अमिताभ बच्चन ने फैंस से मांगी माफी, 84वें बर्थडे पर कहा- जल्द मिलेंगे

अमिताभ बच्चन ने जलसा गेट पर इंतजार कर रहे ईएफ फैमिली से माफी मांगी और कहा- जल्द मिलेंगे

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमिताभ बच्चन मना रहे हैं 84वां जन्मदिन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. हर साल की तरह इस साल भी उनके बंगले जलसा के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ा था लेकिन महानायक शनिवार को अपने फैंस से मिल नहीं पाए. इसके लिए उन्होंने अपनी एक्सटेंडेड फैमिली यानी ईएफ फैमिली से माफी मांगी है और कहा है कि वह आज रविवार को जलसा गेट पर सबसे मिलेंगे. अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से अपनी दिल की बात साझा की. 

अमिताभ बच्चन ने बर्थडे पर मांगी माफी 

बिग बी ने लिखा, "पूरी ईएफ फैमिली से माफी चाहता हूं कि आपको 'जलसा' गेट पर इतनी देर तक इंतजार करना पड़ा और मैं बाहर नहीं आ पाया. लेकिन.. कल संडे की मुलाकात में.. अरे.. कल तो आ ही गया है.. तो दिन में थोड़ी देर बाद मिलेंगे.. और माफी मांगूंगा."

यह भी पढ़ें | अमिताभ बच्चन के करियर की वो लकी फिल्म, लगातार फ्लॉप में बनीं वरदान, 6 के छह गाने बने सुपरहिट 

हर संडे को मिलने की है परम्परा

दरअसल, अमिताभ बच्चन अपने फैंस को अपनी एक्सटेंडेड फैमिली मानते हैं. पिछले चार दशकों से भी ज्यादा समय से यह परंपरा चली आ रही है कि हर रविवार को बिग बी अपने घर जलसा के गेट पर आकर फैंस से मिलते हैं, उनका अभिवादन करते हैं. उनके जन्मदिन पर यह नजारा और भी खास होता है, जब देशभर से लोग उनकी एक झलक पाने के लिए मुंबई पहुंचते हैं. 

Advertisement

अपने ब्लॉग में बिग बी ने जन्मदिन के पहले की शाम को यादगार बताया. उन्होंने लिखा, "वे इसे सरप्राइज, अपनापन और शालीनता से भर देते हैं.. एक बहुत ही यादगार शाम और सुबह के लिए.. और यह एहसास आपके साथ बना रहता है क्योंकि मेरे जैसे लोगों के लिए, ऐसी शाम का मतलब यही होता है. अकेलापन विचार लाता है.. इस शाम ने वे सभी विचार सामने ला दिए, जो अब तक अकेलेपन में दबे हुए थे.. हमेशा संजोकर रखने लायक."

84 साल के हुए अमिताभ बच्चन

84 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन की ऊर्जा और फैंस के प्रति उनका समर्पण वैसा ही है. जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है. बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियों तक ने उन्हें बधाई दी.   

Advertisement

यह भी पढ़ें | माधुरी दीक्षित ने अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन से की अपनी मां की तुलना, कहा-  मेरी मां मेरी ताकत थीं

Featured Video Of The Day
UP Samvaad 2026: जब ओपी राजभर ने सुनाए खेती के किस्से, लगे ठहाके
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
Amitabh Bachchan Birthday