Holi Song: जब सनी देओल की होली में शाहरुख खान ने किया था रंग में भंग, सनी पाजी ने किंग खान की सड़क पर ही लगवा दी थी दौड़

Holi Song: होली बेशक रंगों का त्योहार है लेकिन इस त्योहार पर कई बार रंग में भंग पड़ जाता है. ऐसी ही कुछ सनी देओल और शाहरुख खान से जुड़ा ये पुराना किस्सा है. आप जानते हैं क्या?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Best Holi Songs: जब होली पर शाहरुख खान के पीछे दौड़े थे सनी देओल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड फिल्मों में होली के गाने हमेशा से ही रोमांस, फैमिली बॉन्डिंग और खुशियों का सिंबल रहे हैं. लेकिन कई बार इन रंगों के बीच ऐसी कहानी भी छुपी होती है जो जश्न के माहौल को सस्पेंस में बदल देती है. फिल्म डर का सुपरहिट होली सॉन्ग ‘अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना' भी कुछ ऐसा ही है जहां होली की मस्ती के बीच एक खामोश खतरा मंडराता नजर आता है. सनी देओल अपने परिवार और जूही चावला के साथ रंगों में डूबे नजर आते हैं लेकिन भीड़ में मौजूद एक शख्स धीरे धीरे इस जश्न में रंग में भंग डालने लगता है. 

जब जश्न में शामिल हुआ जुनून

जैसे ही शाहरुख खान का किरदार रंगों से भरी उस पार्टी में एंट्री करता है वैसे ही माहौल बदलने लगता है. वो भीड़ में घुलमिल कर जूही के आसपास पहुंचने की कोशिश करते हैं. उनके चेहरे की मुस्कान कुछ और ही कहानी बयां कर रही होती है. दर्शकों के लिए ये पल किसी साइलेंट सस्पेंस से कम नहीं लगते.

ये भी पढ़ें- Rashmika-Vijay Wedding Live Updates: पूल में दूल्हा खेल रहा वॉलीबॉल तो जापानी डिश से सजा मेन्यू- रश्मिका-विजय की ड्रीम वेडिंग के ताजा अपडेट

Advertisement

सनी के सामने ही खेला गया खेल

गाने के दौरान कई ऐसे सीन नजर आते हैं जहां शाहरुख खान जूही चावला के साथ रंग खेलने का मौका ढूंढते हैं और ये सब सनी देओल के सामने ही होता है. सनी का किरदार उस वक्त मस्ती में डूबा होता है लेकिन दर्शकों को समझ आने लगता है कि मामला अब सिर्फ होली तक सीमित नहीं है.

पार्टी से सड़क तक पहुंच गई बात

यही वो मोड़ होता है जहां से कहानी तेजी से पलटती है. होली की मस्ती में शुरू हुआ ये खेल आगे चलकर पीछा करने तक पहुंच जाता है. फिल्म में सनी देओल का किरदार शाहरुख खान के पीछे सड़क पर दौड़ते नजर आता है और यही सीन आगे की कहानी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन जाता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- अशोक कुमार का भांजा, जिसने सुनील दत्त का छोटा भाई बनने से किया मना! फिल्मों में लगाया पैसा तो डूबे

Featured Video Of The Day
Banega Swasth India: Dettol और Harpic की 'स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय' की दिशा में एक बड़ी पहल
Topics mentioned in this article