

सुनीता कपूर संग सादगी भरी शादी

लंबे स्ट्रगल के बाद अनिल की झोली में एक हिट फिल्म आई ‘वो सात दिन' इसके तुरंत बाद एक्टर ने सुनीता से शादी करने का फैसला कर लिया, हालांकि उनके दोस्तों ने घरवालों ने बहुत मना किया, लेकिन एक्टर नहीं माने. दोनों ने अपने-अपने घरवालों को मनाया और 19 मई 1984 को शादी कर ली. दोनों ने बहुत सादगी से केवल परिवार की मौजूदगी में शादी की थी.

ये भी पढ़ें- अनिल कपूर 69 की उम्र में भी हैं यंग, जानें राज कपूर के गैराज में काम करने वाला लड़का कैसे बना सुपरस्टार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Strait of Hormuz में Indian Tanker पर Firing: Crew Member का Frightening Distress Audio Leak Viral