अक्षय कुमार के घर पर था भूत का साया! 4 साल के बेटे आरव को हवा में बातें करते देख मान गए एक्टर की घर में कुछ तो गड़बड़ जरूर है

अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म भूत बंगला की प्रमोशन के दौरान एक हैरान कर देने वाला किस्सा सुनाया. अक्षय ने बताया कि कैसे उनका बेटा तक भूतों से बात करने लगा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय कुमार के घर में था भूत!
Social Media
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने पुराने घर की एक रहस्यमयी और डरावनी घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उन्हें यकीन हो गया कि भूत असल में होते हैं. अक्षय ने बताया कि वे अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव के साथ मुंबई के जुहू इलाके में एक घर में रहते थे. इसी घर में कुछ ऐसी अलग-अटपटी घटना हुई जिसने उनके होश फाख्ता कर दिए.

अक्षय ने बताया कि ट्विंकल अक्सर कहती थीं कि घर में कुछ अजीब है. उन्हें बार-बार किसी महिला के चलने की आवाज सुनाई देती थी. अक्षय शुरू में इन बातों को नजरअंदाज करते हुए ट्विंकल से कहते थे कि वे पढ़ी-लिखी हैं, ऐसी बातें कैसे मान सकती हैं. लेकिन एक दिन सब कुछ बदल गया. अक्षय ने कहा, उस समय आरव महज चार-पांच साल का था. एक दिन जब आरव बिस्तर पर लेटा था, तो अचानक उसने किसी अदृश्य की तरफ इशारा करते हुए कहा, “यहां मत रहो… चले जाओ… तुम यहां से चले जाओ.” अक्षय ने तुरंत पूछा कि वह किससे बात कर रहा है, लेकिन जवाब में वे कुछ पल के लिए हैरान रह गए. ट्विंकल ने मौके पर ही कहा, “देखा, मैं बार-बार कहती थी कि कुछ तो है… अब तुम्हारा बेटा भी किसी से बात कर रहा है.”

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ने भूत बंगला में अक्षय कुमार को जड़ा थप्पड़! लिया 19 साल पुराना बदला

इस घटना ने अक्षय के मन में गहरा असर छोड़ा. वे अब भी वैज्ञानिक तर्क और लॉजिक में विश्वास रखते हैं, लेकिन उस अनुभव के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि भूत या कोई अलौकिक शक्ति हो सकती है. उन्होंने बताया कि घर में कोई नेगेटिव एनर्जी मौजूद थी, जो लोगों को आकर्षित करती है. वे मानते हैं कि हमारे आसपास हमेशा कोई न कोई एनर्जी बनी रहती है. कुछ लोग पॉजिटिव एनर्जी से घिरे रहते हैं, तो कुछ नेगेटिव को खींच लेते हैं.

यह किस्सा अक्षय ने अपनी आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन के दौरान शेयर की. ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और वामिका गब्बी नजर आएंगे. यह प्रियदर्शन के साथ उनकी 16 साल बाद वापसी है. ये जोड़ी पहले कई हिट फिल्में दे चुकी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: चोली के पीछे आया तो सब ठीक लेकिन सरके चुनर पर...नोरा फतेही वाले वायरल अश्लील गाने के सपोर्ट में आईं डायरेक्टर की पत्नी

Featured Video Of The Day
Iran Vs Israel War: ईरान ने इजरायल में कितनी तबाही मचाई? ग्राउंड रिपोर्ट में देखें सच | TOP News