Alpha Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुआ आलिया भट्ट और शरवरी का एक्शन, 'अल्फा' ने कमाए इतने करोड़

Alpha Box Office Collection Day 4:कमजोर कहानी के चलते 'अल्फा' ने दर्शकों को काफी निराश किया है. यह बात फिल्म का सोमवार का बॉक्स ऑफिस साबित कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Alpha Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुआ आलिया भट्ट और शरवरी का एक्शन
NDTV

Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'अल्फा' ने बीते शुक्रवार को बड़े पर्दे पर दस्तक दी. फिल्म को लेकर बज लंबे समय से बना हुआ था. 'अल्फा' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की वो फिल्म है, जिसमें कोई हीरो नहीं बल्कि दो हीरोइनों पर आधारित फिल्म है. फिल्म के अंदर आलिया भट्ट और शरवरी एक्शन करती दिखाई दी हैं, लेकिन कमजोर कहानी के चलते 'अल्फा' ने दर्शकों को काफी निराश किया है. यह बात फिल्म का सोमवार का बॉक्स ऑफिस साबित कर रहा है.

ये भी पढ़ें; कौन है 'प्रीतम पेड्रो' का प्रीतम, जिनके पापा ने संजय दत्त, आमिर खान और रणबीर कपूर संग दी हैं ब्लॉकबस्टर फिल्में

अल्फा के चौथे दिन की कमाई

सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के अनुसार  'अल्फा' ने सोमवार को रात 8 बजे तक 2.23 करोड़ रुपये कमाए. यह फिल्म की अब तक की एक दिन की सबसे कम कमाई है. हालांकि यह अभी फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं. लेकिन ऐसे में देखा जाए तो 'अल्फा' की भारत में कुल कमाई ₹36.23 करोड़ हो गई है.'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे और वीकेंड में इसकी कमाई बढ़ी. फिल्म ने शनिवार और रविवार को 11.5 करोड़ और 13.25 करोड़ रुपये कमाए.

स्पाई यूनिवर्स की कमजोर फिल्म

'अल्फा' की ओपनिंग वीकेंड की कमाई वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में अब तक की सबसे कम रही है. इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्में, जैसे 'वॉर 2', 'पठान' और 'टाइगर 3', भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी हैं. आलिया की पिछली फिल्म 'जिगरा' (2024) ने अपने चौथे दिन 1.65 करोड़ कमाए थे. 'अल्फा' सोमवार के आखिर तक 'जिगरा' की कमाई का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है.

Featured Video Of The Day
चंपत राय पर बड़ा फैसला इस्तीफा हुआ मंजूर: सूत्र
Topics mentioned in this article
Alpha
Alpha Collection
Alpha Box Office Collection Day 1
Alpha Box Office Collection Day 2
Alpha Box Office Collection Day 3