अक्षय खन्ना सेट पर अच्छे इंसान नहीं थे... फराह खान ने बताया इस कारण चिड़चिड़े रहते थे धुरंधर के रहमान डकैत

फराह खान ने अक्षय खन्ना के चिड़चिड़े फेज को याद किया जब वह हेयर लॉस से गुजर रहे थे. इतना ही नहीं तीस मार खान डायरेक्टर ने बताया कि उन्हें ट्रॉमा हो गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय खन्ना के साथ काम नहीं करना चाहती थीं फराह खान
नई दिल्ली:

आदित्य धर की धुरंधर के कारण इन दिनों अक्षय खन्ना चर्चा में हैं. फिल्म में उन्होंने रहमान डकैत का किरदार निभाया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था. वहीं इसके कारण अक्षय खन्ना की भी पॉपुलैरिटी बढ़ गई. इसी बीच तीस मार खान की डायरेक्टर फराह खान, जिसमें अक्षय खन्ना ने काम किया था. उन्होंने हाल ही में अक्षय खन्ना के साथ काम करने करने के एक्सपीरियंस के बारे में बताया और कहा कि वह अक्षय खन्ना के साथ काम करने से अवॉइड करने लगी थीं. 

फराह खान नहीं करना चाहती थीं अक्षय खन्ना के साथ काम 

फराह खान ने रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में अक्षय खन्ना के साथ 90 के दशक में काम करने के एक्सपीरियंस को चैलेंजिंग बताया. उन्होंने कहा कि एक्टर के सेट पर होना मुश्किल था, जिसके कारण उनके साथ उस वक्त काम करना मुश्किल हो गया था. फराह खान ने बताया कि उस समय अक्षय हेयर लॉस से गुजर रहे थे, जिसके कारण वह चिड़चिड़े हो गए थे. 

ये भी पढे़ं- कीर्तन में गाना गाता था बॉलीवुड का टॉप सिंगर, फराह खान ने मिलवाया उनसे जिनका आज है करोड़ों की प्रॉपर्टी और नेटवर्थ

फराह खान को हो गया था ट्रॉमा

उन्होंने कहा, 90 के दशक में मैंने अक्षय के साथ कुछ फिल्मों में काम किया और उसके बाद मैं ट्रॉमाटाइज्ड हो गई थी. क्योंकि वह अलग इंसान हुआ करते थे. हां वह इंट्रोवर्ट थे. लेकिन सेट पर अच्छे व्यक्ति नहीं थे. जब भी मैं सुनती कि अक्षय खन्ना फिल्म हैं. मैं कहती मेरे पास डेट्स नहीं है. मुझे लगता है कि उस समय उन्होंने खुद कहा था कि उनके बाल झड़ रहे हैं. वह चिड़चिड़े हो रहे हैं. वह चीजें फेंकते और कहते, यह किस तरह का डायलॉग है. वह उस तरह के इंसान हुआ करते थे.

Advertisement

इस फिल्म में दिखा अक्षय खन्ना में बदलाव

फराह खान ने बताया कि जब वह फरहान अख्तर की दिल चाहता है कर रही थीं तो उनका अक्षय खन्ना को लेकर सोच बदल गई. क्योंकि फरहान उनके कजिन थे. इसलिए वह प्रोजेक्ट को मना नहीं कर पाईं. उन्होंने कहा,  “तब तक वह पूरी तरह बदल चुके थे. उन्होंने अपने बालों के साथ समझौता कर लिया था. ‘दिल चाहता है' में वह बहुत ही बिंदास हो गया था. उससे पहले, अगर किसी सीन में पानी या बारिश होती थी, तो वह हमेशा टोपी पहनता था. जैसे कि आप उनके बारिश वाले सभी गानों को देख लें, उदाहरण के लिए ‘ताल' का गाना. लेकिन ‘दिल चाहता है' के बाद कुछ बदल गया और वह एक जबरदस्त डांसर है. अगर आप ‘कोई कहे कहता रहे' गाना देखें, तो वह आमिर और सैफ से भी बेहतर डांस कर रहे हैं.”

ये भी पढे़ं- धुरंधर ने 100 दिन में बॉक्स ऑफिस में उड़ाया गर्दा, धुरंधर 2 की रिलीज से पहले जानें रणवीर सिंह की फिल्म के 100 अनोखे रिकॉर्ड्स

Advertisement

फराह खान का अक्षय खन्ना के साथ बदला रिश्ता

फराह खान ने बताया कि आज उनका रिश्ता बिल्कुल अच्छा है और उन्होंने अक्षय खन्ना को धुरंधर के लिए बधाई भी दी थी और उनके अलीबाग वाले घर में भी गई थी. वहीं फराह खान ने यह भी बताया कि अक्षय खन्ना  का तीस मार खान रोल पहले कई एक्टर्स ने रिजेक्ट किया था. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz Strait से गैस लेकर आ रहा भारतीय जहाज | Breaking News | Iran War News
Topics mentioned in this article