Amitabh Bachchan Bungalow: अमिताभ ने 23 करोड़ में बेचा था दिल्ली का बंगला, सोपान में बीता था बचपन, बाबूजी-मां की जुड़ी थीं यादें

Amitabh Bachchan Bungalow Sopaan: दिसंबर 2021 में अमिताभ बच्चन ने इस बंगले को बेच दिया. उन्होंने 'नेजोन ग्रुप ऑफ कंपनीज' की CEO अवनी बदर को ये बंगला 23 करोड़ में बेचा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Amitabh Bachchan Bungalow: अमिताभ बच्चन का बंगला
नई दिल्ली:

Amitabh Bachchan Bungalow Sopaan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पास आज मुंबई में कई बंगले हैं, लेकिन उनका सबसे पहला बंगला मुंबई नहीं बल्कि दिल्ली में था. इस बंगला को उनके पिता और हिंदी साहित्य से मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन ने खरीदा था. इसी बंगले में अमिताभ के माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन रहा करते थे. अमिताभ भी इलाहाबाद से आने बाद वहां रहे. बाद में वह मुंबई आए और धीरे-धीरे यहां अपने लिए कई बंगले खरीदे. हालांकि बाद में अमिताभ ने अपना दिल्ली वाला बंगला बेच दिया...'

हरिवंश राय बच्चन से जुड़ी यादें

दिल्ली के गुलमोहर पार्क में स्थित अमिताभ बच्चन का इस बंगले का नाम 'सोपान' था. अमिताभ के दिवंगत माता-पिता, हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन, दिल्ली वाली इस प्रॉपर्टी में ही रहते थे. यह घर अमिताभ की मां, तेजी बच्चन के नाम पर रजिस्टर्ड था. हरिवंश राय बच्चन 1980 तक इस घर में काव्य-गोष्ठियों का आयोजन किया करते थे. यहां उनकी कविताएं सुनने के लिए लोग पहुंचा करते थे. ये बंगला 418.05 वर्ग मीटर में फैला हुआ है. इलाहाबाद के बाद ये बच्चन परिवार की पहली प्रॉपर्टी थी.

यह भी पढ़ें - Nutan की बहू की खूबसूरती के आगे फेल हैं सारी हसीनाएं, मोहनीश बहल की पत्नी आरती को देख कहेंगे- फिल्मों में होती तो ननद काजोल की तरह स्टार होती 

23 करोड़ में बिका बंगला

दिसंबर 2021 में अमिताभ बच्चन ने इस बंगले को बेच दिया. उन्होंने 'नेजोन ग्रुप ऑफ कंपनीज' की CEO अवनी बदर को ये बंगला 23 करोड़ में बेचा. वो बच्चन परिवार को 35 साल से भी ज्यादा समय से जानती हैं. ऐसा कहा जाता है कि मुंबई में रहने की वजह से अमिताभ इस बंगले का रखरखाव नहीं कर पा रहे थे इसलिए उन्होंने इसे बेच दिया.

Advertisement

दक्षिण दिल्ली के एक रियल एस्टेट एजेंट प्रदीप प्रजापति ने बताया, "तेजी बच्चन, जो एक फ्रीलांस पत्रकार थीं, गुलमोहर पार्क हाउसिंग सोसाइटी की सदस्य बनी थीं. मुंबई जाने से पहले अमिताभ यहीं रहते थे, और बाद में उनके माता-पिता भी यहीं आकर बस गए थे. इस घर में सालों से कोई नहीं रहा है. यह सौदा बाजार की मौजूदा कीमतों के हिसाब से ही हुआ है."'

यह भी पढ़ें -  आशा भोसले के पोते चिंटू भोसले ने उनके आखिरी पलों को किया याद, बोले,- 'यह दुनिया छोड़ने का बेहद शांतिपूर्ण तरीका था'

Advertisement

अमिताभ की दूसरी प्रोपर्टीज

अमिताभ ने अंधेरी वेस्ट में लोखंडवाला रोड पर स्थित 'अटलांटिस' बिल्डिंग में अपना ₹31 करोड़ का डुप्लेक्स किराए पर दिया है. कृति सेनन ने इसे किराए पर लिया था, जो हर महीने इसके लिए ₹10 लाख रुपए देती हैं.

अमिताभ इस समय अपने परिवार के साथ जुहू स्थित अपने घर 'जलसा' में रहते हैं. 10,125 वर्ग फुट में फैला यह घर दो मंजिला है. इसके अलावा उनके पास प्रतीक्षा और वत्स और जनक नाम से भी प्रोपर्टीज हैं.

Featured Video Of The Day
ईरान और अमेरिका के बीच दोहा में बैठक होगी या नहीं?
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
Amitabh Bachchan Sopaan
Amitabh Bachchan News Film
Amitabh Bachchan News In Hindi
Amitabh Bachchan News Today