प्रणित मोरे विवाद के बीच सुनील पाल का कॉमेडियन्स पर तंज, बोले- ये चलते-फिरते आतंकवादी

हास्य कलाकार सुनील पाल ने आजकल की स्टैंडअप कॉमेडी के स्तर पर दुख जाहिर किया. एक वीडियो पर उन्होंने वेन्यू वालों को सख्त नियम बनाने की सलाह दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सुनील पाल ने स्टैंडअप कॉमेडी के गिरते स्तर पर जताया दुख
NDTV

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कॉमेडी शो के दौरान की गई उनकी एक विवादित टिप्पणी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. अभी तक इस मामले पर टीवी कलाकारों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही थी, लेकिन शुक्रवार को हास्य कलाकार सुनील पाल ने आजकल की स्टैंडअप कॉमेडी के स्तर पर दुख जाहिर किया. एक वीडियो पर उन्होंने वेन्यू वालों को सख्त नियम बनाने की सलाह दी.

ये भी पढ़ें: Fact Check: आवारापन 2 के डायरेक्टर से हुई बड़ी चूक, सीनियर एक्ट्रेस की नहीं जानते फिल्मोग्राफी, कर डाला ये दावा

सुनील पाल ने निकाला गुस्सा

वीडियो की शुरुआत में सुनील पाल ने कहा कि कॉमेडी के नाम पर जो अश्लीलता परोसी जा रही है, वह बेहद चिंताजनक है. आजकल के लड़के-लड़कियां हाथ में माइक थामकर युवा दर्शकों के सामने अभद्र बातें करते हैं. इससे उनका घर तो चल जाता है और करियर भी बन रहा है, लेकिन यह हमारे समाज और युवा पीढ़ी को गुमराह करने का काम कर रहा है. यही कारण है कि मैं इन्हें चलता-फिरता आतंकवादी कहता हूं, क्योंकि जो समझ में नहीं आता, वह समाज में नहीं आता. युवा पीढ़ी गालियां देकर काम कर रही है."

Advertisement

सख्त नियम की मांग की

सुनील पाल ने वेन्यू के मालिकों को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें इन जगहों पर सख्त नियम बनाने चाहिए. वेन्यू पर स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए कि यहां अश्लील बातें, गालियां और अभद्र भाषा का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है. उन्होंने कहा, "जब ऐसे नियम नहीं बनेंगे, तब जाकर ये सब सही होगा, क्योंकि हमारे जैसे कॉमेडियन और कॉमेडी देखने वाला समाज बुरी तरह से घबराया हुआ है कि इस तरह के स्टैंडअप कॉमेडियन को इतना भाव क्यों मिल रहा है, क्यों इन्हें बिग बॉस और केबीसी जैसे शो में बुलाया जाता है."

अच्छी कॉमेडी वाले लोग कहां

उन्होंने कहा, "कहां गए वो लोग जो अच्छी कॉमेडी करते हैं. अगर अच्छे और साफ-सुथरे कलाकारों को बढ़ावा नहीं दिया गया, तो बाजार में सिर्फ ऐसा ही कचरा बिकेगा और कॉमेडी के नाम पर कलंक परोसा जाता रहेगा. मेरा सरकार और प्रशासन से हाथ जोड़कर निवेदन है कि इसे रोकने के लिए तुरंत सख्त कानून बनाए जाएं."
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
तपता यूरोप, चिढ़ता चीन... क्या है पूरा मामला?
Topics mentioned in this article
Pranit More
Pranit More 370 Biryani Controversy
Sunil Pal
Bollywood