अमिताभ बच्चन के बहनोई, जिन्हें कहा जाता था सलमान खान का बाप, राजीव वर्मा बोले- उसको कोई नहीं जानता...

Brother-in-law Of Amitabh Bachchan Played Salman Khan On Screen Father: अमिताभ बच्चन के बहनोई बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने मैंने प्यार किया में सलमान खान के पिता का रोल निभाया था.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमिताभ बच्चन के बहनोई हैं सलमान खान के ऑनस्क्रीन पिता
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं, जिन्होंने कई ब्लॉकबस्टर, सुपरहिट और हिट फिल्में दी हैं. वहीं उनके परिवार में पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय एक्टिंग की दुनिया में जाने माने स्टार हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बी के बहनोई भी 90 से लेकर 2000 के दशक में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत चुके हैं. वहीं सलमान खान की लीड हीरो के रोल में डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया में उन्होंने पिता का रोल निभाया. नहीं पहचाना हम बात कर रहे हैं एक्टर राजीव वर्मा की. 

राजीव वर्मा की फिल्में

राजीव वर्मा बॉलीवुड के जाने पहचाने एक्टर हैं, जिन्होंने हम दिल दे चुके सनम, कोई मिल गया, हम साथ साथ हैं, कच्चे धागे, बीवी नंबर वन, लैला मजनू, मैने प्यार किया, हिम्मतवाला, चलते चलते और हर दिल जो प्यार करेगा जैसी फिल्मों में देखा गया. वहीं सलमान खान के पिता का ऑनस्क्रीन रोल निभाने के लिए उन्हें काफी पसंद किया गया. 

ये भी पढ़ें- बुर्ज खलीफा में घर, घर मे सोने का अंबार, एक साल की बेटी के पास रोल्स रॉयस, देसी ब्लिंग की तबिंदा की लग्जरियस लाइफ

सलमान का बाप कहते थे लोग

सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मैंने प्यार किया में सलमान खान के पिता का रोल निभाने को लेकर राजीव वर्मा बात करते हुए नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं,  मुझे सिर्फ सलमान खान का बाप कहा जाता है. अच्छा आप सलमान वाली फिल्म में थे. जबकि उसको कोई जानता नहीं था. 

Advertisement

अमिताभ बच्चन के बहनोई हैं राजीव वर्मा

राजीव वर्मा का बच्चन परिवार से नाता है. दरअसल, राजीव ने जया बच्चन की बहन रीता वर्मा से शादी की है, जो एक्टिंग और लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहती हैं. इस नाते अमिताभ बच्चन के बहनोई राजीव वर्मा हैं. 

राजीव वर्मा के बारे में 

राजीव वर्मा की पत्नी रीता भोपाल में रहती हैं. दोनों की मुलाकात थियेटर में काम करते हुए. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो 3 साल डेट करने के बाद 1976 में दोनों ने शादी कर ली. कपल के दो बच्चे शिलादित्य और तत्घट वर्मा हैं और दोनों लाइमलाइट से दूर रहते हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- जया बच्चन ने कहा था अमिताभ उनकी 52 साल की शादी को कह सकते हैं सबसे बड़ी गलती, बोलीं- मैं वह नहीं सुनना चाहती

Featured Video Of The Day
Nashik में महा-तबाही, टूट गया संपर्क! त्र्यंबकेश्वर हाईवे बीच से धंसा, समंदर बनीं सड़कें
Topics mentioned in this article
Rajeev Varma
Amitabh Bachchan
Bollywood
Entertainment