बॉलीवुड का पहला हीरो जिसे एक करोड़ रुपये में किया गया था साइन, बिना स्क्रिप्ट और डायरेक्टर का नाम जाने हो गया था राजी

बॉलीवुड में आज जहां सितारे एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये फीस लेते हैं, वहीं एक समय ऐसा भी था जब इतनी बड़ी रकम की कल्पना करना भी मुश्किल था.लेकिन इस ट्रेंड की शुरुआत एक बड़े सुपरस्टार से हुई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉलीवुड का पहला हीरो जिसे एक करोड़ रुपये में किया गया था साइन

बॉलीवुड में आज जहां सितारे एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये फीस लेते हैं, वहीं एक समय ऐसा भी था जब इतनी बड़ी रकम की कल्पना करना भी मुश्किल था. लेकिन इस ट्रेंड की शुरुआत एक बड़े सुपरस्टार से हुई थी.इस सुपरस्टार ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीता और प्रोड्यूसर को हिट फिल्में देकर मालामाल करवाया था. दरअसल, हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पहले ऐसे कलाकार थे जिन्हें एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये की फीस ऑफर की गई थी.

ये भी पढ़ें: 78 की उम्र, पर एनर्जी 28 जैसी, खुद को ऐसे फिट रखती हैं राजेश खन्ना की एक्ट्रेस मुमताज, दिन भर में खाती हैं इतना खाना

अमिताभ बच्चन को सबसे महंगा एक्टर बनाया 

यह घटना साल 1990 की है, जब फिल्ममेकर के.सी. बोकाडिया अपनी फिल्म 'आज का अर्जुन (Aaj Ka Arjun)' के लिए बिग बी को साइन करना चाहते थे. के.सी. बोकाडिया ने हाल ही में एनडीटीवी डिजिटल को इंटरव्यू दिया. वह जल्द अपनी फिल्म तीन बेगम लेकर आने वाले हैं. अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान के.सी. बोकाडिया ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा एनडीटीवी के साथ शेयर किया. उन्होंने दावा किया कि वह बॉलीवुड के पहले प्रोड्यूसर थे जिन्होंने अमिताभ बच्चन को सबसे महंगा एक्टर बनाया था. 

अमिताभ बच्चन की फीस 70 से 80 लाख रुपये

उस दौर में अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता अपने चरम पर थी.निर्माता के.सी. बोकाडिया उन्हें फिल्म आज का अर्जुन में लेने के लिए किसी भी कीमत तक जाने को तैयार थे.उन दिनों अमिताभ बच्चन की फीस 70 से 80 लाख रुपये रहती थी. एक दिन बोकाडिया किसी प्रोड्यूसर के साथ बैठे हुए था. उनके साथ अमिताभ बच्चन भी थी. बातों-बातों में बोकाडिया ने बिग बी से कहा कि आपके साथ फिल्म करना चाहता हूं. अमिताभ बच्चन ने हामी भी दी. 

Advertisement

स्क्रिप्ट पढ़े बिना फिल्म को कहा हां

फिर बात फीस की आई तो के.सी. बोकाडिया ने अमिताभ बच्चन से कहा है कि आपकी कीमत 1 करोड़ रुपये होनी चाहिए. इसके बाद अमिताभ बच्चन भी कुछ नहीं बोल सके. हैरान कर देने वाली बात यह है कि बिग बी ने फिल्म आज का अर्जुन करने के लिए स्क्रिप्ट पढ़े बिना और डायरेक्टर का नाम जानने बिना ही हां कर दिया था. बोकाडिया ने उन्हें 1 करोड़ रुपये का ऑफर दिया, जो उस समय बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार हुआ था.

अमिताभ बच्चन बने मिसाल

फिल्म 'आज का अर्जुन' बाद में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया.इस फिल्म के साथ ही बॉलीवुड में सितारों की फीस को लेकर एक नया दौर शुरू हुआ.आज के समय में जहां कई अभिनेता 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा फीस लेते हैं, वहीं अमिताभ बच्चन का यह कदम उस दौर में एक मिसाल बना.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Suvendu Adhikari के CM बनते ही Mamata Banerjee के करीबियों पर एक्शन शुरु! | CM Yogi