चुनरी चुनरी पर चल रहे विवाद के बीच सलमान खान ने कसा वरुण धवन पर तंज, देखें कैसे चुटकी ले गए भाईजान

वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के गाने 'चुनरी चुनरी' को लेकर काफी विवाद पहले ही चल रहा था. अब इस पर सलमान खान ने भी वरुण धवन की फिरकी लेली. देखें मजेदार वीडियो.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सलमान खान ने वरुण धवन से ली चुटकी
Social Media
नई दिल्ली:

वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ट्रेलर रिलीज के बाद से चर्चा में है. ट्रेलर रिलीज की शाम थोड़ी और मजेदार और यादगार हो गई जब सलमान खान ने वरुण धवन को उनके पॉपुलर गाने 'चुनरी चुनरी' के रीमेक को लेकर थोड़ा छेड़ने की कोशिश की. शनिवार (23 मई) को PVR INOX ने भारतीय सिनेमा में फिल्ममेकर डेविड धवन के योगदान का जश्न मनाने के लिए 'डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल' का आयोजन किया. इस खास मौके पर डेविड धवन, उनके बेटे वरुण धवन और सलमान खान समेत कई लोग मौजूद थे.

इस इवेंट के वीडियो में सलमान को डेविड और वरुण के साथ वेन्यू में एंट्री करते हुए देखा गया. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हुई जब सलमान ने भीड़ के सामने मजाकिया अंदाज में वरुण को छेड़ा. अपने एक पुराने गाने का रीमेक बनाने का जिक्र करते हुए और वरुण की तरफ इशारा करते हुए सलमान ने कहा, "इसने मेरा एक और गाना उठा लिया."

Photo Credit: Salman Khan / Instagram

इस मजाकिया कमेंट पर वरुण शरमा गए और हंसने लगे और उन्होंने तुरंत जवाब दिया, "भाई, प्लीज रहने दो." सलमान का यह कमेंट 'चुनरी चुनरी' गाने के बारे में था जो 1999 की हिट फिल्म 'बीवी नंबर 1' का एक मशहूर गाना है. इस गाने के असली वर्जन में सलमान खान और सुष्मिता सेन नजर आए थे. दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब वरुण ने सलमान के गानों को रीमेक किया है. इससे पहले भी वह सलमान के मशहूर गानों जैसे 'चलती है क्या 9 से 12' और 'ऊंची है बिल्डिंग' के रीमेक वर्जन में नजर आ चुके हैं.

Advertisement

'चुनरी चुनरी' कंट्रोवर्सी

दिग्गज प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने हाल ही में इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर और डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में इस गाने का इस्तेमाल किया गया है. एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस मुद्दे पर बात करते हुए भगनानी ने बताया कि उन्होंने डेविड धवन से सीधे तौर पर इस बारे में बात की थी. 

उन्होंने कहा, "3 महीने बाद, मुझे पता चला कि रमेश तौरानी और डेविड धवन ने मिलकर एक फिल्म बनाने का फैसला किया है. मुझे थोड़ा बुरा लगा लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मैं उन्हें रोक नहीं सकता. एक साल बाद मैंने देखा कि 'चुनरी चुनरी' उस फिल्म का हिस्सा था. मैंने डेविड धवन को फोन किया और उनसे पूछा, 'आप ऐसा कैसे कर सकते हैं?'"

Advertisement

यह भी पढ़ें: पैदा होते ही अस्पताल में अपने असली मां-बाप से बिछड़ गई थी ये एक्ट्रेस! मां ने मचाया हल्ला तो मच गया हड़कंप

उन्होंने आगे कहा, "हमने 'बीवी नंबर 1' के ऑडियो राइट्स फिल्म रिलीज के समय टिप्स को बेच दिए थे. वे लोग बदमाशी करके वीडियो चला रहे थे. वे इस मामले पर हमसे मिलने को भी तैयार नहीं थे. हमने कोर्ट में एक चिट्ठी दी जिसके बाद कोर्ट ने हमें 'स्टेटस को' (जैसा है वैसे ही बनाए रखने का आदेश) दे दिया. डेविड धवन हमारी फिल्म के वही गाने अपने बेटे की फिल्म में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं और वह भी रमेश तौरानी के प्रोडक्शन के लिए? इंडस्ट्री में कुछ तो नैतिकता होनी चाहिए. ठीक है कि रमेश तौरानी ने आपको पैसे दिए, लेकिन आप मेरे प्रोडक्शन के गाने को दोबारा नहीं बना सकते. कम से कम उन्हें मुझे फोन करके बताना चाहिए था, 'वाशु जी, मैं अपने बेटे के लिए वही गाना इस्तेमाल कर रहा हूं. उम्मीद है आपको कोई ऐतराज नहीं होगा. प्लीज सपोर्ट करें.' मैं उन्हें NOC दे देता और मुझे कोई बुरा भी नहीं लगता."

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection Day 3: मोहनलाल की फिल्म ने रिलीज के 58 घंटों के अंदर कमाए 100 करोड़

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Bengal Politics | TMC दफ्तर पर गरजा Suvendu का Bulldozer ! | Mamata