अल्लू अर्जुन की 800 करोड़ की फिल्म 'राका' का मतलब आखिर है क्या? कहां से आया ये शब्द?

अल्लू अर्जुन की फिल्म राका का फर्स्ट लुक आते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई. फैन्स राका की पहली झलक देखने के बाद इसकी रिलीज का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. इस बीच क्या आपने इस फिल्म के नाम को समझने की कोशिश की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अल्लू अर्जुन की फिल्म राका के फर्स्ट लुक ने मचाई सनसनी
Social Media
नई दिल्ली:

अल्लू अर्जुन की फिल्म राका का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. सुपरस्टार के बर्थडे के मौके पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया गया. इसमें अल्लू अर्जुन के लुक और फिल्म के नाम ने सबका ध्यान खींचा. गंजी खोपड़ी, काजल से भरी आंखें, नुकीले नाखून और भेड़िये जैसे हाथ. अल्लू के इंटेंस लुक ने पब्लिक को हैरान कर दिया. लोग यहां तक कहने लगे कि पोस्टर ऐसा बनाया है कि फिल्म के लिए अब इंतजार नहीं कर पा रहे. ऊपर से नाम भी कुछ ऐसा जो आज के हिसाब से थोड़ा हटके लगा. राका...ये राका है क्या? इसका मतलब क्या होता है?

क्या है राका का मतलब ?

राका शब्द संस्कृत और तमिल भाषा से आया है. इसका मतलब पूर्णिमा का चांद होता है. खासतौर से पूर्णिमा की वो रात जब चांद सबसे ज्यादा चमकता है और पूरा होता है. पूर्णिमा के चांद का मतलब पूर्णता, चमक और चरम शक्ति का प्रतीक माना जाता है. फिल्म में अगर अल्लू अर्जुन के लुक के हिसाब से देखें तो कॉन्सेप्ट कुछ वेयर वु्ल्फ वाला लग रहा है. ऐसे में राका का मतलब वही समझ आ रहा है जैसे फिल्मों में दिखाया जाता है कि पूरे चांद की रात वेयर वुल्फ की शक्तियां चरम पर होती हैं. इस तरह से राका का मतलब यहां फिट बैठता है. अब बाकी फिल्म की रिलीज पर ही पता चलेगा कि क्या कैसे होगा और किस चीज का क्या मतलब है.

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की 800 करोड़ी फिल्म का पहला लुक रिलीज, नाम रखा राका, गंजी खोपड़ी और पैने नाखून देख कहेंगे 2000 करोड़ पक्के

एटली 18 साल से देख रहे थे राका का सपना

राका के डायरेक्टर एटली ने फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद बताया कि वह पिछले 18 साल से इस फिल्म को बनाने का सपना देख रहे थे. ये आइडिया उनके साथ 18 साल रहा उन्होंने कभी इसे फेड नहीं होने दिया और आज यह स्क्रीन पर सबके सामने आने के लिए तैयार है जो कि उनके लिए बेहद खास है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: ठंडा हुआ आदित्य धर की फिल्म का उबाल, 21वें दिन हुई सबसे कम कमाई

Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | ईरान सीजफायर पर Pakistan का बड़ा बयान, Lebanon को लेकर कही ये बात | BREAKING