अक्षय खन्ना नहीं रहमान डकैत के लिए तीन बड़े एक्टर थे पहली पसंद, अजीब लॉजिक देकर धुरंधर की रिजेक्ट

Dhurandhar 2 Rehman Dakait: 'धुरंधर' में असली लाइमलाइट अक्षय खन्ना लूट गए. उन्होंने 1000 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म में रहमान डकैत का रोल किया. इस रोल को खूब पसंद किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar 2 Rehman Dakait: अक्षय खन्ना नहीं रहमान डकैत के लिए तीन बड़े एक्टर थे पहली पसंद

Akshaye Khanna Was Not First Choice for Dhurandhar 2 Rehman Dakait: 'धुरंधर' पिछले साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म को देश-दुनिया में खूब पसंद किया गया. 'धुरंधर' में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कई दिग्गज कलाकार थे. लेकिन 'धुरंधर' में असली लाइमलाइट अक्षय खन्ना लूट गए. उन्होंने 1000 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म में रहमान डकैत का रोल किया. इस रोल को खूब पसंद किया गया. अब 'धुरंधर' के  कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रहमान डकैत के रोल को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

क्या बोले मुकेश छाबरा 

उन्होंने बताया कि अक्षय खन्ना ने जो रोल निभाया, उसे तीन बड़े सितारों ने ठुकरा दिया था. अब वे उस फैसले पर पछता रहे होंगे.'धुरंधर' एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है. इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है, जो फिल्म का एक मजबूत एंटागोनिस्ट रोल है. मुकेश छाबड़ा ने कहा, "मैं नाम नहीं ले सकता, लेकिन दो-तीन बड़े एक्टर्स ने इस रोल के लिए मना कर दिया था. मुझे यकीन है कि आज वे उस फैसले पर अफसोस कर रहे होंगे."

ये भी पढ़ें: 6 करोड़ रुपये के कर्ज मामले में हाईकोर्ट का राजपाल यादव पर फूटा गुस्सा, जज ने बोला- नो मीन्स नो

मुकेश छाबरा को मिला अजीब लॉजिक

उन्होंने बताया कि इनमें से एक साउथ इंडियन एक्टर था और दो बॉलीवुड से थे. उन्होंने अजीब वजह दी कि यह फिल्म एंसेंबल कास्ट वाली है और असल में रणवीर सिंह की फिल्म है. मुकेश ने इसे 'बहुत अजीब लॉजिक' बताया. फिल्म की कहानी सुनकर मुकेश छाबड़ा खुद हैरान रह गए थे. उन्होंने कहा, "कहानी मुझे चार घंटे तक सुनाई गई. सुनने के बाद मैं शॉक में था. न हिला, न ब्रेक लिया." फिल्म की कास्टिंग में करीब दो साल लगे. कुछ रोल्स के लिए हजार से ज्यादा ऑडिशन हुए. कुल मिलाकर दोनों पार्ट्स के लिए करीब 400 किरदारों की कास्टिंग करनी पड़ी.

Advertisement

यालिना जमाली के लिए नया चेहरा

रणवीर सिंह इस फिल्म के लिए तुरंत तैयार हो गए थे. वे लंबे समय से सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे थे. वहीं, यालिना जमाली के रोल के लिए नया चेहरा सारा अर्जुन को चुना गया. मुकेश ने कहा कि पुराने बैगेज से बचने के लिए फ्रेश फेस बेहतर था, ताकि दर्शक आसानी से किरदार पर यकीन कर सकें. मुकेश छाबड़ा को पूरा फ्रीडम दिया गया था कि वे बड़े नाम चुनें और दर्शकों को सरप्राइज दें. निर्देशक आदित्य धर का मानना था कि यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ेगी.
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान का बड़ा दावा! US का F-35 फाइटर जेट गिराया | America | Trump | NATO