अमिताभ बच्चन की एक गलती ने विनोद खन्ना को बनाया सुपरस्टार, 2.5 करोड़ में बनी इस फिल्म ने कमाए 25 करोड़

1980 में बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन का राज चल रहा था. वह एंग्री यंग मैन के रूप में सुपरस्टार बने हुए थे. उसी दौर में एक ऐसी फिल्म आई, जिसे पहले बिग बी को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अमिताभ बच्चन की एक गलती ने विनोद खन्ना को बनाया सुपरस्टार

1980 में बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन का राज चल रहा था. वह एंग्री यंग मैन के रूप में सुपरस्टार बने हुए थे. उसी दौर में एक ऐसी फिल्म आई, जिसे पहले बिग बी को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. अमिताभ बच्चन को लगा कि यह प्रोजेक्ट कुछ खास नहीं है. लेकिन बाद में जब यह फिल्म दूसरे अभिनेता के हाथ लगी, तो उसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और उस एक्टर को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया.

ये भी पढ़ें: जानें किसने लिखा नोरा फतेही का अश्लील गाना 'सरके चुनर तेरी सरके'? जानबूचकर पैदा किया विवाद

कौन सी है फिल्म

बात हो रही है 1980 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म कुर्बानी की. इस फिल्म को अमिताभ बच्चन ने नहीं किया. बाद में विनोद खन्ना ने यह रोल स्वीकार किया. फिल्म में विनोद खन्ना के साथ निर्देशक फिरोज खान भी मुख्य भूमिका में थे. कुर्बानी में शानदार गाने, तेज एक्शन सीन और रोमांचक कहानी थी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म का बजट सिर्फ ढाई करोड़ रुपये था, लेकिन रिलीज होते ही यह सुपरहिट हो गई. बॉक्स ऑफिस पर इसने 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. उस समय के हिसाब से यह बहुत बड़ी उपलब्धि थी. 

विनोद खन्ना की बदली किस्मत

इस सफलता ने विनोद खन्ना को अमिताभ बच्चन के बराबर या उनसे टक्कर देने लायक स्टार बना दिया. विनोद खन्ना पहले से ही अच्छे एक्टर थे, लेकिन कुर्बानी ने उन्हें नई ऊंचाई दी. विनोद खन्ना का करियर उस वक्त चरम पर था, लेकिन बाद में उन्होंने सब छोड़कर संन्यास ले लिया और अमेरिका में ओशो के आश्रम में चले गए. वहां पांच साल बिताने के बाद वे वापस लौटे और फिर फिल्मों में काम किया, लेकिन पहले जैसी सफलता नहीं मिली.

Featured Video Of The Day
संविधान के नाम पर चंदा चोरी की लड़ाई, भयंकर भिड़ गए BJP और सपा प्रवक्ता!
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
Qurbani 1980
Vinod Khanna
Vinod Khanna Qurbani Movie
Vinod Khanna Qurbani Box Office