पहले 4 दिन रही फ्लॉप, फिर बॉक्स ऑफिस पर अमिताभ बच्चन की इस फिल्म ने मचा दिया था तहलका, कहानी देख फूट-फूटकर रोए थे लोग

रिलीज के बाद शुरुआती चार दिनों तक दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और मेकर्स की चिंता बढ़ गई थी. लेकिन फिर दर्शकों के बीच ऐसी चर्चा शुरू हुई कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सबको चौंका दिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को देखने के बाद फूट-फूटकर रोए थे लोग
Social Media

आज अमिताभ बच्चन का नाम सुनते ही सुपरहिट फिल्मों की लंबी लिस्ट याद आ जाती है, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब उनकी किस्मत उनका साथ नहीं दे रही थी. फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं और लोग सवाल उठाने लगे थे कि क्या बिग बी का जादू खत्म हो चुका है. तभी एक ऐसी फिल्म आई, जिसे शुरुआत में किसी ने गंभीरता से नहीं लिया. रिलीज के बाद चार दिन तक थिएटर लगभग खाली रहे. मेकर्स की चिंता बढ़ने लगी. लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी कहानी ही बदल दी. देखते ही देखते यही फिल्म लोगों की जुबां पर छा गई और बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया इतिहास लिख गई.

जब मुश्किल दौर से गुजर रहे थे अमिताभ बच्चन

साल 2000 के आसपास अमिताभ बच्चन के करियर का ग्राफ नीचे जा रहा था. कई फिल्में उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रही थीं. ऐसे समय में डायरेक्टर रवि चोपड़ा एक फैमिली फिल्म लेकर आए, जिसका नाम था 'बागबान'. फिल्म की कहानी मजबूत थी, लेकिन रिलीज से पहले ही इसे लेकर कई तरह की शंकाएं उठने लगी थीं.

ये भी पढ़ें: पठान के डायरेक्टर की 8 एपिसोड वाली सीरीज ने एक्टर की बीवी का कर दिया था बुरा हाल, पत्नी ने बना ली थी रिश्ते में दूरी

ऐसी कहानी जिसने लोगों को रुला दिया

साल 2003 में रिलीज हुई 'बागबान' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक ऐसा इमोशनल सफर थी, जिसने लाखों लोगों के दिलों को छू लिया. फिल्म में एक बुजुर्ग मां-बाप की कहानी दिखाई गई, जिन्हें उनके अपने बच्चे अलग कर देते हैं. अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की शानदार एक्टिंग ने हर सीन को और भी असरदार बना दिया. थिएटर में बैठे कई दर्शक फिल्म देखते-देखते भावुक हो जाते थे और आंखों से आंसू निकल आते थे.

Advertisement

पहले चार दिन मेकर्स की बढ़ी थी टेंशन

आज भले ही 'बागबान' को क्लासिक फिल्म माना जाता है, लेकिन रिलीज के शुरुआती चार दिन इसके लिए बेहद मुश्किल रहे. दर्शक थिएटर तक नहीं पहुंच रहे थे और फिल्म की रफ्तार बहुत धीमी थी. यहां तक कि मेकर्स को भी लगने लगा था कि शायद फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आएगी. लेकिन जैसे-जैसे लोगों ने फिल्म देखी, वैसे-वैसे इसकी चर्चा तेजी से फैलने लगी.

सलमान खान की एंट्री ने बढ़ाया था उत्साह

फिल्म बनने के बाद इसे लेकर एक दिलचस्प सलाह भी दी गई थी. कहा गया कि अगर सलमान खान को गेस्ट रोल में लिया जाए तो फिल्म को और फायदा मिल सकता है. रवि चोपड़ा सलमान से मिले और उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी. फिल्म में उनकी मौजूदगी दर्शकों को खूब पसंद आई.

Advertisement

फिर बदली किस्मत और बरसने लगा पैसा

धीरे-धीरे 'बागबान' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलने लगा. जो लोग फिल्म देखकर थिएटर से बाहर निकलते, वो अपने दोस्तों और परिवार वालों को भी इसे देखने की सलाह देते. देखते ही देखते फिल्म की चर्चा हर तरफ होने लगी. करीब 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सबको हैरान कर दिया. जिस फिल्म को शुरुआत में लोग नजरअंदाज कर रहे थे, वही बाद में साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई. 'बागबान' ने न सिर्फ मेकर्स की झोली भर दी, बल्कि अमिताभ बच्चन के करियर को भी नई चमक दे दी. आज भी टीवी पर फिल्म का कोई सीन आ जाए तो लोग रिमोट रोक लेते हैं और पूरी फिल्म देखे बिना उठने का मन नहीं करता.

Featured Video Of The Day
US-ईरान के बीच शांति समझौता, दोनों देशों ने MoU पर किया दस्तखत
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
Baghban
Bollwyood
Entertaiment