84 साल के अमिताभ बच्चन को इस बात का है बेहद अफसोस, बोले- अधुरी रह गई ख्वाहिश

अमिताभ बच्चन अपनी अभिनय अदायगी और दमदार आवाज से मनोरंजन जगत में खास पहचान रखते हैं. अभिनेता ने हाल ही में संगीत सीखने और वाद्य यंत्र बजाने की अपनी एक अधूरी इच्छा के बारे में बताया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमिताभ बच्चन को इस बात का है बेहद अफसोस
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन अपनी अभिनय अदायगी और दमदार आवाज से मनोरंजन जगत में खास पहचान रखते हैं. अभिनेता ने हाल ही में संगीत सीखने और वाद्य यंत्र बजाने की अपनी एक अधूरी इच्छा के बारे में बताया. क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-18' के आगामी एपिसोड में अभिनेता ने बताया कि संगीत में गहरी रुचि होने के बावजूद वे इस कला को नहीं सीख पाए, जिसका उन्हें आज भी दुख है. दरअसल, शो के दौरान अभिनेता ने कंटेस्टेंट कृतज्ञा नैयर के साथ हुई बातचीत में इस बात का खुलासा किया था. कृतज्ञा ने बच्चन साहब से शो पर पॉपुलर गेम 'दिस और दैट' खेलने की रिक्वेस्ट की थी.

शाहरुख की पाकिस्तानी को स्टार हानिया आमिर के पहले सॉन्ग में राखी सावंत का डेब्यू, देख फैंस हुए खुश, बोले- हर भारतीय की आवाज

कृतज्ञा नैयर ने मेगास्टार से कहा, "सर, मेरी आपसे एक रिक्वेस्ट है. मैंने आपको बताया था कि मैं कंटेंट बनाता हूं. सर, आपसे बड़े कंटेंट क्रिएटर इस देश में कोई नहीं है." कृतज्ञा नैयर ने मेगास्टार को बताया कि वह यह गेम खेलना ही इसलिए चाहते हैं ताकि वह भी एक रील बना सकें और कुछ फॉलोअर्स बढ़ा सकें. शो के दौरान कृतज्ञा नैयर ने बच्चन साहब से पूछा कि क्या वह अपने अतीत के किसी एक दिन को फिर से जीना पसंद करेंगे या ऐसा कोई दिन जीना चाहेंगे जो उन्होंने कभी जिया ही नहीं, लेकिन हमेशा से जीने की इच्छा रही हो.

इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा, "सर, सच कहें तो हमारे जीवन में इतनी घटनाएं हुई हैं कि पता नहीं कौन सा दिन दोबारा जीना चाहेंगे और दूसरा हिस्सा है कि ऐसा कोई दिन जीना जो अब तक नहीं जिया."आगे अभिनेता ने बताया कि उनको संगीत सीखने की काफी इच्छा थी, जो कि अधूरी रह गई. उन्होंने कहा, "सर, संगीत हमने नहीं सीखा है और उसकी बहुत ख्वाहिश थी. जब हम संगीतकारों और गीतकारों को सुनते हैं तो कहते हैं, ‘इतना बढ़िया कैसे गाते हैं?' ये सब हमने कभी सीखा ही नहीं."

हैवान रिव्यू: अक्षय कुमार सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर को ढाई स्टार, जानें फिल्म की कहानी

अमिताभ ने आगे कहा, "घर में संगीत सीखने के लिए जितने यंत्र होने चाहिए, वो सब इक्ट्ठा करके रखे हुए हैं. उनके ऊपर हम फूलों की माला चढ़ाते हैं कि एक दिन आएगा जब हम कुछ सीखेंगे. अब 84 साल हो गए हैं, कुछ नहीं आया हमें तो इस बात का हमें बहुत दुख है."

Advertisement

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार Shahrukh Khan-Rani

Mukherjee

Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
Amitabh Bachchan Film
Amitabh Bachchan News Film
Amitabh Bachchan News In Hindi
Amitabh Bachchan News Today